“पागलों के हाथ में एटम बम नहीं दे सकते”, जंग रोकने का ईरानी ऑफर भी ट्रंप ने ठुकराया

Nuclear Weapons Dispute: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर एक बार फिर बेहद सख्त रुख अपनाया है। फ्लोरिडा में एक कार्यक्रम के दौरान ट्रंप ने कहा कि अमेरिका किसी भी हालत में ईरान को परमाणु हथियार हासिल नहीं करने देगा, क्योंकि यह पूरी दुनिया की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा है।

ट्रंप ने अपने बयान में कहा, “अगर हमने कदम नहीं उठाया होता तो उनके पास परमाणु हथियार होता और इजराइल, मिडिल ईस्ट और यूरोप तबाह हो सकते थे। हम ऐसे पागलों के हाथ में एटम बम नहीं जाने दे सकते।” उन्होंने दावा किया कि अमेरिका ने समय रहते हस्तक्षेप कर एक बड़े परमाणु खतरे को टाल दिया।

इसी बीच, ईरान की ओर से जंग रोकने के लिए भेजे गए ताजा प्रस्ताव को भी ट्रंप प्रशासन ने खारिज कर दिया है। यह प्रस्ताव पाकिस्तान के जरिए अमेरिका तक पहुंचा था। इससे पहले 26 और 27 अप्रैल को भी ईरान ने ऐसे प्रस्ताव भेजे थे, जिन्हें अमेरिका ने स्वीकार नहीं किया।

व्हाइट हाउस के एक अधिकारी के मुताबिक, नए प्रस्ताव में परमाणु कार्यक्रम से जुड़ा कोई ठोस जिक्र नहीं था, जिससे अमेरिका नाखुश है। वहीं ईरान का कहना है कि पहले होर्मुज जलडमरूमध्य को खोला जाए और उसके बाद परमाणु मुद्दे पर बातचीत की जाए। इसके उलट, ट्रंप चाहते हैं कि दोनों मुद्दों पर एक साथ और स्पष्ट समझौता हो।

ट्रंप पहले ही साफ कर चुके हैं कि किसी भी वार्ता से पहले ईरान को अपने एनरिच्ड यूरेनियम को सौंपना होगा। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि यह संघर्ष जल्दबाजी में खत्म नहीं किया जाएगा। उनके मुताबिक, जल्दबाजी में लिया गया फैसला भविष्य में और बड़ा संकट खड़ा कर सकता है।

CNN की रिपोर्ट के अनुसार, ट्रंप ने कहा, “हम जल्दी नहीं हटेंगे ताकि तीन साल बाद फिर यही समस्या सामने न आ जाए।” उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि ईरान के भीतर नेतृत्व में एकराय की कमी है, जिसके चलते कोई ठोस और स्वीकार्य समझौता सामने नहीं आ पा रहा।

इस पूरे घटनाक्रम के बीच ट्रंप ने सोशल मीडिया पर एक प्रतीकात्मक संदेश भी दिया। उन्होंने ताश के पत्तों की एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा

“I have all the cards”,

यानी इस पूरे मामले में अमेरिका मजबूत स्थिति में है।

फिलहाल, अमेरिका और Iran के बीच तनाव कम होने के बजाय और बढ़ता नजर आ रहा है। जंग रोकने की कोशिशें लगातार हो रही हैं, लेकिन परमाणु मुद्दे पर मतभेद दोनों देशों के बीच सबसे बड़ी बाधा बने हुए।

Spread the love

Prem Upadhyay

प्रेम उपाध्याय न्यूज प्लस लाइव में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे मार्च 2026 से संगठन की डिजिटल विंग के साथ जुड़े हुए हैं और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कंटेंट रणनीति व निष्पादन में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में 18 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, प्रेम ने लाइव इंडिया, 4 रियल न्यूज और फोकस टीवी जैसे विभिन्न न्यूज चैनलों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाली हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने क्राइम, बिजनेस, डिफेंस, राजनीति और मनोरंजन जैसे विविध बीट्स पर गहन रिपोर्टिंग और विश्लेषण किया है। वे तथ्य-आधारित पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध हैं और खबरों की विश्वसनीयता सुनिश्चित करने के लिए स्रोतों की गहन जांच व तथ्यों के सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं।

Related Posts

भारत की वोटर ID व्यवस्था की ट्रंप ने की तारीफ, SAVE America Act पर जोर; बोले- बिना फोटो ID अमेरिका में चुनाव कैसे?

Donald Trump Praises India’s Election System: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर अमेरिका में अनिवार्य वोटर ID की मांग को जोरदार तरीके से उठाया है। इस बार उन्होंने अपने…

Spread the love

गॉल टेस्ट का चौथा दिन आज, भारत 178 रन आगे; श्रीलंका 284 पर ऑलआउट, बारिश डाल सकती है खलल

India Vs Sri Lanka Galle Test: भारत और श्रीलंका के बीच गॉल में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच का आज चौथा दिन है। तीसरे दिन भारतीय गेंदबाजों ने शानदार…

Spread the love

One thought on ““पागलों के हाथ में एटम बम नहीं दे सकते”, जंग रोकने का ईरानी ऑफर भी ट्रंप ने ठुकराया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: SIT की फाइनल रिपोर्ट में चंपत राय और डॉ. अनिल मिश्रा का नाम नहीं, 8 आरोपी पहले से जेल में

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: SIT की फाइनल रिपोर्ट में चंपत राय और डॉ. अनिल मिश्रा का नाम नहीं, 8 आरोपी पहले से जेल में

जेल से बाहर आने के 2 साल बाद AAP नेता सत्येंद्र जैन फिर गिरफ्तार, ACB बोली- खास कंपनी को फायदा पहुंचाने के लिए बदली गईं टेंडर की शर्तें

जेल से बाहर आने के 2 साल बाद AAP नेता सत्येंद्र जैन फिर गिरफ्तार, ACB बोली- खास कंपनी को फायदा पहुंचाने के लिए बदली गईं टेंडर की शर्तें

भारत की वोटर ID व्यवस्था की ट्रंप ने की तारीफ, SAVE America Act पर जोर; बोले- बिना फोटो ID अमेरिका में चुनाव कैसे?

भारत की वोटर ID व्यवस्था की ट्रंप ने की तारीफ, SAVE America Act पर जोर; बोले- बिना फोटो ID अमेरिका में चुनाव कैसे?

गॉल टेस्ट का चौथा दिन आज, भारत 178 रन आगे; श्रीलंका 284 पर ऑलआउट, बारिश डाल सकती है खलल

गॉल टेस्ट का चौथा दिन आज, भारत 178 रन आगे; श्रीलंका 284 पर ऑलआउट, बारिश डाल सकती है खलल

ईरान-अमेरिका की 60 दिन की डेडलाइन खत्म, फिर भी ट्रंप ने क्यों रोका हमला?

ईरान-अमेरिका की 60 दिन की डेडलाइन खत्म, फिर भी ट्रंप ने क्यों रोका हमला?

ABVP से सियासत की शुरुआत, दो बार सांसद रहे हरीश द्विवेदी अब BJP के राष्ट्रीय महामंत्री बने

ABVP से सियासत की शुरुआत, दो बार सांसद रहे हरीश द्विवेदी अब BJP के राष्ट्रीय महामंत्री बने
× नोएडा दिल्ली झारखंड गुजरात ओडिशा उत्तर प्रदेश आंध्र प्रदेश पश्चिम बंगाल बिहार मध्य प्रदेश हिमाचल प्रदेश महाराष्ट्र उत्तराखंड पंजाब हरियाणा राजस्थान जम्मू-कश्मीर