डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा- ईरान कमजोर पड़ रहा, होर्मुज खोलने की जल्दबाजी, ईरान बोला- अमेरिका की शर्तें मंजूर नहीं

US-Iran Conflict: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान इस समय कमजोर स्थिति में पहुंच चुका है और जल्द से जल्द होर्मुज स्ट्रेट को खोलना चाहता है। ट्रंप ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि तेहरान “कोलैप्स जैसी स्थिति” से जूझ रहा है और समुद्री रास्ते बहाल करने के लिए उत्सुक है, ताकि तेल और व्यापार की आवाजाही सामान्य हो सके।

ट्रंप ने यह भी कहा कि ईरान अपनी आंतरिक नेतृत्व स्थिति को संभालने की कोशिश कर रहा है, लेकिन हालात उसके लिए चुनौतीपूर्ण बने हुए हैं।

दूसरी ओर ईरान ने अमेरिकी दावों को सिरे से खारिज कर दिया है। ईरान के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता रेजा तलाएई-निक ने कहा कि उनका देश किसी भी दबाव में आने वाला नहीं है और अमेरिका को अपनी “अनुचित शर्तें” वापस लेनी होंगी।

फिलहाल अमेरिका, ईरान और इजराइल के बीच सीजफायर लागू है, लेकिन स्थायी समाधान को लेकर बातचीत आगे नहीं बढ़ पाई है।

दरअसल, पूरा विवाद दो अहम मुद्दों पर अटका है। होर्मुज स्ट्रेट को खोलना और ईरान का परमाणु कार्यक्रम। होर्मुज स्ट्रेट वैश्विक तेल सप्लाई का अहम मार्ग है, ऐसे में यहां किसी भी तरह का तनाव अंतरराष्ट्रीय बाजार को सीधे प्रभावित करता है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरान ने बातचीत के लिए नया प्रस्ताव दिया है, जिसमें तीन प्रमुख शर्तें रखी गई हैं। पहले युद्ध खत्म हो और भविष्य में हमले न करने की गारंटी मिले, इसके बाद समुद्री नाकेबंदी हटाई जाए और होर्मुज खोला जाए, और अंत में परमाणु कार्यक्रम जैसे जटिल मुद्दों पर बातचीत हो।

हालांकि ट्रंप प्रशासन इस प्रस्ताव से सहमत नहीं है। अमेरिकी पक्ष का मानना है कि यदि परमाणु कार्यक्रम पर ठोस समझौता किए बिना होर्मुज खोल दिया गया, तो बातचीत में उसका दबदबा कमजोर पड़ सकता है।

इसी कारण दोनों देशों के बीच कूटनीतिक बातचीत जारी होने के बावजूद कोई ठोस नतीजा नहीं निकल पा रहा है, और पश्चिम एशिया में तनाव बना हुआ है।

Prem Upadhyay

प्रेम उपाध्याय न्यूज प्लस लाइव में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे मार्च 2026 से संगठन की डिजिटल विंग के साथ जुड़े हुए हैं और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कंटेंट रणनीति व निष्पादन में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में 18 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, प्रेम ने लाइव इंडिया, 4 रियल न्यूज और फोकस टीवी जैसे विभिन्न न्यूज चैनलों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाली हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने क्राइम, बिजनेस, डिफेंस, राजनीति और मनोरंजन जैसे विविध बीट्स पर गहन रिपोर्टिंग और विश्लेषण किया है। वे तथ्य-आधारित पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध हैं और खबरों की विश्वसनीयता सुनिश्चित करने के लिए स्रोतों की गहन जांच व तथ्यों के सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं।

Related Posts

दोहा समझौते के बाद ईरान को राहत, 6 अरब डॉलर के फ्रीज फंड से खरीदेगा जरूरी सामान; अमेरिका पर समझौता तोड़ने का आरोप

Iran US Deal: ईरान ने बुधवार को कहा कि अमेरिका के साथ हुए समझौते (MoU) के तहत जारी होने वाले 6 अरब डॉलर के फ्रीज फंड का इस्तेमाल देश की…

‘हमारा पानी रोका तो हाथ काट देंगे’… पाकिस्तान की भारत को धमकी, भारत बोला- आतंकवाद नहीं रुका तो सिंधु जल संधि बहाल नहीं होगी

Pakistan India Water Dispute: पाकिस्तान ने एक बार फिर सिंधु जल संधि को लेकर भारत के खिलाफ तीखी बयानबाज़ी की है। पाकिस्तान के जलवायु परिवर्तन मंत्री मुसादिक मलिक ने खुले…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

तीन भारतीय बल्लेबाजों ने इंग्लैंड को धोया, लेकिन बारिश ने भारत की जीत पर फेरा पानी; पहला टी20 रद्द

तीन भारतीय बल्लेबाजों ने इंग्लैंड को धोया, लेकिन बारिश ने भारत की जीत पर फेरा पानी; पहला टी20 रद्द

दिल्ली में बरसे बदरा, तेज हवाओं के साथ दिन में छाया अंधेरा; बारिश से उमस से मिली राहत

दिल्ली में बरसे बदरा, तेज हवाओं के साथ दिन में छाया अंधेरा; बारिश से उमस से मिली राहत

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपी के घर 20 लाख कैश, 1,121 डॉलर और ‘रामराज्य कोष’ वाला संदूक मिला

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपी के घर 20 लाख कैश, 1,121 डॉलर और ‘रामराज्य कोष’ वाला संदूक मिला

दोहा समझौते के बाद ईरान को राहत, 6 अरब डॉलर के फ्रीज फंड से खरीदेगा जरूरी सामान; अमेरिका पर समझौता तोड़ने का आरोप

दोहा समझौते के बाद ईरान को राहत, 6 अरब डॉलर के फ्रीज फंड से खरीदेगा जरूरी सामान; अमेरिका पर समझौता तोड़ने का आरोप

राजस्थान के दौसा में दर्दनाक हादसा: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रेलर से टकराई ऋषिकेश-इंदौर स्लीपर बस, 8 की मौत, कई यात्री जिंदा जले

राजस्थान के दौसा में दर्दनाक हादसा: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रेलर से टकराई ऋषिकेश-इंदौर स्लीपर बस, 8 की मौत, कई यात्री जिंदा जले

1 जुलाई से बदल गए 6 बड़े नियम: कॉमर्शियल सिलेंडर ₹180 सस्ता, पासपोर्ट महंगा, ट्रेन में बिना टिकट पर दोगुना जुर्माना

1 जुलाई से बदल गए 6 बड़े नियम: कॉमर्शियल सिलेंडर ₹180 सस्ता, पासपोर्ट महंगा, ट्रेन में बिना टिकट पर दोगुना जुर्माना
× नोएडा दिल्ली झारखंड गुजरात ओडिशा उत्तर प्रदेश आंध्र प्रदेश पश्चिम बंगाल बिहार मध्य प्रदेश हिमाचल प्रदेश महाराष्ट्र उत्तराखंड पंजाब हरियाणा राजस्थान जम्मू-कश्मीर