सोनीपत में ननदोई की हैवानियत: होटल में दुष्कर्म, वीडियो बनाकर करता रहा ब्लैकमेल

Haryana Crime News: हरियाणा के सोनीपत जिले के खरखौदा क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक महिला के साथ उसके ही ननदोई द्वारा दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो बनाकर लंबे समय तक ब्लैकमेल करने का मामला दर्ज हुआ है।

पीड़िता, जो दिल्ली की रहने वाली है, ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह कुछ समय से अपने मायके में रह रही थी। इसी दौरान उसके ननदोई ने उसे जरूरी कागजात पर हस्ताक्षर कराने के बहाने खरखौदा बुलाया।

आरोप है कि आरोपी उसे एक होटल में ले गया, जहां उसने उसे नशीला पेय पिला दिया। महिला के बेहोश होने के बाद आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और पूरी घटना की अश्लील वीडियो भी बना ली।

पीड़िता के अनुसार, होश में आने के बाद उसे इस घटना का पता चला। जब उसने विरोध किया तो आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी दी। आरोप है कि इसी वीडियो के आधार पर आरोपी उसे बार-बार ब्लैकमेल करता रहा और कई बार दुष्कर्म किया।

महिला का यह भी आरोप है कि आरोपी ने उसके पति को गोली मारने की धमकी देकर उसे डराया-धमकाया, जिससे वह लंबे समय तक शिकायत करने की हिम्मत नहीं जुटा पाई।

आखिरकार लगातार हो रही प्रताड़ना से तंग आकर पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

खरखौदा थाना पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान जगबीर के रूप में हुई है। उसके खिलाफ दुष्कर्म, नशीला पदार्थ देकर अपराध करने और धमकी देने सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण करा लिया है और अदालत में बयान दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें गठित कर दी गई हैं और उसकी तलाश जारी है।

Spread the love

Varun Srivastava

वरुण श्रीवास्तव वर्तमान में न्यूज प्लस लाइव में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर डिजिटल टीम के सक्रिय सदस्य हैं। उनके पास डिजिटल, वेब और ब्रॉडकास्ट पत्रकारिता में 13 वर्षों का अनुभव है। न्यूज प्लस लाइव से पहले, उन्होंने 4Real News, Network18, Sun Star और लोकतंत्र मीडिया जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए अपनी पत्रकारिता की पहचान बनाई।

Related Posts

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

Guwahati Nightclub Viral Video: असम के गुवाहाटी के खानापारा इलाके में एक नाइटक्लब में महिला के साथ मारपीट और बदसलूकी का मामला सामने आया है। आरोप है कि क्लब में विवाद के बाद महिला…

Spread the love

Continue reading
मेरठ हत्याकांड: मुस्कान और प्रेमी साहिल को कोर्ट ने माना दोषी, 14 अक्टूबर को आएगा सजा पर फैसला; नीले ड्रम में छिपाए थे पति के शव के टुकड़े

Meerut Blue Drum Murder Case: नीले ड्रम वाली मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल को मेरठ की अदालत ने बुधवार को हत्या के मामले में दोषी करार दिया। कोर्ट ने माना कि दोनों ने मिलकर…

Spread the love

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी

जंतर-मंतर के 68 दिन बाद मुंबई में CJP का प्रदर्शन, SIR का विरोध; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

जंतर-मंतर के 68 दिन बाद मुंबई में CJP का प्रदर्शन, SIR का विरोध; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग