ईरान का कुवैत-बहरीन में 8 अमेरिकी ठिकानों पर हमला: खामेनेई बोले- हर मौत का हिसाब लेंगे, मंगलवार से दोहा में US-ईरान वार्ता

 Mojtaba Khamenei: ईरान ने रविवार को दावा किया कि उसने कुवैत और बहरीन में मौजूद अमेरिका के 8 सैन्य ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन से हमला किया है। ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड (IRGC) के अनुसार यह कार्रवाई अमेरिका द्वारा हाल ही में ईरान के सैन्य ठिकानों पर किए गए दूसरे बड़े हमले के जवाब में की गई है।

हालांकि अमेरिकी प्रशासन की ओर से इन हमलों में हुए नुकसान या हताहतों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। इसके बावजूद इस घटनाक्रम ने पूरे खाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा चिंताओं को बढ़ा दिया है।

खामेनेई का अमेरिका और इजराइल पर बड़ा हमला

ईरान के सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई ने अमेरिका और इजराइल पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा कि दोनों देशों के नेताओं ने हालिया सैन्य हमलों को लेकर जिस तरह सार्वजनिक बयान दिए और उन पर गर्व जताया, वह अपने आप में अपराध स्वीकार करने जैसा है।

खामेनेई ने कहा कि ईरान पर हुए हर हमले, हर नागरिक और सैनिक की मौत तथा हर प्रकार के नुकसान का कानूनी हिसाब लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि ईरान घरेलू अदालतों के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय न्यायालयों में भी कानूनी कार्रवाई करेगा।

ईरान का दावा- अमेरिका के 8 सैन्य ठिकाने निशाने पर

ईरानी सेना का कहना है कि उसके हमलों में कुवैत और बहरीन स्थित अमेरिका के आठ सैन्य अड्डों को निशाना बनाया गया। इन ठिकानों का इस्तेमाल अमेरिका खाड़ी क्षेत्र में अपने सैन्य अभियानों के लिए करता है।

ईरान का कहना है कि उसका उद्देश्य अमेरिका को यह संदेश देना था कि यदि ईरान की संप्रभुता पर हमला हुआ तो उसका जवाब सीधे अमेरिकी हितों पर दिया जाएगा।

ये भी पढ़ेंः 

सऊदी अरब में अरामको का हेलिकॉप्टर क्रैश, 14 लोगों की मौत; सभी मृतक सऊदी नागरिक

फिलहाल हमले रोकने पर बनी सहमति

लगातार बढ़ते सैन्य तनाव के बीच राहत की खबर भी सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिका और ईरान ने फिलहाल एक-दूसरे पर नए सैन्य हमले नहीं करने पर सहमति जताई है।

दोनों देशों के अधिकारी मंगलवार को कतर की राजधानी दोहा में तकनीकी स्तर की वार्ता करेंगे। इस बैठक का मुख्य एजेंडा होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले व्यावसायिक जहाजों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करना होगा।

होर्मुज स्ट्रेट क्यों है इतना अहम?

होर्मुज स्ट्रेट दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री व्यापारिक मार्गों में से एक है। वैश्विक तेल आपूर्ति का बड़ा हिस्सा इसी रास्ते से गुजरता है। पिछले कई दिनों से इस क्षेत्र में सैन्य गतिविधियां बढ़ने के कारण तेल टैंकरों और व्यापारिक जहाजों की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में चेतावनी दी थी कि यदि ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट में व्यापारिक जहाजों की आवाजाही बाधित की तो अमेरिका दोबारा सैन्य कार्रवाई करने से पीछे नहीं हटेगा।

ट्रंप प्रशासन पर उठे सवाल

इस बीच अमेरिका के न्यू जर्सी राज्य की डेमोक्रेटिक गवर्नर मिकी शेरिल ने ट्रंप प्रशासन की ईरान नीति पर सवाल उठाए हैं।

उन्होंने कहा कि युद्ध का उद्देश्य लगातार बदलता रहा। पहले कहा गया कि ईरान के मिसाइल कार्यक्रम को खत्म करना है, फिर परमाणु कार्यक्रम रोकने की बात हुई और बाद में सत्ता परिवर्तन (रेजीम चेंज) की चर्चा शुरू हो गई।

शेरिल ने सवाल किया कि अब तक इनमें से कोई भी घोषित लक्ष्य हासिल नहीं हुआ है, जबकि युद्ध की कीमत लगातार बढ़ती गई। उन्होंने ट्रम्प प्रशासन से स्पष्ट जवाब मांगा कि इस पूरे अभियान से अमेरिका पहले की तुलना में कितना अधिक सुरक्षित हुआ है।

अब नजर दोहा वार्ता पर

मंगलवार को दोहा में होने वाली तकनीकी वार्ता पर पूरी दुनिया की नजरें टिकी हैं। यदि बातचीत सकारात्मक रहती है तो खाड़ी क्षेत्र में बढ़ते सैन्य तनाव को कम करने का रास्ता निकल सकता है। वहीं यदि वार्ता विफल रहती है तो अमेरिका और ईरान के बीच टकराव एक बार फिर तेज होने की आशंका बनी रहेगी।

ये भी पढ़ेंः

ईरान नहीं सुधरा तो उसका अस्तित्व नहीं बचेगा: ट्रंप की ईरान को खुली धमकी, 10 सैन्य ठिकानों पर US हमला; बहरीन-कुवैत पर ईरान का जवाबी अटैक
Spread the love

Related Posts

पाकिस्तान भारत में फैलाता है आतंकवाद, अमेरिका में बोले राहुल गांधी- हमारे निर्दोष लोगों की हत्या हो रही है और हम उससे बातचीत करें, यह असंभव है

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने अमेरिका में पाकिस्तान और भारत के रिश्तों को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान भारत में आतंकवाद को बढ़ावा देता है। ऐसे में…

Spread the love

Continue reading
एक मंच पर आए ट्रंप, जिनपिंग और पुतिन, परमाणु हथियारों का खतरा कम करने पर बनी सहमति

दुनिया की तीन बड़ी परमाणु शक्तियों अमेरिका, रूस और चीन के राष्ट्राध्यक्ष पहली बार एक साथ त्रिपक्षीय बैठक में शामिल हुए। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति…

Spread the love

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पाकिस्तान भारत में फैलाता है आतंकवाद, अमेरिका में बोले राहुल गांधी- हमारे निर्दोष लोगों की हत्या हो रही है और हम उससे बातचीत करें, यह असंभव है

पाकिस्तान भारत में फैलाता है आतंकवाद, अमेरिका में बोले राहुल गांधी- हमारे निर्दोष लोगों की हत्या हो रही है और हम उससे बातचीत करें, यह असंभव है

‘जितना खिलाओ, पेट नहीं भरता’, उद्योगपतियों पर भड़के PM मोदी, पूछा- टैक्स में छूट दी तो आपने कर्मचारियों को क्या दिया?

‘जितना खिलाओ, पेट नहीं भरता’, उद्योगपतियों पर भड़के PM मोदी, पूछा- टैक्स में छूट दी तो आपने कर्मचारियों को क्या दिया?

गोरखपुर हादसे पर सियासी घमासान, मां बोलीं- ‘बेटे की मौत के जिम्मेदार अखिलेश’, योगी ने सपा को घेरा, अखिलेश बोले- ‘सर्वोच्च स्तरीय जांच हो’

गोरखपुर हादसे पर सियासी घमासान, मां बोलीं- ‘बेटे की मौत के जिम्मेदार अखिलेश’, योगी ने सपा को घेरा, अखिलेश बोले- ‘सर्वोच्च स्तरीय जांच हो’

2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, भारत में घटेगी हिंदुओं की हिस्सेदारी: प्यू रिसर्च रिपोर्ट में अनुमान

2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, भारत में घटेगी हिंदुओं की हिस्सेदारी: प्यू रिसर्च रिपोर्ट में अनुमान

एक मंच पर आए ट्रंप, जिनपिंग और पुतिन, परमाणु हथियारों का खतरा कम करने पर बनी सहमति

एक मंच पर आए ट्रंप, जिनपिंग और पुतिन, परमाणु हथियारों का खतरा कम करने पर बनी सहमति

बंगाल की खाड़ी में चक्रवात अकवान ने पकड़ी रफ्तार, आंध्र-ओडिशा समेत 8 राज्यों में भारी बारिश का खतरा; NDRF की टीमें तैनात

बंगाल की खाड़ी में चक्रवात अकवान ने पकड़ी रफ्तार, आंध्र-ओडिशा समेत 8 राज्यों में भारी बारिश का खतरा; NDRF की टीमें तैनात