सत्ता का अहंकार! राहुल गांधी का PM मोदी और विजयन पर बड़ा आरोप

Kerala Election 2026: केरल विधानसभा चुनाव से पहले सियासी माहौल तेज होता जा रहा है। कांग्रेस सांसद Rahul Gandhi ने अलाप्पुझा में एक चुनावी रैली के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) और केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन (Pinarayi Vijayan) पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि लंबे समय तक सत्ता में बने रहने के कारण दोनों नेताओं में अहंकार आ गया है और वे अब जनता से दूर हो चुके हैं।

लंबे समय की सत्ता बनाती है अहंकारी- राहुल गांधी

राहुल गांधी ने अपने संबोधन में कहा कि उन्होंने दो दशकों से अधिक समय राजनीति में बिताया है और इस दौरान एक बात स्पष्ट रूप से समझी है। जब कोई व्यक्ति लंबे समय तक सत्ता में रहता है, तो वह खुद को ही शक्ति का केंद्र मानने लगता है।

https://x.com/i/status/2040314448192405924

उन्होंने कहा, “ऐसे नेता धीरे-धीरे जनता से कट जाते हैं और उन्हें लगता है कि सारी ताकत उन्हीं के पास है, जबकि सच्चाई यह है कि शक्ति जनता से आती है।”

मोदी और विजयन पर सीधा निशाना

राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि यही स्थिति आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन की हो गई है। उनके मुताबिक दोनों नेता अब जनता की समस्याओं को सुनने के बजाय सत्ता के प्रभाव में काम कर रहे हैं।

LDF और BJP के रिश्ते पर सवाल

राहुल गांधी ने वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (LDF) पर भी हमला बोला और कहा कि अब इस मोर्चे में “वामपंथी” विचारधारा नहीं बची है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी पर सवाल उठाते हुए कहा कि वे कांग्रेस पर तो लगातार हमला करते हैं, लेकिन केरल सरकार या मुख्यमंत्री विजयन पर कुछ नहीं कहते। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि यह दोनों पक्षों के बीच “अंदरूनी समझ” का संकेत है।

अयप्पा मंदिर मुद्दे पर चुप्पी पर सवाल

राहुल गांधी ने सबरीमाला मंदिर से जुड़े सोना चोरी मामले पर भी प्रधानमंत्री की चुप्पी को मुद्दा बनाया। उन्होंने कहा कि जो नेता हर भाषण में धर्म की बात करते हैं, वे इस संवेदनशील मुद्दे पर कुछ नहीं बोल रहे हैं।

असहमति को दबाया जा रहाराहुल गांधी

उन्होंने आगे कहा कि देश और राज्य में अब असहमति को दबाने की कोशिश हो रही है। संसद में विपक्ष की आवाज को नजरअंदाज किया जा रहा है और केरल में विरोध करने वालों पर कार्रवाई की जा रही है।

राहुल गांधी के मुताबिक लोकतंत्र में यह प्रवृत्ति खतरनाक है।

जनता सब देख रही है- राहुल गांधी

अपने भाषण के अंत में राहुल गांधी ने दावा किया कि केरल की जनता BJP और LDF के बीच के रिश्ते को समझ चुकी है। उन्होंने कहा कि आने वाले चुनाव में जनता इसका जवाब देगी और LDF का अस्तित्व खत्म हो जाएगा।

Spread the love

Varun Srivastava

वरुण श्रीवास्तव वर्तमान में न्यूज प्लस लाइव में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर डिजिटल टीम के सक्रिय सदस्य हैं। उनके पास डिजिटल, वेब और ब्रॉडकास्ट पत्रकारिता में 13 वर्षों का अनुभव है। न्यूज प्लस लाइव से पहले, उन्होंने 4Real News, Network18, Sun Star और लोकतंत्र मीडिया जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए अपनी पत्रकारिता की पहचान बनाई।

Related Posts

जेल से बाहर आने के 2 साल बाद AAP नेता सत्येंद्र जैन फिर गिरफ्तार, ACB बोली- खास कंपनी को फायदा पहुंचाने के लिए बदली गईं टेंडर की शर्तें

Satyendar Jain Arrested Again: दिल्ली के पूर्व मंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) नेता सत्येंद्र जैन की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने सीवेज…

Spread the love

भाजपा की नई टीम में बड़ा फेरबदल: मालवीय की छुट्टी, म्हस्के को IT सेल की कमान; राम माधव-स्मृति ईरानी की वापसी

BJP New National Team: भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को अपनी नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान कर दिया। अध्यक्ष पद संभालने के करीब 209 दिन बाद घोषित की गई…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: SIT की फाइनल रिपोर्ट में चंपत राय और डॉ. अनिल मिश्रा का नाम नहीं, 8 आरोपी पहले से जेल में

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: SIT की फाइनल रिपोर्ट में चंपत राय और डॉ. अनिल मिश्रा का नाम नहीं, 8 आरोपी पहले से जेल में

जेल से बाहर आने के 2 साल बाद AAP नेता सत्येंद्र जैन फिर गिरफ्तार, ACB बोली- खास कंपनी को फायदा पहुंचाने के लिए बदली गईं टेंडर की शर्तें

जेल से बाहर आने के 2 साल बाद AAP नेता सत्येंद्र जैन फिर गिरफ्तार, ACB बोली- खास कंपनी को फायदा पहुंचाने के लिए बदली गईं टेंडर की शर्तें

भारत की वोटर ID व्यवस्था की ट्रंप ने की तारीफ, SAVE America Act पर जोर; बोले- बिना फोटो ID अमेरिका में चुनाव कैसे?

भारत की वोटर ID व्यवस्था की ट्रंप ने की तारीफ, SAVE America Act पर जोर; बोले- बिना फोटो ID अमेरिका में चुनाव कैसे?

गॉल टेस्ट का चौथा दिन आज, भारत 178 रन आगे; श्रीलंका 284 पर ऑलआउट, बारिश डाल सकती है खलल

गॉल टेस्ट का चौथा दिन आज, भारत 178 रन आगे; श्रीलंका 284 पर ऑलआउट, बारिश डाल सकती है खलल

ईरान-अमेरिका की 60 दिन की डेडलाइन खत्म, फिर भी ट्रंप ने क्यों रोका हमला?

ईरान-अमेरिका की 60 दिन की डेडलाइन खत्म, फिर भी ट्रंप ने क्यों रोका हमला?

ABVP से सियासत की शुरुआत, दो बार सांसद रहे हरीश द्विवेदी अब BJP के राष्ट्रीय महामंत्री बने

ABVP से सियासत की शुरुआत, दो बार सांसद रहे हरीश द्विवेदी अब BJP के राष्ट्रीय महामंत्री बने
× नोएडा दिल्ली झारखंड गुजरात ओडिशा उत्तर प्रदेश आंध्र प्रदेश पश्चिम बंगाल बिहार मध्य प्रदेश हिमाचल प्रदेश महाराष्ट्र उत्तराखंड पंजाब हरियाणा राजस्थान जम्मू-कश्मीर