‘अच्छे से खबर लेंगे… फिर पछताना मत’, यूपी के ‘सिंघम’ की बंगाल में एंट्री से हड़कंप

West Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में हिंसा रोकने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश के 12 तेज-तर्रार और विशेष अधिकारियों को राज्य में तैनात किया गया है। इसी क्रम में यूपी के चर्चित और एनकाउंटर स्पेशलिस्ट आईपीएस अधिकारी डॉ. अजय पाल शर्मा की भी बंगाल चुनाव के दौरान नियुक्ति की गई है।

बंगाल में 23 अप्रैल को पहले चरण का मतदान संपन्न हुआ, जबकि दूसरे चरण का मतदान 29 अप्रैल को होना है। दूसरे चरण से पहले यूपी के धाकड़ आईपीएस अजय पाल शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार जहांगीर खान को चेतावनी देते नजर आ रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, जब अजय पाल शर्मा अपने क्षेत्र में पहुंचे तो उन्हें वहां 14 सुरक्षा कर्मी तैनात मिले। स्थानीय एसपी ने बताया कि जहांगीर खान को Y कैटेगरी की सुरक्षा प्राप्त है, जिसके तहत 10 जवान तैनात रहते हैं। इस पर आईपीएस अजय पाल शर्मा ने सवाल उठाया कि अतिरिक्त 4 जवान क्यों लगाए गए हैं। इसके बाद उन्होंने स्थानीय एसपी को नोटिस जारी करते हुए अतिरिक्त फोर्स की तैनाती पर जवाब मांगा।

आईपीएस डॉ. अजय पाल शर्मा को चुनाव आयोग द्वारा बंगाल चुनावों के लिए विशेष पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।

वहीं, पश्चिम बंगाल चुनाव के दूसरे चरण से पहले दक्षिण 24 परगना क्षेत्र में भी सियासी हलचल तेज हो गई है। यूपी कैडर के इस चर्चित आईपीएस अधिकारी अजय पाल शर्मा को इस संवेदनशील जिले का पुलिस पर्यवेक्षक बनाया गया है। तृणमूल कांग्रेस के मजबूत गढ़ माने जाने वाले इस क्षेत्र में उनकी तैनाती से राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है।

बताया जा रहा है कि अजय पाल शर्मा ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सख्ती दिखाते हुए कार्रवाई की है। उनके द्वारा जहांगीर खान को दिए गए कथित सख्त संदेश और उनकी सक्रियता चर्चा में बनी हुई है। वहीं, तृणमूल कांग्रेस और विपक्षी दलों की ओर से उनकी नियुक्ति पर सवाल भी उठाए जा रहे हैं।

Spread the love

Prem Upadhyay

प्रेम उपाध्याय न्यूज प्लस लाइव में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे मार्च 2026 से संगठन की डिजिटल विंग के साथ जुड़े हुए हैं और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कंटेंट रणनीति व निष्पादन में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में 18 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, प्रेम ने लाइव इंडिया, 4 रियल न्यूज और फोकस टीवी जैसे विभिन्न न्यूज चैनलों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाली हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने क्राइम, बिजनेस, डिफेंस, राजनीति और मनोरंजन जैसे विविध बीट्स पर गहन रिपोर्टिंग और विश्लेषण किया है। वे तथ्य-आधारित पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध हैं और खबरों की विश्वसनीयता सुनिश्चित करने के लिए स्रोतों की गहन जांच व तथ्यों के सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं।

Related Posts

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: SIT की फाइनल रिपोर्ट में चंपत राय और डॉ. अनिल मिश्रा का नाम नहीं, 8 आरोपी पहले से जेल में

Ram Mandir Donation Scam: अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की रकम और गहनों की कथित चोरी के मामले में उत्तर प्रदेश सरकार की विशेष जांच टीम (SIT) ने अपनी…

Spread the love

जेल से बाहर आने के 2 साल बाद AAP नेता सत्येंद्र जैन फिर गिरफ्तार, ACB बोली- खास कंपनी को फायदा पहुंचाने के लिए बदली गईं टेंडर की शर्तें

Satyendar Jain Arrested Again: दिल्ली के पूर्व मंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) नेता सत्येंद्र जैन की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने सीवेज…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: SIT की फाइनल रिपोर्ट में चंपत राय और डॉ. अनिल मिश्रा का नाम नहीं, 8 आरोपी पहले से जेल में

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: SIT की फाइनल रिपोर्ट में चंपत राय और डॉ. अनिल मिश्रा का नाम नहीं, 8 आरोपी पहले से जेल में

जेल से बाहर आने के 2 साल बाद AAP नेता सत्येंद्र जैन फिर गिरफ्तार, ACB बोली- खास कंपनी को फायदा पहुंचाने के लिए बदली गईं टेंडर की शर्तें

जेल से बाहर आने के 2 साल बाद AAP नेता सत्येंद्र जैन फिर गिरफ्तार, ACB बोली- खास कंपनी को फायदा पहुंचाने के लिए बदली गईं टेंडर की शर्तें

भारत की वोटर ID व्यवस्था की ट्रंप ने की तारीफ, SAVE America Act पर जोर; बोले- बिना फोटो ID अमेरिका में चुनाव कैसे?

भारत की वोटर ID व्यवस्था की ट्रंप ने की तारीफ, SAVE America Act पर जोर; बोले- बिना फोटो ID अमेरिका में चुनाव कैसे?

गॉल टेस्ट का चौथा दिन आज, भारत 178 रन आगे; श्रीलंका 284 पर ऑलआउट, बारिश डाल सकती है खलल

गॉल टेस्ट का चौथा दिन आज, भारत 178 रन आगे; श्रीलंका 284 पर ऑलआउट, बारिश डाल सकती है खलल

ईरान-अमेरिका की 60 दिन की डेडलाइन खत्म, फिर भी ट्रंप ने क्यों रोका हमला?

ईरान-अमेरिका की 60 दिन की डेडलाइन खत्म, फिर भी ट्रंप ने क्यों रोका हमला?

ABVP से सियासत की शुरुआत, दो बार सांसद रहे हरीश द्विवेदी अब BJP के राष्ट्रीय महामंत्री बने

ABVP से सियासत की शुरुआत, दो बार सांसद रहे हरीश द्विवेदी अब BJP के राष्ट्रीय महामंत्री बने
× नोएडा दिल्ली झारखंड गुजरात ओडिशा उत्तर प्रदेश आंध्र प्रदेश पश्चिम बंगाल बिहार मध्य प्रदेश हिमाचल प्रदेश महाराष्ट्र उत्तराखंड पंजाब हरियाणा राजस्थान जम्मू-कश्मीर