“टाटा-बाय-बाय दीदी” – चांदीपुर रैली में अमित शाह का हुंकार, “गुंडों को पाताल से भी निकालेंगे”

West Bengal Election 2026: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने पश्चिम बंगाल के चांदीपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ममसा बनर्जी (Mamata Banerjee) पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि अब “दीदी का समय खत्म हो गया है” और जनता बदलाव चाहती है। शाह ने मंच से ही “टाटा-बाय-बाय दीदी” कहते हुए सत्ता परिवर्तन का दावा किया।

गुंडाराज खत्म करेंगे” – शाह की सख्त चेतावनी

अमित शाह ने कानून-व्यवस्था के मुद्दे को उठाते हुए ममता सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार बनने के बाद “ममता के गुंडों को पाताल से भी ढूंढकर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।” यह बयान चुनावी माहौल में बड़ा राजनीतिक संदेश माना जा रहा है।

भाजपा सरकार बनने का दावा

शाह ने रैली में कहा कि यह पहले चरण की आखिरी सभा है और परिणाम भाजपा के पक्ष में जाएंगे। उन्होंने दावा किया कि मतगणना के बाद राज्य में भाजपा की सरकार बनेगी और “भय से भरोसे” की राजनीति शुरू होगी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के नेतृत्व का भी जिक्र किया।

https://x.com/i/broadcasts/1qKDzPbdLVoJV

घुसपैठ पर सख्त रुख

गृह मंत्री ने घुसपैठ के मुद्दे पर भी सख्त बयान दिया। उन्होंने कहा कि बंगाल में अब घुसपैठियों के लिए कोई जगह नहीं बचेगी और उन्हें देश छोड़ने की तैयारी करनी चाहिए। इस मुद्दे को उन्होंने चुनाव का अहम एजेंडा बताया।

स्थानीय विकास का वादा

चांदीपुर और आसपास के क्षेत्रों में पान की खेती का जिक्र करते हुए अमित शाह ने कहा कि केंद्र सरकार यहां पान अनुसंधान केंद्र स्थापित करेगी। उन्होंने कहा कि इससे किसानों को सीधा लाभ मिलेगा और क्षेत्र का विकास तेज होगा।

सियासी संदेश साफ

अमित शाह का पूरा भाषण ममता सरकार पर हमला, कानून-व्यवस्था और राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे मुद्दों पर केंद्रित रहा। चांदीपुर की इस रैली से भाजपा ने साफ संकेत दिया कि वह बंगाल चुनाव को आक्रामक रणनीति के साथ लड़ रही है और सत्ता परिवर्तन को लेकर पूरी तरह आश्वस्त है।

Varun Srivastava

वरुण श्रीवास्तव वर्तमान में न्यूज प्लस लाइव में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर डिजिटल टीम के सक्रिय सदस्य हैं। उनके पास डिजिटल, वेब और ब्रॉडकास्ट पत्रकारिता में 13 वर्षों का अनुभव है। न्यूज प्लस लाइव से पहले, उन्होंने 4Real News, Network18, Sun Star और लोकतंत्र मीडिया जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए अपनी पत्रकारिता की पहचान बनाई।

Related Posts

भरत तिवारी की तेरहवीं में देशभक्ति गीत, सरकार विरोधी नारे; मांझी बोले- पुलिस ने सही कार्रवाई की

Bharat Tiwari Encounter Case: बिहार के भोजपुर जिले में पुलिस एनकाउंटर में मारे गए भरत तिवारी की तेरहवीं सोमवार को बड़े स्तर पर आयोजित की गई। इस कार्यक्रम में हजारों…

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: 8 आरोपियों के घर एक साथ पुलिस की छापेमारी, अनुकल्प के घर डायरी मिली, टिन्नू के घर अलमारी-बक्से खंगाले

Ram Mandir Donation Scam: अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में जांच लगातार तेज होती जा रही है। रविवार सुबह करीब 7 बजे पुलिस की 8 टीमों ने जेल में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

तीन भारतीय बल्लेबाजों ने इंग्लैंड को धोया, लेकिन बारिश ने भारत की जीत पर फेरा पानी; पहला टी20 रद्द

तीन भारतीय बल्लेबाजों ने इंग्लैंड को धोया, लेकिन बारिश ने भारत की जीत पर फेरा पानी; पहला टी20 रद्द

दिल्ली में बरसे बदरा, तेज हवाओं के साथ दिन में छाया अंधेरा; बारिश से उमस से मिली राहत

दिल्ली में बरसे बदरा, तेज हवाओं के साथ दिन में छाया अंधेरा; बारिश से उमस से मिली राहत

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपी के घर 20 लाख कैश, 1,121 डॉलर और ‘रामराज्य कोष’ वाला संदूक मिला

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपी के घर 20 लाख कैश, 1,121 डॉलर और ‘रामराज्य कोष’ वाला संदूक मिला

दोहा समझौते के बाद ईरान को राहत, 6 अरब डॉलर के फ्रीज फंड से खरीदेगा जरूरी सामान; अमेरिका पर समझौता तोड़ने का आरोप

दोहा समझौते के बाद ईरान को राहत, 6 अरब डॉलर के फ्रीज फंड से खरीदेगा जरूरी सामान; अमेरिका पर समझौता तोड़ने का आरोप

राजस्थान के दौसा में दर्दनाक हादसा: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रेलर से टकराई ऋषिकेश-इंदौर स्लीपर बस, 8 की मौत, कई यात्री जिंदा जले

राजस्थान के दौसा में दर्दनाक हादसा: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रेलर से टकराई ऋषिकेश-इंदौर स्लीपर बस, 8 की मौत, कई यात्री जिंदा जले

1 जुलाई से बदल गए 6 बड़े नियम: कॉमर्शियल सिलेंडर ₹180 सस्ता, पासपोर्ट महंगा, ट्रेन में बिना टिकट पर दोगुना जुर्माना

1 जुलाई से बदल गए 6 बड़े नियम: कॉमर्शियल सिलेंडर ₹180 सस्ता, पासपोर्ट महंगा, ट्रेन में बिना टिकट पर दोगुना जुर्माना
× नोएडा दिल्ली झारखंड गुजरात ओडिशा उत्तर प्रदेश आंध्र प्रदेश पश्चिम बंगाल बिहार मध्य प्रदेश हिमाचल प्रदेश महाराष्ट्र उत्तराखंड पंजाब हरियाणा राजस्थान जम्मू-कश्मीर