बंगाल में चुनावी हिंसा: कुमारगंज में BJP प्रत्याशी पर हमला, आसनसोल में अग्निमित्रा पॉल की कार तोड़ी

West Bengal Election Violence: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के बीच हिंसा की कई घटनाएं सामने आई हैं। पश्चिम बंगाल के अलग-अलग जिलों में BJP और TMC कार्यकर्ताओं के बीच टकराव ने चुनावी माहौल को तनावपूर्ण बना दिया है।

कुमारगंज में BJP प्रत्याशी को दौड़ाकर पीटा

दक्षिण मिदनापुर के कुमारगंज में BJP उम्मीदवार सुवेंदु सरकार पर भीड़ ने हमला कर दिया। वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि सुवेंदु अपनी जान बचाने के लिए भाग रहे हैं, जबकि उनका सिक्योरिटी गार्ड भी उन्हें बचाने की कोशिश कर रहा है। इसके बावजूद भीड़ ने उन्हें पकड़कर पीटा।

आसनसोल में अग्निमित्रा पॉल की कार पर हमला

अग्निमित्रा पॉल, जो आसनसोल साउथ सीट से BJP उम्मीदवार हैं, उनकी कार पर बर्नपुर के रहमतनगर इलाके में हमला हुआ। पत्थरबाजी में उनकी कार का पिछला शीशा टूट गया। अग्निमित्रा ने आरोप लगाया कि मतदान केंद्र से बाहर निकलते समय उन पर हमला किया गया। उन्होंने हीरापुर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है।

अग्निमित्रा पॉल ने घटना का जिक्र करते हुए कहा,

“हमारी कार चलना शुरू हुई तभी एक बड़ा पत्थर पीछे के शीशे पर आकर लगा और शीशा टूट गया। कोई पीछे से हमला कर दे तो हम क्या कर सकते हैं। हम दूसरी जगह जा रहे थे, तभी ऐसा हुआ। और ऐसा बार-बार किया जा रहा है। अब आप समझ ही रहे होंगे ये कौन कर रहा है और क्यों किया जा रहा है?”

उनके इस बयान को विपक्ष पर सीधा इशारा माना जा रहा है, हालांकि उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया।

मुर्शिदाबाद में समर्थकों के बीच झड़प

मुर्शिदाबाद के नौदा इलाके में वोटिंग से पहले देसी बम फेंके जाने की घटना हुई, जिसमें कई लोग घायल हुए। इसके बाद हुमायूं कबीर जब मौके पर पहुंचे तो उनका विरोध हुआ और TMC कार्यकर्ताओं के साथ झड़प हो गई। हुमायूं कबीर ने पुलिस पर पक्षपात और गुंडागर्दी का आरोप लगाया और धरने पर बैठ गए।

कई जगहों पर झड़प और EVM खराब होने की शिकायत

  • सिलीगुड़ी में BJP और TMC कार्यकर्ताओं के बीच भिड़ंत
  • मालदा में EVM खराब होने पर हंगामा, अधिकारियों का घेराव
  • कई बूथों पर लंबी कतारें, महिलाओं की भारी भागीदारी

वोटिंग का हाल

  • बंगाल की 152 सीटों पर पहले चरण में मतदान
  • दोपहर 3 बजे तक करीब 78% वोटिंग
  • तमिलनाडु की 234 सीटों पर भी मतदान, वहां 70% वोटिंग
  • बाकी 142 सीटों पर 29 अप्रैल को वोटिंग
  • नतीजे 4 मई को आएंगे

चुनाव आयोग की निगरानी

चुनाव आयोग की ओर से वेबकास्टिंग के जरिए सभी संवेदनशील बूथों की लाइव मॉनिटरिंग की जा रही है, लेकिन इसके बावजूद हिंसा की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं।

Spread the love

Varun Srivastava

वरुण श्रीवास्तव वर्तमान में न्यूज प्लस लाइव में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर डिजिटल टीम के सक्रिय सदस्य हैं। उनके पास डिजिटल, वेब और ब्रॉडकास्ट पत्रकारिता में 13 वर्षों का अनुभव है। न्यूज प्लस लाइव से पहले, उन्होंने 4Real News, Network18, Sun Star और लोकतंत्र मीडिया जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए अपनी पत्रकारिता की पहचान बनाई।

Related Posts

जंतर-मंतर के 68 दिन बाद मुंबई में CJP का प्रदर्शन, SIR का विरोध; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

CJP Mumbai Protest: मुंबई के शिवाजी पार्क में शुक्रवार को CJP ने SIR और चुनावी प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे…

Spread the love

Continue reading
दिल्ली में प्रोटेस्ट पर पुलिस का एक्शन, जंतर-मंतर और CP में जमावड़े, भाषण और नारेबाजी पर रोक

Delhi Protest: गांधी जयंती यानी 2 अक्टूबर को दिल्ली में प्रस्तावित प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। जंतर-मंतर पर होने वाले प्रदर्शन को पुलिस ने अनुमति नहीं…

Spread the love

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी