11 साल में 54वीं बार काशी पहुंचे मोदी, काशी विश्वनाश मंदिर में की पूजा, त्रिशूल लहराया

PM Modi In Varanasi: प्रधानमंत्री नरेंंद्र मोदी  ने बुधवार को काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना कर अपना काशी दौरा शुरू किया। प्रधानमंत्री ने गर्भगृह में करीब 20 मिनट तक विधि-विधान से पूजा की। इस दौरान पांच पंडितों ने उन्हें मंत्रोच्चार के साथ पूजा कराई, माला पहनाई और त्रिपुंड लगाया।

मंदिर से बाहर निकलते ही भाजपा नेताओं ने पीएम को त्रिशूल और डमरू भेंट किया। प्रधानमंत्री ने त्रिशूल उठाकर लहराया, जिसका वीडियो और तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं।

इससे पहले, पीएम मोदी 14 किलोमीटर लंबे रोड शो के जरिए मंदिर पहुंचे। रास्ते भर जगह-जगह उनका भव्य स्वागत किया गया। काफिले पर फूल बरसाए गए और भाजपा कार्यकर्ता ढोल-नगाड़ों पर झूमते नजर आए। पीएम ने भी हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया, हालांकि वे कहीं रुके नहीं।

मंदिर के गेट पर 108 बटुकों ने शंखनाद कर प्रधानमंत्री का स्वागत किया। मंदिर परिसर में पीएम बच्चों से भी मिले और उनसे बातचीत की, जिससे माहौल और भी भावुक हो गया।

काशी दौरे के बाद प्रधानमंत्री हरदोई के लिए रवाना हो गए हैं, जहां वे गंगा एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन करेंगे। यह 594 किलोमीटर लंबा एक्सप्रेस-वे मेरठ को प्रयागराज से जोड़ेगा और उत्तर प्रदेश की कनेक्टिविटी को नया आयाम देगा।

प्रधानमंत्री मोदी का यह 11 साल में 54वां काशी दौरा है, जबकि 2026 का यह उनका पहला दौरा है। इससे पहले वे नवंबर 2025 में काशी आए थे।

Varun Srivastava

वरुण श्रीवास्तव वर्तमान में न्यूज प्लस लाइव में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर डिजिटल टीम के सक्रिय सदस्य हैं। उनके पास डिजिटल, वेब और ब्रॉडकास्ट पत्रकारिता में 13 वर्षों का अनुभव है। न्यूज प्लस लाइव से पहले, उन्होंने 4Real News, Network18, Sun Star और लोकतंत्र मीडिया जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए अपनी पत्रकारिता की पहचान बनाई।

Related Posts

दिल्ली में बरसे बदरा, तेज हवाओं के साथ दिन में छाया अंधेरा; बारिश से उमस से मिली राहत

Delhi NCR Weather: राजधानी दिल्ली और NCR में गुरुवार (2 जुलाई) को मौसम ने अचानक करवट ले ली। सुबह से ही कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश शुरू हो…

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपी के घर 20 लाख कैश, 1,121 डॉलर और ‘रामराज्य कोष’ वाला संदूक मिला

Ram Mandir Donation Scam: अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में जांच लगातार तेज होती जा रही है। बुधवार को पुलिस ने आरोपी लवकुश मिश्रा और अनुकल्प मिश्रा के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

तीन भारतीय बल्लेबाजों ने इंग्लैंड को धोया, लेकिन बारिश ने भारत की जीत पर फेरा पानी; पहला टी20 रद्द

तीन भारतीय बल्लेबाजों ने इंग्लैंड को धोया, लेकिन बारिश ने भारत की जीत पर फेरा पानी; पहला टी20 रद्द

दिल्ली में बरसे बदरा, तेज हवाओं के साथ दिन में छाया अंधेरा; बारिश से उमस से मिली राहत

दिल्ली में बरसे बदरा, तेज हवाओं के साथ दिन में छाया अंधेरा; बारिश से उमस से मिली राहत

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपी के घर 20 लाख कैश, 1,121 डॉलर और ‘रामराज्य कोष’ वाला संदूक मिला

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपी के घर 20 लाख कैश, 1,121 डॉलर और ‘रामराज्य कोष’ वाला संदूक मिला

दोहा समझौते के बाद ईरान को राहत, 6 अरब डॉलर के फ्रीज फंड से खरीदेगा जरूरी सामान; अमेरिका पर समझौता तोड़ने का आरोप

दोहा समझौते के बाद ईरान को राहत, 6 अरब डॉलर के फ्रीज फंड से खरीदेगा जरूरी सामान; अमेरिका पर समझौता तोड़ने का आरोप

राजस्थान के दौसा में दर्दनाक हादसा: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रेलर से टकराई ऋषिकेश-इंदौर स्लीपर बस, 8 की मौत, कई यात्री जिंदा जले

राजस्थान के दौसा में दर्दनाक हादसा: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रेलर से टकराई ऋषिकेश-इंदौर स्लीपर बस, 8 की मौत, कई यात्री जिंदा जले

1 जुलाई से बदल गए 6 बड़े नियम: कॉमर्शियल सिलेंडर ₹180 सस्ता, पासपोर्ट महंगा, ट्रेन में बिना टिकट पर दोगुना जुर्माना

1 जुलाई से बदल गए 6 बड़े नियम: कॉमर्शियल सिलेंडर ₹180 सस्ता, पासपोर्ट महंगा, ट्रेन में बिना टिकट पर दोगुना जुर्माना
× नोएडा दिल्ली झारखंड गुजरात ओडिशा उत्तर प्रदेश आंध्र प्रदेश पश्चिम बंगाल बिहार मध्य प्रदेश हिमाचल प्रदेश महाराष्ट्र उत्तराखंड पंजाब हरियाणा राजस्थान जम्मू-कश्मीर