PM Modi Iran Call: ईरान के राष्ट्रपति से बातचीत, मिडिल ईस्ट हमलों की निंदा, समुद्री रास्तों को लेकर जताई चिंता

PM Modi Iran Call:  अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच जारी तनाव के बीच आज जंग का 22वां दिन है। इसी बीच भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने शनिवार को ईरान के राष्ट्रपति डॉ. मसूद पजशकियान (Dr. Masoud Pezeshkian) से फोन पर बातचीत की।

प्रधानमंत्री ने बातचीत के दौरान ईद और नवरोज की शुभकामनाएं दीं और मिडिल ईस्ट में शांति की उम्मीद जताई। उन्होंने इस बातचीत की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर साझा की।

https://x.com/narendramodi/status/2035304185122697464?

 मिडिल ईस्ट में हमलों की निंदा

पीएम मोदी ने क्षेत्र में जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर—जैसे तेल और बिजली सुविधाओं—पर हो रहे हमलों की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि ऐसे हमलों से न केवल क्षेत्रीय शांति प्रभावित होती है, बल्कि वैश्विक सप्लाई चेन पर भी इसका असर पड़ता है।

 समुद्री रास्तों की सुरक्षा पर जोर

बातचीत के दौरान पीएम मोदी ने समुद्री मार्गों को खुला और सुरक्षित बनाए रखने की अहमियत पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय व्यापार के लिए समुद्री रास्तों का सुचारू रूप से चलना बेहद जरूरी है।

 भारतीय नागरिकों की सुरक्षा पर आभार

प्रधानमंत्री ने ईरान में रह रहे भारतीय नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में सहयोग के लिए ईरान सरकार का धन्यवाद भी किया।

त्योहारों के बीच शांति की अपील

दोनों नेताओं ने ईद और नवरोज जैसे महत्वपूर्ण त्योहारों के मौके पर मिडिल ईस्ट में शांति और स्थिरता की उम्मीद जताई।

Spread the love

Varun Srivastava

वरुण श्रीवास्तव वर्तमान में न्यूज प्लस लाइव में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर डिजिटल टीम के सक्रिय सदस्य हैं। उनके पास डिजिटल, वेब और ब्रॉडकास्ट पत्रकारिता में 13 वर्षों का अनुभव है। न्यूज प्लस लाइव से पहले, उन्होंने 4Real News, Network18, Sun Star और लोकतंत्र मीडिया जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए अपनी पत्रकारिता की पहचान बनाई।

Related Posts

जेल से बाहर आने के 2 साल बाद AAP नेता सत्येंद्र जैन फिर गिरफ्तार, ACB बोली- खास कंपनी को फायदा पहुंचाने के लिए बदली गईं टेंडर की शर्तें

Satyendar Jain Arrested Again: दिल्ली के पूर्व मंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) नेता सत्येंद्र जैन की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने सीवेज…

Spread the love

भाजपा की नई टीम में बड़ा फेरबदल: मालवीय की छुट्टी, म्हस्के को IT सेल की कमान; राम माधव-स्मृति ईरानी की वापसी

BJP New National Team: भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को अपनी नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान कर दिया। अध्यक्ष पद संभालने के करीब 209 दिन बाद घोषित की गई…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: SIT की फाइनल रिपोर्ट में चंपत राय और डॉ. अनिल मिश्रा का नाम नहीं, 8 आरोपी पहले से जेल में

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: SIT की फाइनल रिपोर्ट में चंपत राय और डॉ. अनिल मिश्रा का नाम नहीं, 8 आरोपी पहले से जेल में

जेल से बाहर आने के 2 साल बाद AAP नेता सत्येंद्र जैन फिर गिरफ्तार, ACB बोली- खास कंपनी को फायदा पहुंचाने के लिए बदली गईं टेंडर की शर्तें

जेल से बाहर आने के 2 साल बाद AAP नेता सत्येंद्र जैन फिर गिरफ्तार, ACB बोली- खास कंपनी को फायदा पहुंचाने के लिए बदली गईं टेंडर की शर्तें

भारत की वोटर ID व्यवस्था की ट्रंप ने की तारीफ, SAVE America Act पर जोर; बोले- बिना फोटो ID अमेरिका में चुनाव कैसे?

भारत की वोटर ID व्यवस्था की ट्रंप ने की तारीफ, SAVE America Act पर जोर; बोले- बिना फोटो ID अमेरिका में चुनाव कैसे?

गॉल टेस्ट का चौथा दिन आज, भारत 178 रन आगे; श्रीलंका 284 पर ऑलआउट, बारिश डाल सकती है खलल

गॉल टेस्ट का चौथा दिन आज, भारत 178 रन आगे; श्रीलंका 284 पर ऑलआउट, बारिश डाल सकती है खलल

ईरान-अमेरिका की 60 दिन की डेडलाइन खत्म, फिर भी ट्रंप ने क्यों रोका हमला?

ईरान-अमेरिका की 60 दिन की डेडलाइन खत्म, फिर भी ट्रंप ने क्यों रोका हमला?

ABVP से सियासत की शुरुआत, दो बार सांसद रहे हरीश द्विवेदी अब BJP के राष्ट्रीय महामंत्री बने

ABVP से सियासत की शुरुआत, दो बार सांसद रहे हरीश द्विवेदी अब BJP के राष्ट्रीय महामंत्री बने
× नोएडा दिल्ली झारखंड गुजरात ओडिशा उत्तर प्रदेश आंध्र प्रदेश पश्चिम बंगाल बिहार मध्य प्रदेश हिमाचल प्रदेश महाराष्ट्र उत्तराखंड पंजाब हरियाणा राजस्थान जम्मू-कश्मीर