26/11 हमले के 18 साल बाद फिर निशाने पर नरीमन हाउस! रेकी के आरोप में 20 साल का युवक गिरफ्तार, विदेशी हैंडलर्स को भेज रहा था तस्वीरें और लोकेशन

मुंबई में 26/11 आतंकी हमले के दौरान निशाने पर रहे नरीमन हाउस को लेकर एक बार फिर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। नवी मुंबई एंटी टेररिज्म स्क्वॉड (ATS) ने 20 साल के एक युवक को नरीमन हाउस समेत मुंबई के कई संवेदनशील ठिकानों की रेकी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी विदेशी हैंडलर्स के निर्देश पर यहूदी नागरिकों, विदेशी नागरिकों और उनके कारोबार से जुड़ी जानकारियां जुटा रहा था।

गिरफ्तार युवक की पहचान यश सिंह के रूप में हुई है। वह नवी मुंबई के ऐरोली इलाके का रहने वाला है। ATS को सोशल मीडिया के जरिए उसके एक अंतरराष्ट्रीय आपराधिक नेटवर्क के संपर्क में होने की जानकारी मिली थी। इसके बाद जांच शुरू की गई और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

नरीमन हाउस समेत संवेदनशील ठिकानों की तस्वीरें जुटाने का आरोप

NDTV की रिपोर्ट के मुताबिक, यश सिंह को मुंबई के संवेदनशील स्थानों की रेकी करने की जिम्मेदारी दी गई थी। इसमें कोलाबा स्थित नरीमन हाउस पर विशेष ध्यान देने के निर्देश थे। पुलिस का आरोप है कि उसे यहूदी नागरिकों, उनके संस्थानों और मुंबई में रहने या कारोबार करने वाले विदेशी नागरिकों की तस्वीरें जुटाने को कहा गया था।

इसके अलावा उसे वाहनों की जानकारी, संबंधित लोगों की गतिविधियों और उनकी सटीक लोकेशन जुटाने के निर्देश भी मिले थे। जांच एजेंसियों के अनुसार, आरोपी यह जानकारियां अपने विदेशी संपर्कों के साथ साझा कर रहा था।

सोशल मीडिया के जरिए विदेशी हैंडलर्स के संपर्क में आया

नवी मुंबई ATS के मुताबिक, पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्टी के कथित आपराधिक नेटवर्क से जुड़े लोग टेलीग्राम, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए युवाओं को अपने जाल में फंसा रहे हैं। इनमें बेरोजगार और आर्थिक तंगी से जूझ रहे युवाओं को निशाना बनाया जा रहा है।

आरोप है कि युवाओं को पैसे का लालच देकर संवेदनशील ठिकानों की रेकी करने, तस्वीरें लेने और महत्वपूर्ण जानकारियां जुटाने का काम दिया जाता है। एजेंसियों को आशंका है कि इस तरह जुटाई गई जानकारी का इस्तेमाल आतंकी साजिशों में किया जा सकता है।

ये भी पढेंः जिस दुकान में करती थी काम, उसी के चेंजिंग रूम में मिली युवती की लाश, दिल्ली पुलिस जांच में जुटी

केरल के UAPA केस से भी जुड़े तार

जांच के दौरान यश सिंह की गतिविधियों का संबंध केरल के त्रिशूर में दर्ज UAPA (गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम) के एक मामले से सामने आया। इसके बाद केरल पुलिस की टीम नवी मुंबई पहुंची। दोनों राज्यों की पुलिस ने मामले की जांच की और आरोपी को गिरफ्तार किया।

फिलहाल जांच एजेंसियां उसके सोशल मीडिया संपर्कों, विदेशी हैंडलर्स और जुटाई गई जानकारियों के इस्तेमाल से जुड़े पहलुओं की पड़ताल कर रही हैं।

26/11 आतंकी हमले में नरीमन हाउस भी था निशाना

26 नवंबर 2008 को पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के 10 आतंकियों ने समुद्र के रास्ते मुंबई में घुसकर कई जगहों पर हमले किए थे। तीन दिनों तक चले इस आतंकी हमले में 166 लोगों की मौत हुई थी, जबकि करीब 300 लोग घायल हुए थे।

आतंकियों ने ताज महल पैलेस होटल, ओबेरॉय-ट्राइडेंट होटल, छत्रपति शिवाजी टर्मिनस और नरीमन हाउस को निशाना बनाया था। नरीमन हाउस में यहूदी धार्मिक और सांस्कृतिक केंद्र था। यहां आतंकियों ने कई लोगों को बंधक बनाया था। इस हमले में केंद्र के प्रमुख रब्बी गैवरियल होल्ट्जबर्ग और उनकी पत्नी रिवका की भी मौत हो गई थी।

अजमल कसाब जिंदा पकड़ा गया था, 2012 में दी गई फांसी

26/11 हमले के दौरान सुरक्षाबलों ने कार्रवाई करते हुए 9 आतंकियों को मार गिराया था, जबकि एक आतंकी अजमल कसाब जिंदा पकड़ा गया था। उसे 27 नवंबर 2008 को मुंबई के गिरगांव चौपाटी इलाके में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया था।

मामले की सुनवाई के बाद 3 मई 2010 को विशेष अदालत ने कसाब को दोषी ठहराया और 6 मई को मौत की सजा सुनाई। बॉम्बे हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट ने भी उसकी सजा बरकरार रखी। राष्ट्रपति के पास दया याचिका खारिज होने के बाद 21 नवंबर 2012 को पुणे की यरवदा जेल में उसे फांसी दे दी गई।

तहव्वुर राणा का अप्रैल 2025 में भारत प्रत्यर्पण

26/11 हमले की साजिश से जुड़े एक अन्य आरोपी तहव्वुर राणा को अप्रैल 2025 में अमेरिका से भारत लाया गया था। उसे अमेरिका के शिकागो में अक्टूबर 2009 में FBI ने गिरफ्तार किया था।

राणा पर मुंबई हमले की साजिश में मदद करने और हमले से जुड़े लोगों को सहायता उपलब्ध कराने के आरोप हैं। मुंबई हमले के दोषी डेविड हेडली की गवाही के आधार पर अमेरिका में उसे 14 साल की जेल की सजा सुनाई गई थी।

ये भी पढेंः हैदराबाद में गिग वर्कर्स के बीच पहुंचे राहुल गांधी, महिला राइडर के साथ स्कूटर पर किया सफर; बोले- आपको मजदूर नहीं, पार्टनर बनाना चाहते हैं

Spread the love

Varun Srivastava

वरुण श्रीवास्तव वर्तमान में न्यूज प्लस लाइव में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर डिजिटल टीम के सक्रिय सदस्य हैं। उनके पास डिजिटल, वेब और ब्रॉडकास्ट पत्रकारिता में 13 वर्षों का अनुभव है। न्यूज प्लस लाइव से पहले, उन्होंने 4Real News, Network18, Sun Star और लोकतंत्र मीडिया जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए अपनी पत्रकारिता की पहचान बनाई।

Related Posts

गोरखपुर हादसे पर सियासी घमासान, मां बोलीं- ‘बेटे की मौत के जिम्मेदार अखिलेश’, योगी ने सपा को घेरा, अखिलेश बोले- ‘सर्वोच्च स्तरीय जांच हो’

गोरखपुरः उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की PDA रथ यात्रा के दौरान JCB की चपेट में आने से 14 साल के छात्र की मौत का मामला राजनीतिक…

Spread the love

Continue reading
‘मुझे अल्लाह के पास जाना है, सरेंडर नहीं करूंगा’… मुठभेड़ से पहले 15 लाख के इनामी लश्कर कमांडर ने कहा- ‘मैं बहुत खुश हूं’, VIDEO वायरल

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी कमांडर लतीफ भट को मुठभेड़ में मार गिराया। 22 साल का लतीफ कुलगाम के देवसर इलाके के जांगलपोरा गांव की एक मस्जिद में छिपा हुआ था।…

Spread the love

Continue reading

One thought on “26/11 हमले के 18 साल बाद फिर निशाने पर नरीमन हाउस! रेकी के आरोप में 20 साल का युवक गिरफ्तार, विदेशी हैंडलर्स को भेज रहा था तस्वीरें और लोकेशन”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पाकिस्तान भारत में फैलाता है आतंकवाद, अमेरिका में बोले राहुल गांधी- हमारे निर्दोष लोगों की हत्या हो रही है और हम उससे बातचीत करें, यह असंभव है

पाकिस्तान भारत में फैलाता है आतंकवाद, अमेरिका में बोले राहुल गांधी- हमारे निर्दोष लोगों की हत्या हो रही है और हम उससे बातचीत करें, यह असंभव है

‘जितना खिलाओ, पेट नहीं भरता’, उद्योगपतियों पर भड़के PM मोदी, पूछा- टैक्स में छूट दी तो आपने कर्मचारियों को क्या दिया?

‘जितना खिलाओ, पेट नहीं भरता’, उद्योगपतियों पर भड़के PM मोदी, पूछा- टैक्स में छूट दी तो आपने कर्मचारियों को क्या दिया?

गोरखपुर हादसे पर सियासी घमासान, मां बोलीं- ‘बेटे की मौत के जिम्मेदार अखिलेश’, योगी ने सपा को घेरा, अखिलेश बोले- ‘सर्वोच्च स्तरीय जांच हो’

गोरखपुर हादसे पर सियासी घमासान, मां बोलीं- ‘बेटे की मौत के जिम्मेदार अखिलेश’, योगी ने सपा को घेरा, अखिलेश बोले- ‘सर्वोच्च स्तरीय जांच हो’

2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, भारत में घटेगी हिंदुओं की हिस्सेदारी: प्यू रिसर्च रिपोर्ट में अनुमान

2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, भारत में घटेगी हिंदुओं की हिस्सेदारी: प्यू रिसर्च रिपोर्ट में अनुमान

एक मंच पर आए ट्रंप, जिनपिंग और पुतिन, परमाणु हथियारों का खतरा कम करने पर बनी सहमति

एक मंच पर आए ट्रंप, जिनपिंग और पुतिन, परमाणु हथियारों का खतरा कम करने पर बनी सहमति

बंगाल की खाड़ी में चक्रवात अकवान ने पकड़ी रफ्तार, आंध्र-ओडिशा समेत 8 राज्यों में भारी बारिश का खतरा; NDRF की टीमें तैनात

बंगाल की खाड़ी में चक्रवात अकवान ने पकड़ी रफ्तार, आंध्र-ओडिशा समेत 8 राज्यों में भारी बारिश का खतरा; NDRF की टीमें तैनात