हुगली में TMC सांसद मिताली बाग की कार पर हमला, BJP का पलटवार- “यह पूरी तरह से ड्रामा”

West Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल के हुगली जिले में चुनाव प्रचार के आखिरी दिन राजनीतिक तनाव उस वक्त बढ़ गया, जब तृणमूल कांग्रेस (TMC) की सांसद मिताली बैग की कार पर कथित तौर पर हमला हुआ। यह घटना सोमवार को गोगहाट इलाके में उस समय हुई, जब वह अभिषेक बनर्जी की रैली में शामिल होने के लिए जा रही थीं।

क्या हुआ घटनास्थल पर?

मिताली बाग ने आरोप लगाया कि जैसे ही उनकी गाड़ी भाजपा उम्मीदवारप्रशांत दिगर के चुनाव कार्यालय के पास से गुजरी, वहां मौजूद कुछ लोगों ने अचानक पथराव शुरू कर दिया। उनके मुताबिक, हमलावरों के हाथ में लाठियां भी थीं और उन्होंने रास्ता रोककर उनकी कार को निशाना बनाया।

इस हमले में कार के शीशे टूट गए और बाग के साथ-साथ उनके ड्राइवर को भी चोटें आईं। दोनों को तुरंत आरामबाग मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद मिताली बाग ने फेसबुक लाइव के जरिए अपनी आपबीती साझा की और भावुक होकर रो पड़ीं। उन्होंने कहा, “मेरी गाड़ी पर बड़े-बड़े पत्थर फेंके गए, किसी तरह मैं अपनी जान बचाकर निकल पाई।”

TMC का आरोप-सुनियोजित हमला

TMC ने इस घटना को सुनियोजित राजनीतिक हमला बताया है। पार्टी का कहना है कि भाजपा समर्थित असामाजिक तत्वों ने जानबूझकर सांसद को निशाना बनाया। TMC नेताओं ने इसे लोकतंत्र पर हमला करार देते हुए केंद्र सरकार और भाजपा पर तीखा हमला बोला है।

BJP का पलटवार-“ड्रामा रचा गया”

वहीं भाजपा ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। पार्टी प्रवक्ता देबजीत सरकार ने कहा कि मिताली बाग पर कोई हमला नहीं हुआ, बल्कि TMC समर्थकों ने ही भाजपा कार्यालय पर हमला किया और कई कार्यकर्ताओं को घायल किया। उन्होंने आरोप लगाया कि “सहानुभूति हासिल करने और सच्चाई से ध्यान भटकाने के लिए यह पूरा ड्रामा रचा गया है।”

चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट

मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्य चुनाव अधिकारी (CEO) कार्यालय ने घटना की विस्तृत रिपोर्ट तलब की है। अधिकारियों के अनुसार, घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज और मिताली बाग के फेसबुक लाइव वीडियो की जांच की जा रही है। साथ ही, इलाके में केंद्रीय बलों की तैनाती कर दी गई है ताकि स्थिति को नियंत्रण में रखा जा सके।

सियासी घमासान तेज

चुनाव प्रचार के खत्म होते ही इस घटना ने राज्य की सियासत को और गरमा दिया है। TMC और भाजपा दोनों ही एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं। अब सबकी नजर चुनाव आयोग की जांच रिपोर्ट पर टिकी है, जिससे यह साफ हो सके कि आखिर सच क्या है।

इस बीच, हुगली की यह घटना चुनावी हिंसा और राजनीतिक तनाव को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर रही है।

Spread the love

Related Posts

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

Guwahati Nightclub Viral Video: असम के गुवाहाटी के खानापारा इलाके में एक नाइटक्लब में महिला के साथ मारपीट और बदसलूकी का मामला सामने आया है। आरोप है कि क्लब में विवाद के बाद महिला…

Spread the love

Continue reading
पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

Narendra Modi Talks to Captain Smith Machchhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को विमान हादसा टालकर 174 लोगों की जान बचाने वाले भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Spread the love

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी

जंतर-मंतर के 68 दिन बाद मुंबई में CJP का प्रदर्शन, SIR का विरोध; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

जंतर-मंतर के 68 दिन बाद मुंबई में CJP का प्रदर्शन, SIR का विरोध; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग