अमेरिका-ईरान वार्ता की संभावना, ईरानी विदेश मंत्री इस्लामाबाद पहुंचे; ट्रंप ने दामाद और विशेष दूत को भेजा

US Iran Talks Pakistan: पाकिस्तान एक बार फिर वैश्विक कूटनीति का केंद्र बनता दिख रहा है, जहां अमेरिका और ईरान के बीच संभावित बातचीत को लेकर हलचल तेज हो गई है। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची (Abbas Araghchi) शुक्रवार रात इस्लामाबाद पहुंच चुके हैं, जबकि अमेरिका की ओर से राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने अपने विशेष दूत स्टीव विटकॉफ (Steve Witkoff) और दामाद जेरेड कुशनर (Jared Kushner) को पाकिस्तान भेजा है। दोनों अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल के आज इस्लामाबाद पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।

सूत्रों के अनुसार, अमेरिका और ईरान के बीच किसी न किसी स्तर पर संवाद की कोशिश हो सकती है, हालांकि आधिकारिक तौर पर दोनों पक्षों के बयान एक-दूसरे से अलग हैं।

अमेरिका का दावा: सीधे शांति वार्ता होगी

व्हाइट हाउस की ओर से संकेत दिए गए हैं कि पाकिस्तान में ईरान और अमेरिका के बीच सीधे शांति वार्ता हो सकती है। अमेरिकी पक्ष का मानना है कि लंबे समय से चले आ रहे तनाव को कम करने के लिए यह बातचीत अहम हो सकती है, खासकर होर्मुज स्ट्रेट (Hormuz Strait) और ईरान के परमाणु कार्यक्रम जैसे संवेदनशील मुद्दों पर।

ईरान का रुख: बातचीत की पुष्टि नहीं

दूसरी ओर ईरान ने अमेरिका के दावों को खारिज किया है। ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघई (Esmaeil Baghaei) ने कहा कि किसी भी प्रकार की औपचारिक बैठक तय नहीं हुई है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि ईरान अपनी बात अमेरिका तक सीधे नहीं, बल्कि पाकिस्तान के मध्यस्थों के माध्यम से पहुंचाएगा।

पाकिस्तान की भूमिका अहम

अमेरिका-ईरान के बीच संभावित बातचीत में पाकिस्तान की भूमिका को काफी अहम माना जा रहा है। अगर यह वार्ता होती भी है, तो इसके सीधे आमने-सामने होने की बजाय पाकिस्तान के माध्यम से संदेशों के आदान-प्रदान के रूप में होने की संभावना जताई जा रही है।

पहले भी हो चुकी है कोशिश, लेकिन नाकामी हाथ लगी

इससे पहले 11-12 अप्रैल को भी पाकिस्तान की मध्यस्थता में ईरान और अमेरिका के बीच इस्लामाबाद में करीब 21 घंटे लंबी बातचीत हुई थी, लेकिन वह पूरी तरह विफल रही थी। उस समय होर्मुज स्ट्रेट पर नियंत्रण और ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर कोई सहमति नहीं बन पाई थी।

विवाद के प्रमुख मुद्दे

दरअसर अमेरिका चाहता है कि होर्मुज स्ट्रेट से तेल टैंकरों की आवाजाही पूरी तरह सुरक्षित और बिना किसी बाधा के हो, ताकि वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति स्थिर रहे। वहीं ईरान इस क्षेत्र पर अपना रणनीतिक प्रभाव बनाए रखना चाहता है।

इसके अलावा अमेरिका ईरान के परमाणु कार्यक्रम को सीमित करने की मांग कर रहा है, ताकि वह परमाणु हथियार विकसित न कर सके। ईरान का कहना है कि उसका न्यूक्लियर प्रोग्राम पूरी तरह शांतिपूर्ण उद्देश्यों के लिए है, जैसे बिजली उत्पादन।

हालांकि अमेरिका और उसके शीर्ष प्रतिनिधियों की सक्रियता इस बात की ओर इशारा कर रही है कि किसी तरह की कूटनीतिक पहल चल रही है, लेकिन ईरान के इनकार और पहले दौर की विफलता को देखते हुए इस बार भी स्थिति अनिश्चित बनी हुई है। पाकिस्तान की मध्यस्थता इस पूरे घटनाक्रम में निर्णायक भूमिका निभा सकती है।

Spread the love

Prem Upadhyay

प्रेम उपाध्याय न्यूज प्लस लाइव में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे मार्च 2026 से संगठन की डिजिटल विंग के साथ जुड़े हुए हैं और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कंटेंट रणनीति व निष्पादन में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में 18 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, प्रेम ने लाइव इंडिया, 4 रियल न्यूज और फोकस टीवी जैसे विभिन्न न्यूज चैनलों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाली हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने क्राइम, बिजनेस, डिफेंस, राजनीति और मनोरंजन जैसे विविध बीट्स पर गहन रिपोर्टिंग और विश्लेषण किया है। वे तथ्य-आधारित पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध हैं और खबरों की विश्वसनीयता सुनिश्चित करने के लिए स्रोतों की गहन जांच व तथ्यों के सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं।

Related Posts

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

IND vs PAK Final: एशियन गेम्स में मेंस क्रिकेट का फाइनल आज भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमें पहली बार एशियन गेम्स के फाइनल में आमने-सामने होंगी। मुकाबला जापान के…

Spread the love

Continue reading
हाईजैक होता विमान तो क्या करता इजराइल? 174 यात्रियों वाले प्लेन को मार गिराने की थी तैयारी

Israel Plane Hijacking Plan Failed: दुबई से उड़ान भरने वाले 174 यात्रियों से भरे एक विमान के हाईजैक होने का अलर्ट मिलने के बाद इजराइल ने संभावित बड़े आतंकी हमले को रोकने के…

Spread the love

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी

जंतर-मंतर के 68 दिन बाद मुंबई में CJP का प्रदर्शन, SIR का विरोध; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

जंतर-मंतर के 68 दिन बाद मुंबई में CJP का प्रदर्शन, SIR का विरोध; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग