Iran-US Tension: ट्रंप की ईरान को खुली धमकी- “तुम पागल बास्टर्ड लोग होर्मुज खोल दो, वरना…”

Iran-US Tension: अमेरिका और ईरान (Iran) के बीच जारी तनाव अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने एक बार फिर ईरान को सीधी धमकी दी है। उन्होंने कहा, “तुम पागल बास्टर्ड लोग होर्मुज स्टेट (Hormuz Strait) खोल दो, वरना तुम नर्क में रहोगे।”

ट्रंप का यह बयान ऐसे समय आया है जब मिडिल ईस्ट में सैन्य गतिविधियां तेज हो गई हैं और दोनों देशों के बीच टकराव खुलकर सामने आ गया है।

ट्रंप ने हमले की खुली चेतावनी

ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Truth Social पर पोस्ट करते हुए साफ संकेत दिया कि अगर होर्मुज स्टेट को नहीं खोला गया, तो अमेरिका बड़ा सैन्य हमला कर सकता है।

https://x.com/clashreport/status/2040763902749815255?

उन्होंने “पावर प्लांट डे” और “ब्रिज डे” जैसे शब्दों का इस्तेमाल करते हुए इशारा किया कि ईरान के ऊर्जा ढांचे, पावर प्लांट और अहम पुलों को निशाना बनाया जा सकता है।उन्होंने हमले का दिन तक बता दिया है। उन्होंने मंगलवार को ईरान में पावर प्लांट और ब्रिज डे एक साथ मनाने की धमकी दी।

रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद बढ़ा टकराव

तनाव उस समय और बढ़ गया जब ईरान में गिरे अमेरिकी फाइटर जेट के पायलट को निकालने के लिए अमेरिका ने हाई-रिस्क रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस दौरान भारी गोलीबारी हुई। ईरान ने दावा किया कि उसने अमेरिका के दो Lockheed C-130 Hercules विमान और दो Sikorsky SH-60 Seahawk हेलीकॉप्टर मार गिराए, जबकि अमेरिका ने अपने पायलट को सुरक्षित निकालने का दावा किया है।

होर्मुज स्टेट क्यों अहम?

दरअसल होर्मुज स्टेट दुनिया के सबसे अहम समुद्री मार्गों में से एक है, जहां से वैश्विक तेल सप्लाई का बड़ा हिस्सा गुजरता है।

अगर यह मार्ग बंद होता है, तो इसका असर पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था पर पड़ सकता है। खासतौर पर भारत जैसे देशों पर, जो तेल आयात पर निर्भर हैं।

क्या हो सकता है आगे?

ट्रंप की आक्रामक चेतावनी और ईरान की जवाबी सैन्य कार्रवाई ने मिडिल ईस्ट को युद्ध के मुहाने पर ला खड़ा किया है।

अगर हालात नहीं सुधरे, तो यह टकराव बड़े युद्ध में बदल सकता है, जिसका असर वैश्विक राजनीति, तेल बाजार और सुरक्षा पर पड़ेगा।

बता दें कि अमेरिका और ईरान के बीच यह टकराव अब सिर्फ बयानबाजी तक सीमित नहीं है। खुली धमकियां, सैन्य गतिविधियां और रणनीतिक टकराव अब तीनों ने हालात को बेहद गंभीर बना दिया है।

दुनिया की नजर अब आने वाले कुछ घंटों पर टिकी है, जहां से तय होगा कि यह संकट कूटनीति से सुलझेगा या युद्ध में बदल जाएगा।

Spread the love

Varun Srivastava

वरुण श्रीवास्तव वर्तमान में न्यूज प्लस लाइव में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर डिजिटल टीम के सक्रिय सदस्य हैं। उनके पास डिजिटल, वेब और ब्रॉडकास्ट पत्रकारिता में 13 वर्षों का अनुभव है। न्यूज प्लस लाइव से पहले, उन्होंने 4Real News, Network18, Sun Star और लोकतंत्र मीडिया जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए अपनी पत्रकारिता की पहचान बनाई।

Related Posts

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

IND vs PAK Final: एशियन गेम्स में मेंस क्रिकेट का फाइनल आज भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमें पहली बार एशियन गेम्स के फाइनल में आमने-सामने होंगी। मुकाबला जापान के…

Spread the love

Continue reading
हाईजैक होता विमान तो क्या करता इजराइल? 174 यात्रियों वाले प्लेन को मार गिराने की थी तैयारी

Israel Plane Hijacking Plan Failed: दुबई से उड़ान भरने वाले 174 यात्रियों से भरे एक विमान के हाईजैक होने का अलर्ट मिलने के बाद इजराइल ने संभावित बड़े आतंकी हमले को रोकने के…

Spread the love

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी

जंतर-मंतर के 68 दिन बाद मुंबई में CJP का प्रदर्शन, SIR का विरोध; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

जंतर-मंतर के 68 दिन बाद मुंबई में CJP का प्रदर्शन, SIR का विरोध; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग