पश्चिम बंगाल में EVM विवाद गरमाया: सुवेंदु अधिकारी स्ट्रॉन्ग रूम पहुंचे, ममता पहले ही 4 घंटे डटी रहीं

West Bengal EVM Controversy: पश्चिम बंगाल चुनाव के बीच EVM को लेकर सियासी संग्राम तेज हो गया है। भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी शुक्रवार शाम करीब 6:30 बजे कोलकाता के सखावत मेमोरियल स्कूल स्थित EVM स्ट्रॉन्ग रूम पहुंचे। वह यहां लगभग 10 मिनट तक रुके और हालात का जायजा लिया।

इससे पहले गुरुवार रात को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी खुद इसी स्ट्रॉन्ग रूम में करीब 4 घंटे तक मौजूद रहीं। रात 12 बजे के बाद बाहर आकर उन्होंने आरोप लगाया कि EVM में छेड़छाड़ की कोशिश हो सकती है। उन्होंने साफ कहा कि अगर मतगणना में गड़बड़ी हुई तो उनकी पार्टी “जान की बाजी लगाने” से भी पीछे नहीं हटेगी।

दरअसल, त़ृणमूल कांग्रेस (TMC) ने चुनाव अधिकारियों पर बिना सूचना दिए स्ट्रॉन्ग रूम खोलने, EVM से छेड़छाड़ और संदिग्ध लोगों की मौजूदगी के गंभीर आरोप लगाए हैं। इन आरोपों ने राज्य की राजनीति को और गरमा दिया है।

मामला अब न्यायपालिका तक पहुंच गया है। सुप्रीम कोर्ट ने इस विवाद को गंभीर मानते हुए शनिवार को सुनवाई के लिए एक स्पेशल बेंच गठित की है। यह याचिका कलकता हाईकोर्ट के उस आदेश के खिलाफ दायर की गई है, जिसमें मतगणना के दौरान केवल केंद्रीय कर्मचारियों को सुपरवाइजर बनाने का निर्देश दिया गया था।

EVM को लेकर बढ़ते विवाद ने पश्चिम बंगाल की चुनावी लड़ाई को और तीखा बना दिया है, जहां हर कदम अब राजनीतिक और कानूनी नजरिए से बेहद अहम हो गया है।

Spread the love

Varun Srivastava

वरुण श्रीवास्तव वर्तमान में न्यूज प्लस लाइव में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर डिजिटल टीम के सक्रिय सदस्य हैं। उनके पास डिजिटल, वेब और ब्रॉडकास्ट पत्रकारिता में 13 वर्षों का अनुभव है। न्यूज प्लस लाइव से पहले, उन्होंने 4Real News, Network18, Sun Star और लोकतंत्र मीडिया जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए अपनी पत्रकारिता की पहचान बनाई।

Related Posts

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: SIT की फाइनल रिपोर्ट में चंपत राय और डॉ. अनिल मिश्रा का नाम नहीं, 8 आरोपी पहले से जेल में

Ram Mandir Donation Scam: अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की रकम और गहनों की कथित चोरी के मामले में उत्तर प्रदेश सरकार की विशेष जांच टीम (SIT) ने अपनी…

Spread the love

जेल से बाहर आने के 2 साल बाद AAP नेता सत्येंद्र जैन फिर गिरफ्तार, ACB बोली- खास कंपनी को फायदा पहुंचाने के लिए बदली गईं टेंडर की शर्तें

Satyendar Jain Arrested Again: दिल्ली के पूर्व मंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) नेता सत्येंद्र जैन की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने सीवेज…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: SIT की फाइनल रिपोर्ट में चंपत राय और डॉ. अनिल मिश्रा का नाम नहीं, 8 आरोपी पहले से जेल में

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: SIT की फाइनल रिपोर्ट में चंपत राय और डॉ. अनिल मिश्रा का नाम नहीं, 8 आरोपी पहले से जेल में

जेल से बाहर आने के 2 साल बाद AAP नेता सत्येंद्र जैन फिर गिरफ्तार, ACB बोली- खास कंपनी को फायदा पहुंचाने के लिए बदली गईं टेंडर की शर्तें

जेल से बाहर आने के 2 साल बाद AAP नेता सत्येंद्र जैन फिर गिरफ्तार, ACB बोली- खास कंपनी को फायदा पहुंचाने के लिए बदली गईं टेंडर की शर्तें

भारत की वोटर ID व्यवस्था की ट्रंप ने की तारीफ, SAVE America Act पर जोर; बोले- बिना फोटो ID अमेरिका में चुनाव कैसे?

भारत की वोटर ID व्यवस्था की ट्रंप ने की तारीफ, SAVE America Act पर जोर; बोले- बिना फोटो ID अमेरिका में चुनाव कैसे?

गॉल टेस्ट का चौथा दिन आज, भारत 178 रन आगे; श्रीलंका 284 पर ऑलआउट, बारिश डाल सकती है खलल

गॉल टेस्ट का चौथा दिन आज, भारत 178 रन आगे; श्रीलंका 284 पर ऑलआउट, बारिश डाल सकती है खलल

ईरान-अमेरिका की 60 दिन की डेडलाइन खत्म, फिर भी ट्रंप ने क्यों रोका हमला?

ईरान-अमेरिका की 60 दिन की डेडलाइन खत्म, फिर भी ट्रंप ने क्यों रोका हमला?

ABVP से सियासत की शुरुआत, दो बार सांसद रहे हरीश द्विवेदी अब BJP के राष्ट्रीय महामंत्री बने

ABVP से सियासत की शुरुआत, दो बार सांसद रहे हरीश द्विवेदी अब BJP के राष्ट्रीय महामंत्री बने
× नोएडा दिल्ली झारखंड गुजरात ओडिशा उत्तर प्रदेश आंध्र प्रदेश पश्चिम बंगाल बिहार मध्य प्रदेश हिमाचल प्रदेश महाराष्ट्र उत्तराखंड पंजाब हरियाणा राजस्थान जम्मू-कश्मीर