हावड़ा में EVM खराब होने पर हंगामा, 2 हिरासत में; नादिया में BJP एजेंट पर हमला, बूथों पर महिलाओं की लंबी कतारें

West Bengal Phase 2 Voting: पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के तहत 142 सीटों पर मतदान जारी है। सुबह से ही वोटिंग को लेकर मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। सुबह 9 बजे तक करीब 18.39% मतदान दर्ज किया गया। कई इलाकों में लोग सुबह 5:30 बजे से ही मतदान केंद्रों पर पहुंच गए थे, जहां खासतौर पर महिलाओं की लंबी कतारें नजर आईं।

इस बीच हावड़ा जिले के बाली इलाके में EVM में गड़बड़ी की खबर के बाद हंगामा हो गया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए तैनात CRPF जवानों ने मौके पर कार्रवाई करते हुए दो लोगों को हिरासत में ले लिया।

वहीं नादिया जिले के छपरा में विवाद की खबर सामने आई है। यहां एक BJP एजेंट ने TMC कार्यकर्ताओं पर हमला करने का आरोप लगाया है, जिससे इलाके में तनाव का माहौल बन गया।

राज्य में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं, लेकिन छिटपुट घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं।

अगर पिछले चुनाव की बात करें तो 2021 के विधानसभा चुनाव में TMC ने इन 142 सीटों में से 123 पर जीत हासिल की थी। पहले चरण में 23 अप्रैल को 152 सीटों पर रिकॉर्ड 93% मतदान हुआ था। अब सभी की नजरें 4 मई को आने वाले नतीजों पर टिकी हैं, जो राज्य की राजनीतिक दिशा तय करेंगे।

Varun Srivastava

वरुण श्रीवास्तव वर्तमान में न्यूज प्लस लाइव में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर डिजिटल टीम के सक्रिय सदस्य हैं। उनके पास डिजिटल, वेब और ब्रॉडकास्ट पत्रकारिता में 13 वर्षों का अनुभव है। न्यूज प्लस लाइव से पहले, उन्होंने 4Real News, Network18, Sun Star और लोकतंत्र मीडिया जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए अपनी पत्रकारिता की पहचान बनाई।

Related Posts

दिल्ली में बरसे बदरा, तेज हवाओं के साथ दिन में छाया अंधेरा; बारिश से उमस से मिली राहत

Delhi NCR Weather: राजधानी दिल्ली और NCR में गुरुवार (2 जुलाई) को मौसम ने अचानक करवट ले ली। सुबह से ही कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश शुरू हो…

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपी के घर 20 लाख कैश, 1,121 डॉलर और ‘रामराज्य कोष’ वाला संदूक मिला

Ram Mandir Donation Scam: अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में जांच लगातार तेज होती जा रही है। बुधवार को पुलिस ने आरोपी लवकुश मिश्रा और अनुकल्प मिश्रा के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

तीन भारतीय बल्लेबाजों ने इंग्लैंड को धोया, लेकिन बारिश ने भारत की जीत पर फेरा पानी; पहला टी20 रद्द

तीन भारतीय बल्लेबाजों ने इंग्लैंड को धोया, लेकिन बारिश ने भारत की जीत पर फेरा पानी; पहला टी20 रद्द

दिल्ली में बरसे बदरा, तेज हवाओं के साथ दिन में छाया अंधेरा; बारिश से उमस से मिली राहत

दिल्ली में बरसे बदरा, तेज हवाओं के साथ दिन में छाया अंधेरा; बारिश से उमस से मिली राहत

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपी के घर 20 लाख कैश, 1,121 डॉलर और ‘रामराज्य कोष’ वाला संदूक मिला

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपी के घर 20 लाख कैश, 1,121 डॉलर और ‘रामराज्य कोष’ वाला संदूक मिला

दोहा समझौते के बाद ईरान को राहत, 6 अरब डॉलर के फ्रीज फंड से खरीदेगा जरूरी सामान; अमेरिका पर समझौता तोड़ने का आरोप

दोहा समझौते के बाद ईरान को राहत, 6 अरब डॉलर के फ्रीज फंड से खरीदेगा जरूरी सामान; अमेरिका पर समझौता तोड़ने का आरोप

राजस्थान के दौसा में दर्दनाक हादसा: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रेलर से टकराई ऋषिकेश-इंदौर स्लीपर बस, 8 की मौत, कई यात्री जिंदा जले

राजस्थान के दौसा में दर्दनाक हादसा: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रेलर से टकराई ऋषिकेश-इंदौर स्लीपर बस, 8 की मौत, कई यात्री जिंदा जले

1 जुलाई से बदल गए 6 बड़े नियम: कॉमर्शियल सिलेंडर ₹180 सस्ता, पासपोर्ट महंगा, ट्रेन में बिना टिकट पर दोगुना जुर्माना

1 जुलाई से बदल गए 6 बड़े नियम: कॉमर्शियल सिलेंडर ₹180 सस्ता, पासपोर्ट महंगा, ट्रेन में बिना टिकट पर दोगुना जुर्माना
× नोएडा दिल्ली झारखंड गुजरात ओडिशा उत्तर प्रदेश आंध्र प्रदेश पश्चिम बंगाल बिहार मध्य प्रदेश हिमाचल प्रदेश महाराष्ट्र उत्तराखंड पंजाब हरियाणा राजस्थान जम्मू-कश्मीर