पांच अलग-अलग देशों की रिफाइनरियों में आग, रुस-ईरान के तेल पर प्रतिबंध से क्या है संबंध?

Refinery Fires in Five Different Countries: हाल के महीनों में दुनिया के अलग-अलग देशों में रिफाइनरियों में आग, विस्फोट और तकनीकी खराबी की घटनाएं लगातार सामने आई हैं। 28 फरवरी, 2026 से जब अमेरिका और इज़राइल ने ईरान के खिलाफ हवाई हमले किए थे, जिससे पश्चिम एशिया में एक बड़ा संघर्ष शुरू हो गया था। भारत सहित छह देशों में तेल रिफाइनरियों में आग लगने की घटनाएं एक समान हैं। भारत के दो रिफाइनरियों में भी हादसे हुए हैं, जिनकी जांच अब NIA कर रही है।

राजस्थान रिफाइनरी में आग और उद्घाटन टलना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को राजस्थान के पचपदरा में एक रिफाइनरी का उद्घाटन करने वाले थे। करीब 13 साल पहले शुरू हुए इस प्रोजेक्ट का सपना अब पूरा होने जा रहा था। लेकिन उद्घाटन से ठीक एक दिन पहले भीषण आग ने रिफाइनरी के मेन प्रोसेसिंग यूनिट्स को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे इसका उद्घाटन टालना पड़ा।

हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) की इस रिफाइनरी में लगी भीषण आग के कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है। हैरानी की बात यह है कि दुनिया भर में ऑयल एसेट्स, खासकर रिफाइनरियों में आग लगने की घटनाओं का एक पैटर्न नजर आ रहा है। यह सब ऐसे समय हो रहा है, जब पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध के बीच तेल और गैस जैसे प्राकृतिक संसाधनों को एक हथियार की तरह इस्तेमाल किया जा रहा है।

पश्चिम एशिया युद्ध और वैश्विक असर

अमेरिका और इज़राइल ने 28 फरवरी 2026 से ईरान पर हवाई हमले शुरू किए और पश्चिम एशिया में व्यापक संघर्ष की शुरुआत हुई। उसके बाद से भारत सहित छह देशों की तेल रिफाइनरियों में आग लगने की घटनाएं सामने आई हैं। ये सभी रिफाइनरियां युद्ध क्षेत्र से बाहर हैं। इन घटनाओं को लेकर अब यह चर्चा तेज हो गई है कि क्या रिफाइनरियों में लग रही आग महज संयोग है या इसके पीछे कोई पैटर्न है।

अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और अन्य देशों में घटनाएं

बीते दो महीने में अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, मेक्सिको, इक्वाडोर और रूस की रिफाइनरियों में आग के कारण व्यवधान देखा गया है। रूस का मामला अलग है, क्योंकि वहां के तेल संयंत्रों पर यूक्रेन ने हमले किए हैं। रूस और यूक्रेन फरवरी 2022 से एक दूसरे के खिलाफ युद्ध में हैं। हालांकि बाकी सभी देशों की रिफाइनरियों में आग की घटनाएं प्लांट के भीतर तकनीकी खामियों या आंतरिक समस्याओं के कारण हुई बताई गई हैं।

भारत में भी दो बड़े हादसे

भारत में भी दो ऑयल एसेट्स में आग की घटनाएं सामने आई हैं। हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) की राजस्थान रिफाइनरी के अलावा मुंबई तट के पास ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन (ONGC) के ऑयल फील्ड में भी हादसा हुआ। ओएनजीसी की इस फैसिलिटी में 12 अप्रैल को आग लगी थी, जिसे काबू में कर लिया गया था।

जांच और प्रारंभिक निष्कर्ष

राहत की बात यह रही कि राजस्थान की पचपदरा रिफाइनरी के इंफ्रास्ट्रक्चर को कोई गंभीर नुकसान नहीं पहुंचा है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने बताया कि घटना के मूल कारणों की जांच करने के लिए एक हाई लेवल कमेटी का गठन किया गया है। एचपीसीएल ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि हीट एक्सचेंजर सर्किट में वाल्व/फ्लैंज में से किसी एक के जरिए हाइड्रोकार्बन लीक होने के कारण आग लगी थी।

वैश्विक घटनाओं का समय और सवाल

इस बीच, अमेरिका-ईरान युद्ध के 45 दिनों के भीतर पांच अलग-अलग देशों की रिफाइनरियों में आग की घटनाएं सामने आईं। रिपोर्ट के मुताबिक ये घटनाएं ड्रोन या मिसाइल हमलों के कारण नहीं, बल्कि तकनीकी खामियों या छोटे लीक की वजह से हुईं, क्योंकि ये रिफाइनरियां युद्ध क्षेत्र से दूर स्थित थीं।

ऑस्ट्रेलिया में 16 अप्रैल को आग की घटना हुई। दुनिया भर में तेल रिफाइनरियों में आग क्यों लग रही है?

Spread the love

Prem Upadhyay

प्रेम उपाध्याय न्यूज प्लस लाइव में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे मार्च 2026 से संगठन की डिजिटल विंग के साथ जुड़े हुए हैं और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कंटेंट रणनीति व निष्पादन में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में 18 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, प्रेम ने लाइव इंडिया, 4 रियल न्यूज और फोकस टीवी जैसे विभिन्न न्यूज चैनलों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाली हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने क्राइम, बिजनेस, डिफेंस, राजनीति और मनोरंजन जैसे विविध बीट्स पर गहन रिपोर्टिंग और विश्लेषण किया है। वे तथ्य-आधारित पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध हैं और खबरों की विश्वसनीयता सुनिश्चित करने के लिए स्रोतों की गहन जांच व तथ्यों के सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं।

Related Posts

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

IND vs PAK Final: एशियन गेम्स में मेंस क्रिकेट का फाइनल आज भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमें पहली बार एशियन गेम्स के फाइनल में आमने-सामने होंगी। मुकाबला जापान के…

Spread the love

Continue reading
हाईजैक होता विमान तो क्या करता इजराइल? 174 यात्रियों वाले प्लेन को मार गिराने की थी तैयारी

Israel Plane Hijacking Plan Failed: दुबई से उड़ान भरने वाले 174 यात्रियों से भरे एक विमान के हाईजैक होने का अलर्ट मिलने के बाद इजराइल ने संभावित बड़े आतंकी हमले को रोकने के…

Spread the love

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी

जंतर-मंतर के 68 दिन बाद मुंबई में CJP का प्रदर्शन, SIR का विरोध; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

जंतर-मंतर के 68 दिन बाद मुंबई में CJP का प्रदर्शन, SIR का विरोध; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग