राजस्थान ट्रैफिक पुलिस का कारनामा! इलेक्ट्रिक कार का काट दिया Pollution Challan

Rajasthan Traffic Police: राजस्थान के नागौर जिले से ट्रैफिक पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े करने वाला एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां बैटरी से चलने वाली एक इलेक्ट्रिक कार का प्रदूषण प्रमाणपत्र (PUC) न होने के नाम पर चालान काट दिया गया। जबकि इलेक्ट्रिक वाहन से धुआं नहीं निकलता और उसे सामान्यतः PUC की आवश्यकता नहीं होती, फिर भी राजस्थान ट्रैफिक पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जुर्माना लगा दिया।

बैटरी से चलने वाली कार पर प्रदूषण फाइन

मामला 6 अप्रैल का बताया जा रहा है, जब जोधपुर निवासी पुनाराम की इलेक्ट्रिक कार नागौर के RTO रोड पर रोकी गई। उस समय वाहन उनके बड़े भाई अशोक पंवार चला रहे थे। आरोप है कि मौके पर मौजूद ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने वाहन का प्रदूषण चालान काट दिया, जबकि चालक बार-बार बताता रहा कि यह बैटरी से चलने वाली इलेक्ट्रिक कार है।

‘मशीन में PUC NIL दिख रहा है’ कहकर काटा चालान

चालक के मुताबिक, जब उन्होंने पुलिसकर्मी से पूछा कि इलेक्ट्रिक कार का पॉल्यूशन चालान कैसे काटा जा सकता है, तो जवाब मिला कि मशीन में PUC सर्टिफिकेट ‘NIL’ दिख रहा है, इसलिए चालान किया गया। इस जवाब के बाद मौके पर बहस भी हुई, लेकिन पुलिस ने चालान वापस लेने से इनकार कर दिया।

₹1500 का पॉल्यूशन चालान, कुल ₹1700 जुर्माना

पुलिस ने इलेक्ट्रिक कार पर ₹1500 का प्रदूषण प्रमाणपत्र न होने का चालान काटा। इसके अलावा ₹200 का टिंटेड ग्लास का चालान भी लगाया गया। इस तरह कुल ₹1700 का जुर्माना वसूला गया।

ट्रैफिक पुलिस की जानकारी पर उठे सवाल

इस घटना के बाद राजस्थान ट्रैफिक पुलिस की तकनीकी समझ और नियमों की जानकारी पर सवाल उठ रहे हैं। लोगों का कहना है कि जब अधिकारी इलेक्ट्रिक वाहन और पारंपरिक ईंधन वाहन के नियमों में अंतर नहीं समझ पा रहे, तो यह गंभीर लापरवाही है।

वीडियो वायरल, कानूनी कार्रवाई की तैयारी

वाहन चालक ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो रिकॉर्ड किया है, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़ित परिवार ने पुलिस की इस कार्रवाई के खिलाफ कानूनी कदम उठाने की बात कही है।

https://x.com/i/status/2041877955002167672

फिलहाल इस मामले पर राजस्थान ट्रैफिक पुलिस या परिवहन विभाग की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। अब देखने वाली बात होगी कि विभाग इस विवाद पर क्या स्पष्टीकरण देता है।

Varun Srivastava

वरुण श्रीवास्तव वर्तमान में न्यूज प्लस लाइव में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर डिजिटल टीम के सक्रिय सदस्य हैं। उनके पास डिजिटल, वेब और ब्रॉडकास्ट पत्रकारिता में 13 वर्षों का अनुभव है। न्यूज प्लस लाइव से पहले, उन्होंने 4Real News, Network18, Sun Star और लोकतंत्र मीडिया जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए अपनी पत्रकारिता की पहचान बनाई।

Related Posts

राजस्थान के दौसा में दर्दनाक हादसा: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रेलर से टकराई ऋषिकेश-इंदौर स्लीपर बस, 8 की मौत, कई यात्री जिंदा जले

Dausa Bus Accident: राजस्थान के दौसा जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर मंगलवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। कोलवा थाना क्षेत्र के तनावड़ जीरो पॉइंट के पास करीब…

जयपुर में प्रदर्शन के दौरान CJP फाउंडर अभिजीत दीपके पर युवक ने जड़ा थप्पड़, पुलिस ने किया गिरफ्तार; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर था विरोध प्रदर्शन

Abhijeet Deepke Slap Video: राजस्थान की राजधानी जयपुर में सोमवार को शहीद स्मारक पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन के दौरान उस समय हंगामा हो गया जब संगठन के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

तीन भारतीय बल्लेबाजों ने इंग्लैंड को धोया, लेकिन बारिश ने भारत की जीत पर फेरा पानी; पहला टी20 रद्द

तीन भारतीय बल्लेबाजों ने इंग्लैंड को धोया, लेकिन बारिश ने भारत की जीत पर फेरा पानी; पहला टी20 रद्द

दिल्ली में बरसे बदरा, तेज हवाओं के साथ दिन में छाया अंधेरा; बारिश से उमस से मिली राहत

दिल्ली में बरसे बदरा, तेज हवाओं के साथ दिन में छाया अंधेरा; बारिश से उमस से मिली राहत

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपी के घर 20 लाख कैश, 1,121 डॉलर और ‘रामराज्य कोष’ वाला संदूक मिला

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपी के घर 20 लाख कैश, 1,121 डॉलर और ‘रामराज्य कोष’ वाला संदूक मिला

दोहा समझौते के बाद ईरान को राहत, 6 अरब डॉलर के फ्रीज फंड से खरीदेगा जरूरी सामान; अमेरिका पर समझौता तोड़ने का आरोप

दोहा समझौते के बाद ईरान को राहत, 6 अरब डॉलर के फ्रीज फंड से खरीदेगा जरूरी सामान; अमेरिका पर समझौता तोड़ने का आरोप

राजस्थान के दौसा में दर्दनाक हादसा: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रेलर से टकराई ऋषिकेश-इंदौर स्लीपर बस, 8 की मौत, कई यात्री जिंदा जले

राजस्थान के दौसा में दर्दनाक हादसा: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रेलर से टकराई ऋषिकेश-इंदौर स्लीपर बस, 8 की मौत, कई यात्री जिंदा जले

1 जुलाई से बदल गए 6 बड़े नियम: कॉमर्शियल सिलेंडर ₹180 सस्ता, पासपोर्ट महंगा, ट्रेन में बिना टिकट पर दोगुना जुर्माना

1 जुलाई से बदल गए 6 बड़े नियम: कॉमर्शियल सिलेंडर ₹180 सस्ता, पासपोर्ट महंगा, ट्रेन में बिना टिकट पर दोगुना जुर्माना
× नोएडा दिल्ली झारखंड गुजरात ओडिशा उत्तर प्रदेश आंध्र प्रदेश पश्चिम बंगाल बिहार मध्य प्रदेश हिमाचल प्रदेश महाराष्ट्र उत्तराखंड पंजाब हरियाणा राजस्थान जम्मू-कश्मीर