Meerut Horror: पिता ने 4 महीने तक छिपाई बेटी की मौत, घर में मिला कंकाल

Meerut Horror: उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक पिता ने अपनी ही बेटी की मौत को करीब 4 महीने तक छिपाए रखा और उसके शव के साथ उसी घर में रहता रहा। जब मामला सामने आया, तब तक युवती का शव पूरी तरह कंकाल में बदल चुका था। सिर्फ पैर ही सुरक्षित बचे थे।

रिश्तेदारों के पहुंचते ही खुला खौफनाक राज

यह पूरा मामला सदर बाजार थाना क्षेत्र के तेली मोहल्ले का है। शुक्रवार शाम जब कुछ रिश्तेदार अचानक घर पहुंचे, तो अंदर से तेज बदबू आने लगी। शक होने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

मृतक प्रियंका बिस्वास
मृतक प्रियंका बिस्वास

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जब घर के एक कमरे का दरवाजा खोला, तो अंदर का नज़ारा देखकर सभी सन्न रह गए। बिस्तर पर 35 वर्षीय प्रियंका बिस्वास का सड़ा-गला शव पड़ा था, जो अब लगभग कंकाल बन चुका था।

बीमारी से हुई मौत, पिता ने छिपाया सच

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि प्रियंका बिस्वास, जो एक प्राइवेट टीचर थी, उसकी मौत 1 दिसंबर 2025 को बीमारी (संभावित पीलिया) से हुई थी।

लेकिन पिता उदय भानु बिस्वास ने बेटी की मौत की जानकारी किसी को नहीं दी। वह करीब 2 महीने तक शव के साथ घर में ही रहा और बदबू छिपाने के लिए उस पर परफ्यूम स्प्रे करता रहा।

इसके बाद वह घर में कूड़ा भरकर देहरादून चला गया और किसी को भनक तक नहीं लगने दी।

पड़ोसियों से दूरी बनी बनी वजह

उदय भानु बिस्वास शिक्षा विभाग में प्रशासनिक अधिकारी रह चुके हैं और 2010 में रिटायर हुए थे। वह अपनी बेटी के साथ अकेले रहते थे और किसी से ज्यादा मेलजोल नहीं रखते थे।

पड़ोसियों का कहना है कि वह न खुद किसी से मिलते थे और न ही बेटी को मिलने देते थे। यही वजह रही कि इतने लंबे समय तक इस घटना का खुलासा नहीं हो पाया।

पहले भी परिवार में हो चुकी है त्रासदी

पूछताछ में यह भी सामने आया कि उदय भानु की पत्नी शर्मिष्ठा ने साल 2013 में आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद प्रियंका गहरे सदमे में चली गई थी और बेहद शांत रहने लगी थी।

पुलिस जांच जारी, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार

रिश्तेदारों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया है। घर से कई परफ्यूम की बोतलें भी बरामद हुई हैं।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, शुरुआती जांच में मौत की वजह बीमारी लग रही है, लेकिन असली कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा।

Related Posts

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपी के घर 20 लाख कैश, 1,121 डॉलर और ‘रामराज्य कोष’ वाला संदूक मिला

Ram Mandir Donation Scam: अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में जांच लगातार तेज होती जा रही है। बुधवार को पुलिस ने आरोपी लवकुश मिश्रा और अनुकल्प मिश्रा के…

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: 8 आरोपी 14 दिन की न्यायिक हिरासत में, अयोध्या के वकीलों ने पैरवी से किया इनकार

Ram Mandir Donation Scam: अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सोमवार को कोर्ट ने सभी 8 आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

तीन भारतीय बल्लेबाजों ने इंग्लैंड को धोया, लेकिन बारिश ने भारत की जीत पर फेरा पानी; पहला टी20 रद्द

तीन भारतीय बल्लेबाजों ने इंग्लैंड को धोया, लेकिन बारिश ने भारत की जीत पर फेरा पानी; पहला टी20 रद्द

दिल्ली में बरसे बदरा, तेज हवाओं के साथ दिन में छाया अंधेरा; बारिश से उमस से मिली राहत

दिल्ली में बरसे बदरा, तेज हवाओं के साथ दिन में छाया अंधेरा; बारिश से उमस से मिली राहत

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपी के घर 20 लाख कैश, 1,121 डॉलर और ‘रामराज्य कोष’ वाला संदूक मिला

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपी के घर 20 लाख कैश, 1,121 डॉलर और ‘रामराज्य कोष’ वाला संदूक मिला

दोहा समझौते के बाद ईरान को राहत, 6 अरब डॉलर के फ्रीज फंड से खरीदेगा जरूरी सामान; अमेरिका पर समझौता तोड़ने का आरोप

दोहा समझौते के बाद ईरान को राहत, 6 अरब डॉलर के फ्रीज फंड से खरीदेगा जरूरी सामान; अमेरिका पर समझौता तोड़ने का आरोप

राजस्थान के दौसा में दर्दनाक हादसा: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रेलर से टकराई ऋषिकेश-इंदौर स्लीपर बस, 8 की मौत, कई यात्री जिंदा जले

राजस्थान के दौसा में दर्दनाक हादसा: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रेलर से टकराई ऋषिकेश-इंदौर स्लीपर बस, 8 की मौत, कई यात्री जिंदा जले

1 जुलाई से बदल गए 6 बड़े नियम: कॉमर्शियल सिलेंडर ₹180 सस्ता, पासपोर्ट महंगा, ट्रेन में बिना टिकट पर दोगुना जुर्माना

1 जुलाई से बदल गए 6 बड़े नियम: कॉमर्शियल सिलेंडर ₹180 सस्ता, पासपोर्ट महंगा, ट्रेन में बिना टिकट पर दोगुना जुर्माना
× नोएडा दिल्ली झारखंड गुजरात ओडिशा उत्तर प्रदेश आंध्र प्रदेश पश्चिम बंगाल बिहार मध्य प्रदेश हिमाचल प्रदेश महाराष्ट्र उत्तराखंड पंजाब हरियाणा राजस्थान जम्मू-कश्मीर