Earthquake: जम्मू-कश्मीर से दिल्ली तक भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में 5.9 तीव्रता

Earthquake: जम्मू-कश्मीर से लेकर दिल्ली-NCR तक भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप ने जम्मू-कश्मीर के कई हिस्सों को हिला दिया। एक के बाद एक दो झटकों से जम्मू-कश्मीर के लोग सहम उठे। ऐसा ही कुछ नजारा दिल्ली-NCR में भी देखने को मिला है। दिल्ली-NCR में भूकंप की वजह से लोग दफ्तरों से बाहर आ गए। वहीं, रिहायशी इलाकों में भी लोग घरों से बाहर निकल आए। हालांकि, अभी तक राजधानी दिल्ली समेत अन्य जगहों से इस भूकंप में किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

अफगानिस्तान में 5.9 तीव्रता का भूकंप

भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान-ताजिकिस्तान सीमा क्षेत्र में था। इससे अफगानिस्तान में 5.9 तीव्रता का भूकंप रिकॉर्ड किया गया है। बात करें दिल्ली-एनसीआर की तो इस साल आया यह तीसरा भूकंप है। इससे पहले जनवरी में दो बार भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। पहले 19 जनवरी को 2.8 तीव्रता का भूकंप आया, इसका केंद्र नॉर्थ दिल्ली था।

दिल्ली में इससे पहले 30 जनवरी को आया था भूकंप

बता दें कि 30 जनवरी की रात 3.2 तीव्रता वाला भूकंप आया था। इसका केंद्र दिल्ली के उत्तर-पूर्व करीब 60-80 किमी दूर था। हालांकि, इन दोनों झटकों में किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ था।

बता दें कि भूकंपीय गतिविधियों के लिहाज से यह क्षेत्र काफी संवेदनशील है। खासकर देश की राजधानी दिल्ली भूकंप की उच्चतम संभावना वाले क्षेत्रों में से एक है।

जानिए दिल्ली किस जोन में आती है

भारतीय मानक ब्यूरो ने भूकंप की तीव्रता और आवृत्ति के लिहाज से देश को 4 भूकंपीय क्षेत्रों में बांटा है: जोन II, जोन III, जोन IV, जोन V। जोन II कम जोखिम वाले भूकंपीय क्षेत्रों में आता है।

इसमें यूपी का प्रयागराज, महाराष्ट्र का औरंगाबाद, कर्नाटक का बेंगलुरु, बंगाल का दुर्गापुर, छत्तीसगढ़ का भिलाई, एमपी का भोपाल, आंध्र प्रदेश का हैदराबाद, राजस्थान का जयपुर शामिल हैं। जोन IV ज्यादा जोखिम वाले भूकंपीय क्षेत्र में है। यहां भूकंप की तीव्रता 6 से 6.9 तक हो सकती है। दिल्ली इसी जोन में आती है।

Spread the love

Varun Srivastava

वरुण श्रीवास्तव वर्तमान में न्यूज प्लस लाइव में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर डिजिटल टीम के सक्रिय सदस्य हैं। उनके पास डिजिटल, वेब और ब्रॉडकास्ट पत्रकारिता में 13 वर्षों का अनुभव है। न्यूज प्लस लाइव से पहले, उन्होंने 4Real News, Network18, Sun Star और लोकतंत्र मीडिया जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए अपनी पत्रकारिता की पहचान बनाई।

Related Posts

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

Drishyam 3 Box Office Collection: अजय देवगन की मचअवेटेड फिल्म ‘दृश्यम 3’ ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की है। फिल्म ने पहले ही दिन कमाई के मामले में बड़ा…

Spread the love

Continue reading
पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

Narendra Modi Talks to Captain Smith Machchhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को विमान हादसा टालकर 174 लोगों की जान बचाने वाले भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Spread the love

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी

जंतर-मंतर के 68 दिन बाद मुंबई में CJP का प्रदर्शन, SIR का विरोध; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

जंतर-मंतर के 68 दिन बाद मुंबई में CJP का प्रदर्शन, SIR का विरोध; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग