बिहार डबल मर्डर: सत्तू वाले ने पिकअप चालक की गर्दन काटी, भीड़ ने आरोपी को पकड़कर मार डाला

Bihar Double Murder Case: बिहार के अररिया जिले के फारबिसगंज इलाके में पार्किंग विवाद ने भयावह रूप ले लिया। जानकारी के अनुसार, पिकअप चालक नबी हुसैन मंडी में सब्जी लेने आए थे। इसी दौरान उनके और एक सत्तू बेचने वाले के बीच गाड़ी खड़ी करने को लेकर विवाद हो गया।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, विवाद इतना बढ़ गया कि सत्तू वाले ने धारदार चाकू से नबी हुसैन की गर्दन काट दी। वार इतना तेज था कि मृतक का सिर धड़ से अलग हो गया। यह खौफनाक दृश्य देखकर आसपास मौजूद लोग दंग रह गए

प्रत्यक्षदर्शियों की प्रतिक्रिया

प्रत्यक्षदर्शी सुनील कुमार यादव ने बताया, “बातचीत से झगड़ा सुलझाया जा सकता था, लेकिन इतनी बेरहमी से हत्या करना गलत है। हम प्रशासन से मांग करेंगे कि सही जांच हो और नबी हुसैन के परिवार को इंसाफ मिले।”

नबी हुसैन के बड़े भाई ने कहा, “मेरे भाई की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। वह रोज मंडी सब्जी लेने आते थे। आज पार्किंग को लेकर झगड़ा हुआ और उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई। हमें इंसाफ चाहिए।”

मृतक के तीन बच्चे हैं, जिनमें दो लड़के और एक लड़की शामिल हैं।

भीड़ ने हत्यारे को मौत के घाट उतारा

हत्या के तुरंत बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गुस्साई भीड़ ने आरोपी राहुल चौहान को घेर लिया। पुलिस जब आरोपी को हिरासत में ले जा रही थी, तब भीड़ ने उसे पुलिस कस्टडी से बाहर खींच लिया। इसके बाद भीड़ ने उसे पीट-पीटकर मार डाला।

सैकड़ों लोगों की मौजूदगी में यह सब हुआ, जिससे पुलिस आरोपी को बचा नहीं पाई। गुरुवार की सुबह हुई इस डबल मर्डर की घटना ने पूरे इलाके में सन्नाटा और दहशत का माहौल पैदा कर दिया।

पुलिस की कार्रवाई

पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय प्रशासन और पुलिस मामले की गहन जांच में जुट गई है।

Spread the love

Varun Srivastava

वरुण श्रीवास्तव वर्तमान में न्यूज प्लस लाइव में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर डिजिटल टीम के सक्रिय सदस्य हैं। उनके पास डिजिटल, वेब और ब्रॉडकास्ट पत्रकारिता में 13 वर्षों का अनुभव है। न्यूज प्लस लाइव से पहले, उन्होंने 4Real News, Network18, Sun Star और लोकतंत्र मीडिया जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए अपनी पत्रकारिता की पहचान बनाई।

Related Posts

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

Guwahati Nightclub Viral Video: असम के गुवाहाटी के खानापारा इलाके में एक नाइटक्लब में महिला के साथ मारपीट और बदसलूकी का मामला सामने आया है। आरोप है कि क्लब में विवाद के बाद महिला…

Spread the love

Continue reading
मेरठ हत्याकांड: मुस्कान और प्रेमी साहिल को कोर्ट ने माना दोषी, 14 अक्टूबर को आएगा सजा पर फैसला; नीले ड्रम में छिपाए थे पति के शव के टुकड़े

Meerut Blue Drum Murder Case: नीले ड्रम वाली मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल को मेरठ की अदालत ने बुधवार को हत्या के मामले में दोषी करार दिया। कोर्ट ने माना कि दोनों ने मिलकर…

Spread the love

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी

जंतर-मंतर के 68 दिन बाद मुंबई में CJP का प्रदर्शन, SIR का विरोध; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

जंतर-मंतर के 68 दिन बाद मुंबई में CJP का प्रदर्शन, SIR का विरोध; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग