Manish Kashyap FIR: यूट्यूबर मनीष कश्यप समेत 6 पर केस, ठेकेदार से वसूली का आरोप

Manish Kashyap FIR: बिहार में जन सुराज से जुड़े नेता और चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप (Manish Kashyap) एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। पश्चिम चंपारण जिले के नवलपुर थाना क्षेत्र में उनके खिलाफ रंगदारी मांगने और मारपीट के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है। इस मामले में कुल 6 लोगों को आरोपी बनाया गया है।

ठेकेदार से वसूली का आरोप

शिकायतकर्ता संजीत कुमार सिंह, जो ठेकेदार त्रिभुवन नारायण सिंह के भतीजे हैं, ने आरोप लगाया है कि विधानसभा चुनाव के दौरान मनीष कश्यप ने उनसे 10 लाख रुपए चंदे के रूप में मांगे थे। रकम देने से इनकार करने पर विवाद शुरू हुआ।

आरोप है कि 16 मार्च को मनीष कश्यप अपने सहयोगियों के साथ चमैनिया पुल निर्माण स्थल पर पहुंचे और वहां निर्माण कार्य में अनियमितता का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज की और काम बंद कराने की धमकी दी।

बाजार में हमला, 1 लाख की मांग

शिकायत के मुताबिक, 20 मार्च को जब संजीत कुमार सिंह नवलपुर बाजार में निर्माण सामग्री खरीदने गए, तब उन पर कथित तौर पर हमला किया गया। इस दौरान मारपीट की गई और 1 लाख रुपए की रंगदारी मांगी गई।

इस मामले में जिन अन्य लोगों को आरोपी बनाया गया है, उनमें रमेश यादव, संतोष कुमार गुप्ता, राजेंद्र गुप्ता, बिट्टू प्रसाद, विशाल गुप्ता और अनिल यादव शामिल हैं।

दूसरे पक्ष का पलटवार

इस केस में दूसरा पक्ष भी सामने आया है। आरोपी रमेश यादव की मां फुलेनी देवी ने ठेकेदार पक्ष पर मारपीट, 2 लाख रुपये की चोरी और जबरन अपहरण जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। उनके मुताबिक, ठेकेदार पक्ष ने ही पहले हमला किया था।

पुलिस जांच में जुटी

नवलपुर थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। फिलहाल इस पूरे मामले पर मनीष कश्यप की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Spread the love

Varun Srivastava

वरुण श्रीवास्तव वर्तमान में न्यूज प्लस लाइव में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर डिजिटल टीम के सक्रिय सदस्य हैं। उनके पास डिजिटल, वेब और ब्रॉडकास्ट पत्रकारिता में 13 वर्षों का अनुभव है। न्यूज प्लस लाइव से पहले, उन्होंने 4Real News, Network18, Sun Star और लोकतंत्र मीडिया जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए अपनी पत्रकारिता की पहचान बनाई।

Related Posts

जमुई छेड़खानी केस में मुख्य आरोपी का एनकाउंटर, पुलिस ने पैर में मारी गोली; अब तक 8 गिरफ्तार

Jamui Molestation Case: बिहार के जमुई में नाबालिग छात्रा से बदसलूकी के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी नंदन यादव को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, मंगलवार को नंदन…

Spread the love

Continue reading
महानंदा एक्सप्रेस के 2 कोच पटरी से उतरे, मचा हड़कंप; गलत सिग्नल से सासाराम लाइन पर पहुंची ट्रेन, स्टेशन मास्टर सस्पेंड

Mahananda Express Derailment: बिहार के आरा में रविवार सुबह बड़ा रेल हादसा टल गया। 15483 अलीपुरद्वार-दिल्ली महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतर गए। हादसा सुबह करीब 4 बजे आरा रेलवे स्टेशन…

Spread the love

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी

जंतर-मंतर के 68 दिन बाद मुंबई में CJP का प्रदर्शन, SIR का विरोध; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

जंतर-मंतर के 68 दिन बाद मुंबई में CJP का प्रदर्शन, SIR का विरोध; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग