Shashi Tharoor Attack: केरल में शशि थरुर के काफिले पर हमला, तीन आरोपी गिरफ्तार

Shashi Tharoor Attack: केरल के मलप्पुरम जिले में चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस सांसद शशि थरूर के काफिले पर हमला होने की घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, थरूर वांडूर में एक चुनावी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे, तभी रास्ते में कुछ बाइक सवार युवकों ने उनके काफिले का पीछा किया और थिरुवल्ली चेल्लीथोडु पुल के पास उसे रोक लिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आरोपियों ने काफिले को रोककर ड्राइवर और गनमैन के साथ बदसलूकी शुरू कर दी। देखते ही देखते मामला हाथापाई तक पहुंच गया, जिसमें थरूर के सुरक्षाकर्मी को चोटें आईं। हालांकि, इस पूरे घटनाक्रम में शशि थरूर सुरक्षित रहे और उन्हें कोई नुकसान नहीं पहुंचा।

घटना के बाद सुरक्षाकर्मी की शिकायत के आधार पर वांडूर पुलिस ने मामला दर्ज किया। पुलिस ने मुख्य आरोपी उमर को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो अन्य संदिग्धों को भी हिरासत में लिया गया है। कुल मिलाकर तीन आरोपियों के खिलाफ गैर-जमानती धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पुलिस अब इस हमले के पीछे की साजिश और संभावित राजनीतिक एंगल की जांच कर रही है।

चुनाव से पहले बढ़ी सियासी सरगर्मी

यह घटना ऐसे समय में हुई है जब केरल में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर माहौल बेहद गरम है। राज्य में 9 अप्रैल को मतदान होना है, जबकि मतगणना 4 मई को होगी। सभी 140 सीटों पर कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है।

केरल की राजनीति में लंबे समय से सत्ता का मुकाबला LDF और UDF के बीच रहा है। मुख्यमंत्री केरल पिनाराई विजयन (Pinarayi Vijayan) के नेतृत्व में एलडीएफ तीसरी बार सत्ता में वापसी की कोशिश कर रहा है, जबकि कांग्रेस के नेतृत्व वाला यूडीएफ सरकार बदलने की रणनीति के साथ मैदान में है।

वहीं, BJP के नेतृत्व वाला एनडीए भी चुनावी मुकाबले में मौजूद है और खासकर शहरी इलाकों में अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश कर रहा है।

बता दें कि चुनाव से ठीक पहले हुई इस घटना ने केरल की सियासत में हलचल तेज कर दी है और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

Spread the love

Varun Srivastava

वरुण श्रीवास्तव वर्तमान में न्यूज प्लस लाइव में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर डिजिटल टीम के सक्रिय सदस्य हैं। उनके पास डिजिटल, वेब और ब्रॉडकास्ट पत्रकारिता में 13 वर्षों का अनुभव है। न्यूज प्लस लाइव से पहले, उन्होंने 4Real News, Network18, Sun Star और लोकतंत्र मीडिया जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए अपनी पत्रकारिता की पहचान बनाई।

Related Posts

जेल से बाहर आने के 2 साल बाद AAP नेता सत्येंद्र जैन फिर गिरफ्तार, ACB बोली- खास कंपनी को फायदा पहुंचाने के लिए बदली गईं टेंडर की शर्तें

Satyendar Jain Arrested Again: दिल्ली के पूर्व मंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) नेता सत्येंद्र जैन की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने सीवेज…

Spread the love

भाजपा की नई टीम में बड़ा फेरबदल: मालवीय की छुट्टी, म्हस्के को IT सेल की कमान; राम माधव-स्मृति ईरानी की वापसी

BJP New National Team: भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को अपनी नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान कर दिया। अध्यक्ष पद संभालने के करीब 209 दिन बाद घोषित की गई…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: SIT की फाइनल रिपोर्ट में चंपत राय और डॉ. अनिल मिश्रा का नाम नहीं, 8 आरोपी पहले से जेल में

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: SIT की फाइनल रिपोर्ट में चंपत राय और डॉ. अनिल मिश्रा का नाम नहीं, 8 आरोपी पहले से जेल में

जेल से बाहर आने के 2 साल बाद AAP नेता सत्येंद्र जैन फिर गिरफ्तार, ACB बोली- खास कंपनी को फायदा पहुंचाने के लिए बदली गईं टेंडर की शर्तें

जेल से बाहर आने के 2 साल बाद AAP नेता सत्येंद्र जैन फिर गिरफ्तार, ACB बोली- खास कंपनी को फायदा पहुंचाने के लिए बदली गईं टेंडर की शर्तें

भारत की वोटर ID व्यवस्था की ट्रंप ने की तारीफ, SAVE America Act पर जोर; बोले- बिना फोटो ID अमेरिका में चुनाव कैसे?

भारत की वोटर ID व्यवस्था की ट्रंप ने की तारीफ, SAVE America Act पर जोर; बोले- बिना फोटो ID अमेरिका में चुनाव कैसे?

गॉल टेस्ट का चौथा दिन आज, भारत 178 रन आगे; श्रीलंका 284 पर ऑलआउट, बारिश डाल सकती है खलल

गॉल टेस्ट का चौथा दिन आज, भारत 178 रन आगे; श्रीलंका 284 पर ऑलआउट, बारिश डाल सकती है खलल

ईरान-अमेरिका की 60 दिन की डेडलाइन खत्म, फिर भी ट्रंप ने क्यों रोका हमला?

ईरान-अमेरिका की 60 दिन की डेडलाइन खत्म, फिर भी ट्रंप ने क्यों रोका हमला?

ABVP से सियासत की शुरुआत, दो बार सांसद रहे हरीश द्विवेदी अब BJP के राष्ट्रीय महामंत्री बने

ABVP से सियासत की शुरुआत, दो बार सांसद रहे हरीश द्विवेदी अब BJP के राष्ट्रीय महामंत्री बने
× नोएडा दिल्ली झारखंड गुजरात ओडिशा उत्तर प्रदेश आंध्र प्रदेश पश्चिम बंगाल बिहार मध्य प्रदेश हिमाचल प्रदेश महाराष्ट्र उत्तराखंड पंजाब हरियाणा राजस्थान जम्मू-कश्मीर