Israel Cyber Breach: पूर्व इजराइली आर्मी चीफ का फोन हैक, सीक्रेट फोटो-वीडियो लीक

Israel Cyber Breach: ईरान से जुड़े बताए जा रहे हैकर ग्रुप हंदाला ने दावा किया है कि उसने इजराइली सेना के पूर्व प्रमुख हर्जी हलेवी (Herzi Halevi) के फोन और अन्य डिजिटल डिवाइस हैक कर लिए हैं। हैकर समूह के अनुसार, इस साइबर घुसपैठ के जरिए उसे हजारों फोटो, वीडियो और संवेदनशील फाइलों तक पहुंच मिली है, जिनमें सैन्य गतिविधियों और निजी जीवन से जुड़ी सामग्री शामिल है।

सैन्य ठिकानों और गोपनीय बैठकों की तस्वीरें सामने आईं

जारी किए गए फोटो और वीडियो में हर्जी हलेवी को विभिन्न सैन्य ठिकानों का दौरा करते, वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठकें करते और रणनीतिक चर्चाओं में हिस्सा लेते देखा जा सकता है।

https://x.com/i/status/2042130706768281971

लीक में कुछ ऐसी बैठकों के संकेत भी मिले हैं जिनकी पहले सार्वजनिक जानकारी नहीं थी, जिनमें जॉर्डन और कतर में हुई कथित मुलाकातें शामिल बताई जा रही हैं।

निजी तस्वीरें और दस्तावेज भी लीक

हैकर्स द्वारा जारी सामग्री में हलेवी की फैमिली फोटोज, पहचान पत्र और अन्य निजी दस्तावेज भी शामिल बताए जा रहे हैं। इससे मामला केवल राष्ट्रीय सुरक्षा तक सीमित नहीं रहा, बल्कि व्यक्तिगत गोपनीयता और वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों की डिजिटल सुरक्षा पर भी सवाल खड़े हो गए हैं।

पूर्व इजराइली सेना प्रमुख हर्जी हलेवी
पूर्व इजराइली सेना प्रमुख हर्जी हलेवी

इजराइल की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं

इस कथित साइबर हमले पर अभी तक इजराइली सेना या हर्जी हलेवी की तरफ से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। वहीं, हैकर समूह ने संकेत दिया है कि आने वाले दिनों में और डेटा सार्वजनिक किया जा सकता है, जिससे इजराइल की सुरक्षा एजेंसियों में चिंता बढ़ गई है।

Varun Srivastava

वरुण श्रीवास्तव वर्तमान में न्यूज प्लस लाइव में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर डिजिटल टीम के सक्रिय सदस्य हैं। उनके पास डिजिटल, वेब और ब्रॉडकास्ट पत्रकारिता में 13 वर्षों का अनुभव है। न्यूज प्लस लाइव से पहले, उन्होंने 4Real News, Network18, Sun Star और लोकतंत्र मीडिया जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए अपनी पत्रकारिता की पहचान बनाई।

Related Posts

दोहा समझौते के बाद ईरान को राहत, 6 अरब डॉलर के फ्रीज फंड से खरीदेगा जरूरी सामान; अमेरिका पर समझौता तोड़ने का आरोप

Iran US Deal: ईरान ने बुधवार को कहा कि अमेरिका के साथ हुए समझौते (MoU) के तहत जारी होने वाले 6 अरब डॉलर के फ्रीज फंड का इस्तेमाल देश की…

‘हमारा पानी रोका तो हाथ काट देंगे’… पाकिस्तान की भारत को धमकी, भारत बोला- आतंकवाद नहीं रुका तो सिंधु जल संधि बहाल नहीं होगी

Pakistan India Water Dispute: पाकिस्तान ने एक बार फिर सिंधु जल संधि को लेकर भारत के खिलाफ तीखी बयानबाज़ी की है। पाकिस्तान के जलवायु परिवर्तन मंत्री मुसादिक मलिक ने खुले…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

तीन भारतीय बल्लेबाजों ने इंग्लैंड को धोया, लेकिन बारिश ने भारत की जीत पर फेरा पानी; पहला टी20 रद्द

तीन भारतीय बल्लेबाजों ने इंग्लैंड को धोया, लेकिन बारिश ने भारत की जीत पर फेरा पानी; पहला टी20 रद्द

दिल्ली में बरसे बदरा, तेज हवाओं के साथ दिन में छाया अंधेरा; बारिश से उमस से मिली राहत

दिल्ली में बरसे बदरा, तेज हवाओं के साथ दिन में छाया अंधेरा; बारिश से उमस से मिली राहत

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपी के घर 20 लाख कैश, 1,121 डॉलर और ‘रामराज्य कोष’ वाला संदूक मिला

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपी के घर 20 लाख कैश, 1,121 डॉलर और ‘रामराज्य कोष’ वाला संदूक मिला

दोहा समझौते के बाद ईरान को राहत, 6 अरब डॉलर के फ्रीज फंड से खरीदेगा जरूरी सामान; अमेरिका पर समझौता तोड़ने का आरोप

दोहा समझौते के बाद ईरान को राहत, 6 अरब डॉलर के फ्रीज फंड से खरीदेगा जरूरी सामान; अमेरिका पर समझौता तोड़ने का आरोप

राजस्थान के दौसा में दर्दनाक हादसा: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रेलर से टकराई ऋषिकेश-इंदौर स्लीपर बस, 8 की मौत, कई यात्री जिंदा जले

राजस्थान के दौसा में दर्दनाक हादसा: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रेलर से टकराई ऋषिकेश-इंदौर स्लीपर बस, 8 की मौत, कई यात्री जिंदा जले

1 जुलाई से बदल गए 6 बड़े नियम: कॉमर्शियल सिलेंडर ₹180 सस्ता, पासपोर्ट महंगा, ट्रेन में बिना टिकट पर दोगुना जुर्माना

1 जुलाई से बदल गए 6 बड़े नियम: कॉमर्शियल सिलेंडर ₹180 सस्ता, पासपोर्ट महंगा, ट्रेन में बिना टिकट पर दोगुना जुर्माना
× नोएडा दिल्ली झारखंड गुजरात ओडिशा उत्तर प्रदेश आंध्र प्रदेश पश्चिम बंगाल बिहार मध्य प्रदेश हिमाचल प्रदेश महाराष्ट्र उत्तराखंड पंजाब हरियाणा राजस्थान जम्मू-कश्मीर