Etawah: झोलाछाप ‘बंगाली डॉक्टर’ के गलत इलाज से महिला की मौत, 4 लाख में समझौते का आरोप

इटावाः उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के इकदिल क्षेत्र में एक कथित ‘बंगाली डॉक्टर’ के गलत इलाज से महिला की मौत होने का मामला सामने आया है। आरोप है कि बिना रजिस्ट्रेशन और बिना मानकों के लंबे समय से चल रहे एक क्लीनिक में इलाज के दौरान गलत इंजेक्शन लगाने से महिला की हालत बिगड़ गई और रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार थाना इकदिल क्षेत्र के नगला परमन्दी निवासी ग्रीश चंद्र अपनी पत्नी राजकुमारी (करीब 50 वर्ष) को बुखार की दवा दिलाने के लिए रविवार सुबह करीब 9 बजे इकदिल के छोटे दरवाजे के पास संचालित एक कथित बंगाली डॉक्टर के क्लीनिक पर लेकर पहुंचे थे। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर ने इलाज के दौरान महिला को इंजेक्शन लगा दिया, जिसके कुछ देर बाद ही उसकी हालत अचानक बिगड़ने लगी।

बताया जा रहा है कि जब महिला की हालत गंभीर हुई तो डॉक्टर ने जिम्मेदारी लेने के बजाय तुरंत एक ऑटो बुलाकर महिला को घर भेज दिया। परिजन महिला को लेकर घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। महिला की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

Spread the love
  • Related Posts

    मेरठ हत्याकांड: मुस्कान और प्रेमी साहिल को कोर्ट ने माना दोषी, 14 अक्टूबर को आएगा सजा पर फैसला; नीले ड्रम में छिपाए थे पति के शव के टुकड़े

    Meerut Blue Drum Murder Case: नीले ड्रम वाली मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल को मेरठ की अदालत ने बुधवार को हत्या के मामले में दोषी करार दिया। कोर्ट ने माना कि दोनों ने मिलकर…

    Spread the love

    Continue reading
    UP चुनाव: सपा-कांग्रेस से गठबंधन पर ओवैसी की दो टूक, बोले- ‘ऑफर दिया, जवाब नहीं मिला’

    UP Election 2027: उत्तर प्रदेश में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। सियासी दल चुनावी समीकरण साधने में जुटे हैं। इसी बीच ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल…

    Spread the love

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

    ‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

    गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

    गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

    एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

    एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

    पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

    पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

    ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी

    ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी

    जंतर-मंतर के 68 दिन बाद मुंबई में CJP का प्रदर्शन, SIR का विरोध; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

    जंतर-मंतर के 68 दिन बाद मुंबई में CJP का प्रदर्शन, SIR का विरोध; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग