चारधाम यात्रा 2026 की शुरुआत: गंगोत्री-यमुनोत्री के कपाट खुले, केदारनाथ के लिए डोली रवाना

Chardham Yatra: उत्तराखंड में आस्था और श्रद्धा का महापर्व चारधाम यात्रा आज विधिवत शुरू हो गया। अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर गंगोत्री मंदिर और यमुनोत्री मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए।

गंगोत्री में पहली पूजा PM के नाम

दोपहर 12:15 बजे गंगोत्री धाम के कपाट खुले। परंपरा के अनुसार पहली पूजा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से संपन्न हुई। इस दौरान उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे। पूजा के बाद श्रद्धालुओं के लिए मां गंगा के दर्शन शुरू हो गए।

यमुनोत्री में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

करीब 12:35 बजे यमुनोत्री धाम के कपाट खुलते ही पहले से इंतजार कर रहे श्रद्धालुओं की भीड़ मंदिर की ओर बढ़ती नजर आई। भक्तों में खासा उत्साह देखने को मिला और “जय मां यमुना” के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।

केदारनाथ के लिए बाबा की डोली रवाना

वहीं, ओंकारेश्वर मंदिर से बाबा केदारनाथ की पंचमुखी डोली आज अपने अगले पड़ाव फाटा के लिए रवाना हो गई। डोली 21 अप्रैल को केदारनाथ मंदिर पहुंचेगी, जिसके बाद 22 अप्रैल को केदारनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे।

सुरक्षा और व्यवस्थाएं चाक-चौबंद

चारधाम यात्रा को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा, ट्रैफिक और स्वास्थ्य सुविधाओं के व्यापक इंतजाम किए हैं। लाखों श्रद्धालुओं के आने की संभावना के बीच राज्य सरकार पूरी तरह सतर्क है।

Spread the love

Varun Srivastava

वरुण श्रीवास्तव वर्तमान में न्यूज प्लस लाइव में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर डिजिटल टीम के सक्रिय सदस्य हैं। उनके पास डिजिटल, वेब और ब्रॉडकास्ट पत्रकारिता में 13 वर्षों का अनुभव है। न्यूज प्लस लाइव से पहले, उन्होंने 4Real News, Network18, Sun Star और लोकतंत्र मीडिया जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए अपनी पत्रकारिता की पहचान बनाई।

Related Posts

चमोली टनल हादसे में 9 मजदूरों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा; लैंडस्लाइड के बाद पानी-मलबे में फंसे थे 22 मजदूर

Chamoli Tunnel Accident Update: उत्तराखंड के चमोली जिले के पीपलकोटी क्षेत्र में गुरुवार शाम निर्माणाधीन टनल में पानी और मलबा भरने से बड़ा हादसा हो गया। मायापुर में THDC की…

Spread the love

चमोली की निर्माणाधीन टनल में घुसा पानी, 28 मजदूर फंसे; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Chamoli Tunnel Accident: उत्तराखंड के चमोली जिले के पीपलकोटी क्षेत्र में गुरुवार शाम बड़ा हादसा हो गया। मायापुर में THDC की निर्माणाधीन टनल में अचानक पानी का रिसाव और लैंडस्लाइड…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: SIT की फाइनल रिपोर्ट में चंपत राय और डॉ. अनिल मिश्रा का नाम नहीं, 8 आरोपी पहले से जेल में

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: SIT की फाइनल रिपोर्ट में चंपत राय और डॉ. अनिल मिश्रा का नाम नहीं, 8 आरोपी पहले से जेल में

जेल से बाहर आने के 2 साल बाद AAP नेता सत्येंद्र जैन फिर गिरफ्तार, ACB बोली- खास कंपनी को फायदा पहुंचाने के लिए बदली गईं टेंडर की शर्तें

जेल से बाहर आने के 2 साल बाद AAP नेता सत्येंद्र जैन फिर गिरफ्तार, ACB बोली- खास कंपनी को फायदा पहुंचाने के लिए बदली गईं टेंडर की शर्तें

भारत की वोटर ID व्यवस्था की ट्रंप ने की तारीफ, SAVE America Act पर जोर; बोले- बिना फोटो ID अमेरिका में चुनाव कैसे?

भारत की वोटर ID व्यवस्था की ट्रंप ने की तारीफ, SAVE America Act पर जोर; बोले- बिना फोटो ID अमेरिका में चुनाव कैसे?

गॉल टेस्ट का चौथा दिन आज, भारत 178 रन आगे; श्रीलंका 284 पर ऑलआउट, बारिश डाल सकती है खलल

गॉल टेस्ट का चौथा दिन आज, भारत 178 रन आगे; श्रीलंका 284 पर ऑलआउट, बारिश डाल सकती है खलल

ईरान-अमेरिका की 60 दिन की डेडलाइन खत्म, फिर भी ट्रंप ने क्यों रोका हमला?

ईरान-अमेरिका की 60 दिन की डेडलाइन खत्म, फिर भी ट्रंप ने क्यों रोका हमला?

ABVP से सियासत की शुरुआत, दो बार सांसद रहे हरीश द्विवेदी अब BJP के राष्ट्रीय महामंत्री बने

ABVP से सियासत की शुरुआत, दो बार सांसद रहे हरीश द्विवेदी अब BJP के राष्ट्रीय महामंत्री बने
× नोएडा दिल्ली झारखंड गुजरात ओडिशा उत्तर प्रदेश आंध्र प्रदेश पश्चिम बंगाल बिहार मध्य प्रदेश हिमाचल प्रदेश महाराष्ट्र उत्तराखंड पंजाब हरियाणा राजस्थान जम्मू-कश्मीर