US-Iran Talks: मीटिंग से पहले ईरान का तीखा हमला- ‘अमेरिका भरोसे लायक नहीं’

US-Iran Talks: ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची (Abbas Araghchi) ने वार्ता से ठीक पहले संयुक्त राज्य अमेरिका पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि ईरान को अमेरिका पर “बिल्कुल भरोसा नहीं” है। उन्होंने आरोप लगाया कि अमेरिका ने बार-बार अपने वादे तोड़े हैं और कूटनीति के नाम पर विश्वासघात किया है।

अराघची ने स्पष्ट किया कि ईरान बातचीत में शामिल तो हो रहा है, लेकिन उसे इस प्रक्रिया और इसके नतीजों पर भरोसा नहीं है। उनका कहना है कि ईरानी सरकार अपने नागरिकों के हितों और अधिकारों की रक्षा के लिए हर संभव कदम उठाएगी।

इस्लामाबाद में हाई-लेवल वार्ता

इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान के बीच हाई-लेवल मीटिंग होने जा रही है, जिस पर पूरी दुनिया की नजरें टिकी हुई हैं। अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व उपराष्ट्रपति जेडी वेंस कर रहे हैं। ईरानी पक्ष की अगुआई संसद स्पीकर मोहम्मद बाघेर गालिबाफ कर रहे हैं। हालांकि, बातचीत शुरू होने से पहले ही दोनों देशों के बीच अविश्वास गहराता नजर आ रहा है, जिससे इस वार्ता की सफलता पर सवाल खड़े हो गए हैं।

होर्मुज संकट से बढ़ी वैश्विक चिंता

होर्मुज जलडमरूमध्य में जारी तनाव ने वैश्विक स्तर पर चिंता बढ़ा दी है। यह दुनिया के सबसे अहम तेल सप्लाई रूट्स में से एक है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस संकट के बीच 60 से ज्यादा बड़े तेल टैंकर (VLCC) अमेरिका के गल्फ कोस्ट की ओर बढ़ रहे हैं, जहां वे कच्चा तेल लोड करेंगे। हर टैंकर करीब 20 लाख बैरल तेल ले जाने की क्षमता रखता है। इस घटनाक्रम से साफ है कि वैश्विक ऊर्जा बाजार संभावित संकट के लिए पहले से तैयारी कर रहा है।

गालिबाफ का भावनात्मक संदेश

इस्लामाबाद पहुंचने के बाद मोहम्मद बाघेर गालिबाफ ने एक भावुक तस्वीर साझा की, जिसमें विमान की सीटों पर बच्चों की तस्वीरें, खून से सने स्कूल बैग और जूते रखे गए थे। यह तस्वीर मिनाब में हुए उस हमले की याद दिलाती है, जिसमें एक प्राइमरी स्कूल को निशाना बनाया गया था और बड़ी संख्या में बच्चों व स्कूल स्टाफ की मौत हुई थी। ईरान ने इस हमले के लिए अमेरिका और इजराइल को जिम्मेदार ठहराया है, हालांकि अमेरिका ने मामले की जांच की बात कही है।

फिलहाल, ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत से पहले ही बयानबाजी ने माहौल को बेहद तनावपूर्ण बना दिया है। एक तरफ कूटनीतिक प्रयास जारी हैं, तो दूसरी तरफ गहरा अविश्वास किसी भी समझौते की राह को मुश्किल बना रहा है। अब सबकी नजर इस अहम बैठक पर है कि क्या यह बातचीत किसी ठोस नतीजे तक पहुंचेगी या फिर दोनों देशों के बीच टकराव और बढ़ेगा।

Spread the love

Varun Srivastava

वरुण श्रीवास्तव वर्तमान में न्यूज प्लस लाइव में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर डिजिटल टीम के सक्रिय सदस्य हैं। उनके पास डिजिटल, वेब और ब्रॉडकास्ट पत्रकारिता में 13 वर्षों का अनुभव है। न्यूज प्लस लाइव से पहले, उन्होंने 4Real News, Network18, Sun Star और लोकतंत्र मीडिया जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए अपनी पत्रकारिता की पहचान बनाई।

Related Posts

पाकिस्तान भारत में फैलाता है आतंकवाद, अमेरिका में बोले राहुल गांधी- हमारे निर्दोष लोगों की हत्या हो रही है और हम उससे बातचीत करें, यह असंभव है

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने अमेरिका में पाकिस्तान और भारत के रिश्तों को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान भारत में आतंकवाद को बढ़ावा देता है। ऐसे में…

Spread the love

Continue reading
एक मंच पर आए ट्रंप, जिनपिंग और पुतिन, परमाणु हथियारों का खतरा कम करने पर बनी सहमति

दुनिया की तीन बड़ी परमाणु शक्तियों अमेरिका, रूस और चीन के राष्ट्राध्यक्ष पहली बार एक साथ त्रिपक्षीय बैठक में शामिल हुए। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति…

Spread the love

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पाकिस्तान भारत में फैलाता है आतंकवाद, अमेरिका में बोले राहुल गांधी- हमारे निर्दोष लोगों की हत्या हो रही है और हम उससे बातचीत करें, यह असंभव है

पाकिस्तान भारत में फैलाता है आतंकवाद, अमेरिका में बोले राहुल गांधी- हमारे निर्दोष लोगों की हत्या हो रही है और हम उससे बातचीत करें, यह असंभव है

‘जितना खिलाओ, पेट नहीं भरता’, उद्योगपतियों पर भड़के PM मोदी, पूछा- टैक्स में छूट दी तो आपने कर्मचारियों को क्या दिया?

‘जितना खिलाओ, पेट नहीं भरता’, उद्योगपतियों पर भड़के PM मोदी, पूछा- टैक्स में छूट दी तो आपने कर्मचारियों को क्या दिया?

गोरखपुर हादसे पर सियासी घमासान, मां बोलीं- ‘बेटे की मौत के जिम्मेदार अखिलेश’, योगी ने सपा को घेरा, अखिलेश बोले- ‘सर्वोच्च स्तरीय जांच हो’

गोरखपुर हादसे पर सियासी घमासान, मां बोलीं- ‘बेटे की मौत के जिम्मेदार अखिलेश’, योगी ने सपा को घेरा, अखिलेश बोले- ‘सर्वोच्च स्तरीय जांच हो’

2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, भारत में घटेगी हिंदुओं की हिस्सेदारी: प्यू रिसर्च रिपोर्ट में अनुमान

2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, भारत में घटेगी हिंदुओं की हिस्सेदारी: प्यू रिसर्च रिपोर्ट में अनुमान

एक मंच पर आए ट्रंप, जिनपिंग और पुतिन, परमाणु हथियारों का खतरा कम करने पर बनी सहमति

एक मंच पर आए ट्रंप, जिनपिंग और पुतिन, परमाणु हथियारों का खतरा कम करने पर बनी सहमति

बंगाल की खाड़ी में चक्रवात अकवान ने पकड़ी रफ्तार, आंध्र-ओडिशा समेत 8 राज्यों में भारी बारिश का खतरा; NDRF की टीमें तैनात

बंगाल की खाड़ी में चक्रवात अकवान ने पकड़ी रफ्तार, आंध्र-ओडिशा समेत 8 राज्यों में भारी बारिश का खतरा; NDRF की टीमें तैनात