Meerut Eid Clash: पैसों के लेनदेन को लेकर दो भाइयों की चाकू से हत्या, 10 घायल, गांव में फोर्स तैनात

Meerut Eid Clash: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में ईद के दिन खूनी झड़प का मामला सामने आया है। सरधना थाना क्षेत्र के मेहरमती गणेशपुर गांव में पैसों के लेनदेन को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक टकराव में बदल गया। एक ही समुदाय के दो पक्षों के बीच हुए इस संघर्ष में दो सगे भाइयों की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई, जबकि कई लोग घायल हो गए।

दरअसल, रविवार शाम करीब साढ़े छह बजे दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई थी। मामूली विवाद ने अचानक उग्र रूप ले लिया और दोनों ओर से लोग लाठी-डंडे और धारदार हथियार लेकर आमने-सामने आ गए। इसी दौरान ग्राम प्रधान सईदु के भाइयों भूरा (38) और सईमुद्दीन (48) पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला किया गया।

घायल अवस्था में दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों के शरीर पर कई गंभीर घाव पाए गए हैं।

इस हिंसक झड़प में सिर्फ दो लोगों की जान ही नहीं गई, बल्कि दोनों पक्षों के 8 से 10 लोग भी घायल हुए हैं। प्रधान पक्ष के तोहिद और अजहरुद्दीन का इलाज चल रहा है, वहीं दूसरे पक्ष से साजिद और उसका बेटा साकिब भी जख्मी बताए जा रहे हैं।

घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया। एसएसपी अविनाश कुमार पांडे और एसपी देहात अभिजीत कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।

पुलिस के अनुसार, परिजनों की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। अब तक तीन नामजद आरोपियों को हिरासत में लिया गया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है। एहतियात के तौर पर गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और गश्त बढ़ा दी गई है। पुलिस के आला अधिकारियों ने कहा है कि मामले में सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

Spread the love
  • Varun Srivastava

    वरुण श्रीवास्तव वर्तमान में न्यूज प्लस लाइव में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर डिजिटल टीम के सक्रिय सदस्य हैं। उनके पास डिजिटल, वेब और ब्रॉडकास्ट पत्रकारिता में 13 वर्षों का अनुभव है। न्यूज प्लस लाइव से पहले, उन्होंने 4Real News, Network18, Sun Star और लोकतंत्र मीडिया जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए अपनी पत्रकारिता की पहचान बनाई।

    Related Posts

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: SIT की फाइनल रिपोर्ट में चंपत राय और डॉ. अनिल मिश्रा का नाम नहीं, 8 आरोपी पहले से जेल में

    Ram Mandir Donation Scam: अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की रकम और गहनों की कथित चोरी के मामले में उत्तर प्रदेश सरकार की विशेष जांच टीम (SIT) ने अपनी…

    Spread the love

    ABVP से सियासत की शुरुआत, दो बार सांसद रहे हरीश द्विवेदी अब BJP के राष्ट्रीय महामंत्री बने

    Harish Dwivedi: भारतीय जनता पार्टी ने अपने राष्ट्रीय संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी को राष्ट्रीय महामंत्री की जिम्मेदारी दी है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: SIT की फाइनल रिपोर्ट में चंपत राय और डॉ. अनिल मिश्रा का नाम नहीं, 8 आरोपी पहले से जेल में

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: SIT की फाइनल रिपोर्ट में चंपत राय और डॉ. अनिल मिश्रा का नाम नहीं, 8 आरोपी पहले से जेल में

    जेल से बाहर आने के 2 साल बाद AAP नेता सत्येंद्र जैन फिर गिरफ्तार, ACB बोली- खास कंपनी को फायदा पहुंचाने के लिए बदली गईं टेंडर की शर्तें

    जेल से बाहर आने के 2 साल बाद AAP नेता सत्येंद्र जैन फिर गिरफ्तार, ACB बोली- खास कंपनी को फायदा पहुंचाने के लिए बदली गईं टेंडर की शर्तें

    भारत की वोटर ID व्यवस्था की ट्रंप ने की तारीफ, SAVE America Act पर जोर; बोले- बिना फोटो ID अमेरिका में चुनाव कैसे?

    भारत की वोटर ID व्यवस्था की ट्रंप ने की तारीफ, SAVE America Act पर जोर; बोले- बिना फोटो ID अमेरिका में चुनाव कैसे?

    गॉल टेस्ट का चौथा दिन आज, भारत 178 रन आगे; श्रीलंका 284 पर ऑलआउट, बारिश डाल सकती है खलल

    गॉल टेस्ट का चौथा दिन आज, भारत 178 रन आगे; श्रीलंका 284 पर ऑलआउट, बारिश डाल सकती है खलल

    ईरान-अमेरिका की 60 दिन की डेडलाइन खत्म, फिर भी ट्रंप ने क्यों रोका हमला?

    ईरान-अमेरिका की 60 दिन की डेडलाइन खत्म, फिर भी ट्रंप ने क्यों रोका हमला?

    ABVP से सियासत की शुरुआत, दो बार सांसद रहे हरीश द्विवेदी अब BJP के राष्ट्रीय महामंत्री बने

    ABVP से सियासत की शुरुआत, दो बार सांसद रहे हरीश द्विवेदी अब BJP के राष्ट्रीय महामंत्री बने
    × नोएडा दिल्ली झारखंड गुजरात ओडिशा उत्तर प्रदेश आंध्र प्रदेश पश्चिम बंगाल बिहार मध्य प्रदेश हिमाचल प्रदेश महाराष्ट्र उत्तराखंड पंजाब हरियाणा राजस्थान जम्मू-कश्मीर