नासिक कांड: TCS ने निदा खान को किया सस्पेंड, अग्रिम जमानत पर आज होगी सुनवाई

TCS Nashik Case: नासिक के चर्चित यौन उत्पीड़न और कथित धर्मांतरण मामले में आरोपी निदा खान को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। देश की प्रमुख आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) ने सख्त कार्रवाई करते हुए उन्हें सस्पेंड कर दिया है। वहीं, आज उनकी अग्रिम जमानत याचिका पर कोर्ट में अहम सुनवाई होनी है, जिस पर पूरे मामले की दिशा निर्भर मानी जा रही है।

कंपनी की ओर से 9 अप्रैल 2026 को जारी आधिकारिक पत्र में बताया गया कि निदा खान फिलहाल एक गंभीर आपराधिक मामले के चलते न्यायिक या पुलिस हिरासत में हैं, जिसके कारण वे अपनी जिम्मेदारियां निभाने में सक्षम नहीं हैं। इसी आधार पर उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।

सस्पेंशन आदेश के मुताबिक, निदा खान 27 दिसंबर 2021 से कंपनी में प्रोसेस एसोसिएट के पद पर कार्यरत थीं। कंपनी ने उनका नेटवर्क एक्सेस तुरंत बंद कर दिया है और निर्देश दिया है कि उनके पास मौजूद सभी कंपनी संपत्तियां वापस जमा कराई जाएं। साथ ही उन्हें किसी भी कार्यालय में रिपोर्ट करने या घर से काम करने की अनुमति नहीं दी गई है।

कंपनी ने यह भी स्पष्ट किया है कि निदा खान इस मामले को लेकर किसी भी कर्मचारी से संपर्क नहीं करेंगी और पूरी गोपनीयता बनाए रखेंगी। आदेश का उल्लंघन करने पर उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा सकती है।

इधर, आज कोर्ट में उनकी अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई होनी है। कानूनी विशेषज्ञों के अनुसार, मामले की गंभीरता को देखते हुए यह फैसला आगे की जांच के लिए बेहद अहम साबित हो सकता है।

वहीं, राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) द्वारा गठित सत्यशोधन समिति भी इस मामले की जांच कर रही है। जांच का आज तीसरा दिन है और टीम लगातार तथ्यों को जुटाने में लगी हुई है।

पूरे मामले ने कॉर्पोरेट और सामाजिक दोनों स्तरों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब सबकी नजरें कोर्ट के फैसले और जांच रिपोर्ट पर टिकी हैं, जो आने वाले दिनों में इस केस की दिशा तय करेंगी।

Spread the love

Varun Srivastava

वरुण श्रीवास्तव वर्तमान में न्यूज प्लस लाइव में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर डिजिटल टीम के सक्रिय सदस्य हैं। उनके पास डिजिटल, वेब और ब्रॉडकास्ट पत्रकारिता में 13 वर्षों का अनुभव है। न्यूज प्लस लाइव से पहले, उन्होंने 4Real News, Network18, Sun Star और लोकतंत्र मीडिया जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए अपनी पत्रकारिता की पहचान बनाई।

Related Posts

जंतर-मंतर के 68 दिन बाद मुंबई में CJP का प्रदर्शन, SIR का विरोध; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

CJP Mumbai Protest: मुंबई के शिवाजी पार्क में शुक्रवार को CJP ने SIR और चुनावी प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे…

Spread the love

Continue reading
शिवसेना UBT नेता प्रदीप पूर्णेकर की गोली मारकर हत्या, दो संदिग्धों को पुलिस ने हिरासत में लिया

Pradeep Purnekar Murder: महाराष्ट्र के ठाणे में शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) गुट के नेता प्रदीप पूर्णेकर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मंगलवार रात मानपाड़ा-मनोरमानगर इलाके में उनके कार्यालय के पास बदमाशों…

Spread the love

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी