ईरान बोला: पाकिस्तान का कोई रोल नहीं, ट्रंप की धमकी पर बोला- 47 साल में कुछ नहीं कर पाए, आगे भी नहीं कर पाओगे

Iran Rejects Pakistan Role: ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के बीच ईरान ने साफ कर दिया है कि इस पूरे विवाद में पाकिस्तान की कोई भूमिका नहीं है।

भारत में मौजूद ईरानी सुप्रीम लीडर के प्रतिनिधि अब्दुल मजीद हकीम इलाही (Abdul Majeed Hakim Ilahi) ने रविवार को पटना में पाकिस्तान को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के जरिए अमेरिका-ईरान के बीच किसी भी तरह की बातचीत की खबरें पूरी तरह बेबुनियाद हैं। उन्होंने कहा कि यह अफवाहें जानबूझकर फैलाई जा रही हैं, ताकि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भ्रम पैदा हो और तेल बाजार प्रभावित हो।

इलाही ने स्पष्ट किया कि फिलहाल किसी भी तरह की गंभीर कूटनीतिक बातचीत नहीं चल रही है। उनके मुताबिक, कुछ देश केवल दिखावे के लिए बातचीत की बातें कर रहे हैं, जबकि जमीन पर कोई ठोस पहल नहीं है।

ट्रंप की धमकी पर ईरान का करारा जवाब

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) की ओर से दी गई धमकियों पर ईरान ने सख्त रुख अपनाया है। इलाही ने कहा,

“अमेरिका पिछले 47 सालों में भी ईरान का कुछ नहीं कर पाया है और आगे भी कुछ नहीं कर पाएगा।”

उन्होंने ट्रंप के उस दावे को भी खारिज किया जिसमें कहा गया था कि अमेरिका युद्ध का जीत चुका है। ईरान ने इस पर जवाब देते हुए कहा कि असली फैसला “जंग के मैदान” में होगा, न कि बयानों से।

इलाही ने यह भी याद दिलाया कि अमेरिका ने तीन दिनों में कार्रवाई पूरी करने की बात कही थी, लेकिन हकीकत यह है कि जंग लंबे समय से जारी है और स्थिति अब भी नियंत्रण से बाहर होती जा रही है।

होर्मुज स्ट्रेट पर टकराव, वैश्विक चिंता बढ़ी

बता दें कि इस पूरे विवाद के केंद्र में होर्मुज स्ट्रेट बना हुआ है, जो दुनिया के सबसे अहम तेल मार्गों में से एक है।

दरअसल ट्रंप ने हाल ही में सोशल मीडिया पर ईरान को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर होर्मुज स्ट्रेट नहीं खोला गया तो ईरान को “नरक जैसे हालात” का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने ईरान के पावर प्लांट और पुलों पर हमले की भी बात कही, जिससे तनाव और बढ़ गया है।

क्या हो सकते हैं इसके असर?

होर्मुज स्ट्रेट को लेकर अगर तनाव और बढ़ता है, तो इसके असर वैश्विक स्तर पर साफ दिखाई दे सकते हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि इस अहम समुद्री मार्ग में किसी भी तरह की बाधा सीधे तेल सप्लाई को प्रभावित करेगी, जिससे अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल आ सकता है। इसके साथ ही मिडिल ईस्ट में सैन्य गतिविधियां और टकराव बढ़ने की आशंका है, जो क्षेत्रीय स्थिरता को कमजोर कर सकता है। इसका असर केवल तेल तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि वैश्विक शेयर बाजारों में भी अस्थिरता देखने को मिल सकती है, जिससे कई देशों की अर्थव्यवस्था पर दबाव बढ़ सकता है।

फिलहाल दोनों देशों के बीच बयानबाजी और रणनीतिक दबाव जारी है, लेकिन हालात बेहद संवेदनशील बने हुए हैं। किसी भी छोटी घटना से यह टकराव बड़े युद्ध में बदल सकता है।

Spread the love

Varun Srivastava

वरुण श्रीवास्तव वर्तमान में न्यूज प्लस लाइव में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर डिजिटल टीम के सक्रिय सदस्य हैं। उनके पास डिजिटल, वेब और ब्रॉडकास्ट पत्रकारिता में 13 वर्षों का अनुभव है। न्यूज प्लस लाइव से पहले, उन्होंने 4Real News, Network18, Sun Star और लोकतंत्र मीडिया जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए अपनी पत्रकारिता की पहचान बनाई।

Related Posts

जेल से बाहर आने के 2 साल बाद AAP नेता सत्येंद्र जैन फिर गिरफ्तार, ACB बोली- खास कंपनी को फायदा पहुंचाने के लिए बदली गईं टेंडर की शर्तें

Satyendar Jain Arrested Again: दिल्ली के पूर्व मंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) नेता सत्येंद्र जैन की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने सीवेज…

Spread the love

भारत की वोटर ID व्यवस्था की ट्रंप ने की तारीफ, SAVE America Act पर जोर; बोले- बिना फोटो ID अमेरिका में चुनाव कैसे?

Donald Trump Praises India’s Election System: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर अमेरिका में अनिवार्य वोटर ID की मांग को जोरदार तरीके से उठाया है। इस बार उन्होंने अपने…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: SIT की फाइनल रिपोर्ट में चंपत राय और डॉ. अनिल मिश्रा का नाम नहीं, 8 आरोपी पहले से जेल में

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: SIT की फाइनल रिपोर्ट में चंपत राय और डॉ. अनिल मिश्रा का नाम नहीं, 8 आरोपी पहले से जेल में

जेल से बाहर आने के 2 साल बाद AAP नेता सत्येंद्र जैन फिर गिरफ्तार, ACB बोली- खास कंपनी को फायदा पहुंचाने के लिए बदली गईं टेंडर की शर्तें

जेल से बाहर आने के 2 साल बाद AAP नेता सत्येंद्र जैन फिर गिरफ्तार, ACB बोली- खास कंपनी को फायदा पहुंचाने के लिए बदली गईं टेंडर की शर्तें

भारत की वोटर ID व्यवस्था की ट्रंप ने की तारीफ, SAVE America Act पर जोर; बोले- बिना फोटो ID अमेरिका में चुनाव कैसे?

भारत की वोटर ID व्यवस्था की ट्रंप ने की तारीफ, SAVE America Act पर जोर; बोले- बिना फोटो ID अमेरिका में चुनाव कैसे?

गॉल टेस्ट का चौथा दिन आज, भारत 178 रन आगे; श्रीलंका 284 पर ऑलआउट, बारिश डाल सकती है खलल

गॉल टेस्ट का चौथा दिन आज, भारत 178 रन आगे; श्रीलंका 284 पर ऑलआउट, बारिश डाल सकती है खलल

ईरान-अमेरिका की 60 दिन की डेडलाइन खत्म, फिर भी ट्रंप ने क्यों रोका हमला?

ईरान-अमेरिका की 60 दिन की डेडलाइन खत्म, फिर भी ट्रंप ने क्यों रोका हमला?

ABVP से सियासत की शुरुआत, दो बार सांसद रहे हरीश द्विवेदी अब BJP के राष्ट्रीय महामंत्री बने

ABVP से सियासत की शुरुआत, दो बार सांसद रहे हरीश द्विवेदी अब BJP के राष्ट्रीय महामंत्री बने
× नोएडा दिल्ली झारखंड गुजरात ओडिशा उत्तर प्रदेश आंध्र प्रदेश पश्चिम बंगाल बिहार मध्य प्रदेश हिमाचल प्रदेश महाराष्ट्र उत्तराखंड पंजाब हरियाणा राजस्थान जम्मू-कश्मीर