मोदी का तंज- ‘झालमुड़ी मैंने खाई, मिर्च विपक्ष को लगी’; बोले- 4 मई को परिणाम नहीं, बंगाल में ‘परिवर्तन’ तय

West Bengal Election 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने गुरुवार को पश्चिम बंगाल के मथुरापुर और कृष्णानगर में चुनावी रैलियों को संबोधित करते हुए सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस  (TMC) पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि राज्य की जनता बदलाव का मन बना चुकी है और 4 मई को सिर्फ नतीजे नहीं, बल्कि “परिवर्तन” देखने को मिलेगा।

मोदी ने कहा, “बंगाल की जनता ने तय कर दिया है कि TMC हारेगी और भाजपा पर भरोसा जीतेगा। TMC की हार ही भय की हार होगी।” उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति खराब है और गुंडों को खुला संरक्षण मिल रहा है।

महिला सुरक्षा के मुद्दे पर हमला बोलते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि बंगाल मां दुर्गा की भूमि है, लेकिन TMC ने महिला आरक्षण के खिलाफ मतदान किया। “बंगाल की बेटियां इस अन्याय को कभी नहीं भूलेंगी,” उन्होंने कहा।

रैली के दौरान मोदी ने अपने हालिया ‘झालमुड़ी’ प्रसंग का जिक्र करते हुए विपक्ष पर चुटकी ली। उन्होंने कहा, “झालमुड़ी मैंने खाई है, लेकिन मिर्च विपक्ष को लग रही है।” यह बयान उन्होंने उस घटना के संदर्भ में दिया जब वे हाल ही में झाड़ग्राम में एक दुकान पर रुके थे और स्थानीय नाश्ता झालमुड़ी खाया था।

प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि इस बार का मतदान पुराने सभी रिकॉर्ड तोड़ रहा है और उन्हें राज्य में “परिवर्तन की आंधी” साफ नजर आ रही है। भाजपा इस चुनाव में सत्ता परिवर्तन का दावा कर रही है, जबकि TMC अपनी सत्ता बचाने के लिए पूरी ताकत झोंक रही है।

Varun Srivastava

वरुण श्रीवास्तव वर्तमान में न्यूज प्लस लाइव में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर डिजिटल टीम के सक्रिय सदस्य हैं। उनके पास डिजिटल, वेब और ब्रॉडकास्ट पत्रकारिता में 13 वर्षों का अनुभव है। न्यूज प्लस लाइव से पहले, उन्होंने 4Real News, Network18, Sun Star और लोकतंत्र मीडिया जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए अपनी पत्रकारिता की पहचान बनाई।

Related Posts

भरत तिवारी की तेरहवीं में देशभक्ति गीत, सरकार विरोधी नारे; मांझी बोले- पुलिस ने सही कार्रवाई की

Bharat Tiwari Encounter Case: बिहार के भोजपुर जिले में पुलिस एनकाउंटर में मारे गए भरत तिवारी की तेरहवीं सोमवार को बड़े स्तर पर आयोजित की गई। इस कार्यक्रम में हजारों…

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: 8 आरोपियों के घर एक साथ पुलिस की छापेमारी, अनुकल्प के घर डायरी मिली, टिन्नू के घर अलमारी-बक्से खंगाले

Ram Mandir Donation Scam: अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में जांच लगातार तेज होती जा रही है। रविवार सुबह करीब 7 बजे पुलिस की 8 टीमों ने जेल में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

तीन भारतीय बल्लेबाजों ने इंग्लैंड को धोया, लेकिन बारिश ने भारत की जीत पर फेरा पानी; पहला टी20 रद्द

तीन भारतीय बल्लेबाजों ने इंग्लैंड को धोया, लेकिन बारिश ने भारत की जीत पर फेरा पानी; पहला टी20 रद्द

दिल्ली में बरसे बदरा, तेज हवाओं के साथ दिन में छाया अंधेरा; बारिश से उमस से मिली राहत

दिल्ली में बरसे बदरा, तेज हवाओं के साथ दिन में छाया अंधेरा; बारिश से उमस से मिली राहत

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपी के घर 20 लाख कैश, 1,121 डॉलर और ‘रामराज्य कोष’ वाला संदूक मिला

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपी के घर 20 लाख कैश, 1,121 डॉलर और ‘रामराज्य कोष’ वाला संदूक मिला

दोहा समझौते के बाद ईरान को राहत, 6 अरब डॉलर के फ्रीज फंड से खरीदेगा जरूरी सामान; अमेरिका पर समझौता तोड़ने का आरोप

दोहा समझौते के बाद ईरान को राहत, 6 अरब डॉलर के फ्रीज फंड से खरीदेगा जरूरी सामान; अमेरिका पर समझौता तोड़ने का आरोप

राजस्थान के दौसा में दर्दनाक हादसा: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रेलर से टकराई ऋषिकेश-इंदौर स्लीपर बस, 8 की मौत, कई यात्री जिंदा जले

राजस्थान के दौसा में दर्दनाक हादसा: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रेलर से टकराई ऋषिकेश-इंदौर स्लीपर बस, 8 की मौत, कई यात्री जिंदा जले

1 जुलाई से बदल गए 6 बड़े नियम: कॉमर्शियल सिलेंडर ₹180 सस्ता, पासपोर्ट महंगा, ट्रेन में बिना टिकट पर दोगुना जुर्माना

1 जुलाई से बदल गए 6 बड़े नियम: कॉमर्शियल सिलेंडर ₹180 सस्ता, पासपोर्ट महंगा, ट्रेन में बिना टिकट पर दोगुना जुर्माना
× नोएडा दिल्ली झारखंड गुजरात ओडिशा उत्तर प्रदेश आंध्र प्रदेश पश्चिम बंगाल बिहार मध्य प्रदेश हिमाचल प्रदेश महाराष्ट्र उत्तराखंड पंजाब हरियाणा राजस्थान जम्मू-कश्मीर