लंदन में तैयार हो रहे ईरानी आत्मघाती हमलावर, यूरोप-अमेरिका को दहलाने के लिए ‘जन फिदा’ ब्रिगेड तैयार

Iranian suicide bombers being prepared in London: अमेरिका और ईरान के बीच जारी जंग को 60 दिन पूरे हो चुके हैं, लेकिन शांति की उम्मीदों के बीच लंदन से आई एक खबर ने पूरी दुनिया को दहला दिया है। ब्रिटेन स्थित ईरानी दूतावास ने ‘जन फिदा’ (Jan Fada) मिशन के जरिए वहां रह रहे ईरानियों को अपनी जान कुर्बान करने और ‘शहादत’ के लिए साइन-अप करने का खुला आह्वान किया है, जिसे सुरक्षा एजेंसियां पश्चिमी देशों में ‘स्लीपर सेल’ तैयार करने की साजिश मान रही हैं।

तपती गर्मी के बीच मिडिल ईस्ट के हालात किसी ज्वालामुखी की तरह धधक रहे हैं। अमेरिका और ईरान के बीच छिड़े इस संघर्ष को 60 दिन पूरे हो चुके हैं। इस टकराव की शुरुआत 28 फरवरी 2026 को हुई थी, जब अमेरिका और इजरायल ने ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हवाई हमला किया था। अब यह जंग सिर्फ सरहदों तक सीमित नहीं रही, बल्कि लंदन की गलियों तक पहुंचती नजर आ रही है। लंदन स्थित ईरानी दूतावास के एक ताजा कदम ने पूरी दुनिया में खलबली मचा दी है, जिसे विशेषज्ञ ‘रूस के प्लेबुक’ से भी ज्यादा खतरनाक बता रहे हैं।

ईरानी दूतावास की इस कथित भर्ती मुहिम ने अमेरिका और ब्रिटेन में राजनीतिक तूफान खड़ा कर दिया है। सुरक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि यह सीधे तौर पर कट्टरपंथ को बढ़ावा देने और ब्रिटेन की धरती पर ‘स्लीपर सेल’ तैयार करने की कोशिश हो सकती है। पूर्व सुरक्षा निदेशक रोजर मैकमिलन ने चेतावनी दी है कि ईरान सिर्फ ईरानियों को ही नहीं, बल्कि किसी भी ऐसे व्यक्ति को तलाश रहा है जो उनके लिए ‘शहीद’ बनने को तैयार हो। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर पर अब दबाव बढ़ गया है कि वे ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड्स को आतंकी संगठन घोषित करें। उधर, अमेरिका में भी इस खबर के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है।

ईरान ने कहा- ‘अमेरिका-इजरायल के साथ जंग जारी रहेगी’

ईरान और इजरायल के बीच जारी संघर्ष के बीच तेहरान ने एक ऐसा बयान दिया है, जिसने वैश्विक शांति की उम्मीदों को झटका दिया है। ईरानी सेना के प्रवक्ता मोहम्मद अक्रमीनिया ने साफ कहा है कि ईरान अमेरिका और इजरायल के साथ अपनी जंग तब तक जारी रखेगा, जब तक उसका राजनीतिक नेतृत्व इसे जरूरी समझेगा।

उन्होंने चेतावनी दी कि ईरान इस युद्ध को खत्म नहीं मानता और उसकी सेना ने अपने लक्ष्यों की सूची और सैन्य रणनीति को पूरी तरह अपडेट कर लिया है। इतना ही नहीं, IRGC से जुड़ी ‘फार्स’ न्यूज एजेंसी ने भी दावा किया है कि ईरान लगातार निगरानी और सर्विलांस कर रहा है। अक्रमीनिया ने सीधा अल्टीमेटम देते हुए कहा कि अगर दुश्मन ने कोई नई कार्रवाई की, तो ईरान नए हथियारों, नई रणनीतियों और नए युद्धक्षेत्रों के साथ जवाब देगा।

Spread the love

Prem Upadhyay

प्रेम उपाध्याय न्यूज प्लस लाइव में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे मार्च 2026 से संगठन की डिजिटल विंग के साथ जुड़े हुए हैं और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कंटेंट रणनीति व निष्पादन में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में 18 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, प्रेम ने लाइव इंडिया, 4 रियल न्यूज और फोकस टीवी जैसे विभिन्न न्यूज चैनलों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाली हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने क्राइम, बिजनेस, डिफेंस, राजनीति और मनोरंजन जैसे विविध बीट्स पर गहन रिपोर्टिंग और विश्लेषण किया है। वे तथ्य-आधारित पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध हैं और खबरों की विश्वसनीयता सुनिश्चित करने के लिए स्रोतों की गहन जांच व तथ्यों के सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं।

Related Posts

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

IND vs PAK Final: एशियन गेम्स में मेंस क्रिकेट का फाइनल आज भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमें पहली बार एशियन गेम्स के फाइनल में आमने-सामने होंगी। मुकाबला जापान के…

Spread the love

Continue reading
हाईजैक होता विमान तो क्या करता इजराइल? 174 यात्रियों वाले प्लेन को मार गिराने की थी तैयारी

Israel Plane Hijacking Plan Failed: दुबई से उड़ान भरने वाले 174 यात्रियों से भरे एक विमान के हाईजैक होने का अलर्ट मिलने के बाद इजराइल ने संभावित बड़े आतंकी हमले को रोकने के…

Spread the love

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी

जंतर-मंतर के 68 दिन बाद मुंबई में CJP का प्रदर्शन, SIR का विरोध; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

जंतर-मंतर के 68 दिन बाद मुंबई में CJP का प्रदर्शन, SIR का विरोध; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग