Inflation Alert: रुपया 100 के करीब, ईंधन महंगा, ‘आने वाली महंगाई का ट्रेलर’ बताकर राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

Inflation Alert: देश में बढ़ती महंगाई और गिरते रुपये को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने केंद्र की मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने साफ कहा कि रुपए की कमजोरी और ईंधन की बढ़ती कीमतें आने वाले समय में बड़ी आर्थिक मुश्किलों का संकेत हैं।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए राहुल गांधी ने चेतावनी दी कि डॉलर के मुकाबले रुपया 100 के स्तर की ओर बढ़ रहा है, जो देश की अर्थव्यवस्था के लिए चिंताजनक संकेत है।

उन्होंने लिखा कि इंडस्ट्रियल फ्यूल की कीमतों में तेजी से उत्पादन और परिवहन महंगे होंगे, जिसका सीधा असर आम आदमी की थाली पर पड़ेगा।

https://x.com/RahulGandhi/status/2035312768736485606?

 “आम आदमी की थाली में क्या बचेगा?”

राहुल गांधी ने सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि भले ही सरकार इसे सामान्य स्थिति बताने की कोशिश करे, लेकिन हकीकत यह है कि महंगाई तेजी से बढ़ने वाली है। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर इन हालात में आम आदमी के लिए क्या बचेगा?

MSME और शेयर बाजार पर असर

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के मुताबिक, रुपए की गिरावट का सबसे ज्यादा असर छोटे और मध्यम उद्योगों (MSME सेक्टर) पर पड़ेगा, क्योंकि कच्चा माल महंगा हो जाएगा, उत्पादन लागत बढ़ेगी और मुनाफा घटेगा। इसके साथ ही विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) का पैसा देश से बाहर जाने की आशंका भी बढ़ेगी, जिससे शेयर बाजार पर दबाव देखने को मिल सकता है।

चुनाव के बाद ईंधन महंगा होने का दावा

राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि चुनाव खत्म होने के बाद सरकार पेट्रोल, डीजल और एलपीजी (LPG) की कीमतों में बड़ी बढ़ोतरी कर सकती है। उन्होंने कहा कि सरकार के पास अर्थव्यवस्था को संभालने के लिए कोई स्पष्ट रणनीति नहीं है और वह सिर्फ बयानबाजी कर रही है।

बता दें कि रुपए की गिरावट, ईंधन की कीमतों में उछाल और महंगाई को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। आने वाले समय में इन आर्थिक संकेतों का असर आम जनता की जेब पर कितना पड़ता है, यह देखना अहम होगा।

Spread the love

Varun Srivastava

वरुण श्रीवास्तव वर्तमान में न्यूज प्लस लाइव में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर डिजिटल टीम के सक्रिय सदस्य हैं। उनके पास डिजिटल, वेब और ब्रॉडकास्ट पत्रकारिता में 13 वर्षों का अनुभव है। न्यूज प्लस लाइव से पहले, उन्होंने 4Real News, Network18, Sun Star और लोकतंत्र मीडिया जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए अपनी पत्रकारिता की पहचान बनाई।

Related Posts

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

Narendra Modi Talks to Captain Smith Machchhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को विमान हादसा टालकर 174 लोगों की जान बचाने वाले भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Spread the love

Continue reading
दिल्ली में प्रोटेस्ट पर पुलिस का एक्शन, जंतर-मंतर और CP में जमावड़े, भाषण और नारेबाजी पर रोक

Delhi Protest: गांधी जयंती यानी 2 अक्टूबर को दिल्ली में प्रस्तावित प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। जंतर-मंतर पर होने वाले प्रदर्शन को पुलिस ने अनुमति नहीं…

Spread the love

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी

जंतर-मंतर के 68 दिन बाद मुंबई में CJP का प्रदर्शन, SIR का विरोध; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

जंतर-मंतर के 68 दिन बाद मुंबई में CJP का प्रदर्शन, SIR का विरोध; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग