भवानीपुर में ममता की बड़ी हार: सुवेंदु ने दूसरी बार दी मात, बंगाल में BJP का भगवा परचम; हार के बाद ममता बोलीं- “ये जीत नहीं, लूट है”

Assembly Election Results 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों ने राज्य की राजनीति में बड़ा उलटफेर कर दिया है। 294 सीटों में से भाजपा ने 201 सीटों पर जीत दर्ज कर ली है और 7 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, जिससे राज्य में सरकार बनाना लगभग तय हो गया है। वहीं तृणमूल कांग्रेस (TMC) 69 सीटों पर सिमट गई है और 12 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस का प्रदर्शन बेहद कमजोर रहा और पार्टी को सिर्फ 2 सीटों पर जीत मिली है। एक सीट फालता पर 21 मई को दोबारा मतदान होना है।

सबसे बड़ा झटका मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को लगा है, जो भवानीपुर सीट से चुनाव हार गई हैं। भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी  ने उन्हें 15,114 वोटों से हराया। यह लगातार दूसरी बार है जब सुवेंदु ने ममता को चुनावी मैदान में मात दी है। इससे पहले 2021 विधानसभा चुनाव में नंदीग्राम सीट पर भी सुवेंदु ने ममता को हराया था।

हार से पहले ही ममता बनर्जी काउंटिंग सेंटर छोड़कर बाहर निकल गईं। उन्होंने आरोप लगाया कि काउंटिंग के दौरान उनके साथ धक्का-मुक्की और मारपीट की गई और दोबारा काउंटिंग की मांग की।

काउंटिंग सेंटर से बाहर आते ही ममता बनर्जी ने भाजपा और चुनाव प्रक्रिया पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा, “BJP ने 100 से ज्यादा सीटें लूट ली हैं। चुनाव आयोग अब BJP का आयोग बन गया है।” उन्होंने बताया कि उन्होंने बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज अग्रवाल से शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

ममता ने आगे आरोप लगाया कि “चुनाव आयोग ने केंद्रीय बलों, प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के साथ मिलकर जो कुछ किया, वह पूरी तरह गैर-कानूनी है। यह लूट है, लूट है, लूट है।” हालांकि उन्होंने अपने समर्थकों को भरोसा दिलाया- “हम वापसी करेंगे।”

वहीं जीत के बाद सुवेंदु अधिकारी ने तीखा बयान देते हुए कहा कि “ममता बनर्जी को हराना बेहद जरूरी था। यह उनकी राजनीति का अंत है।” उन्होंने दावा किया कि मुस्लिम मतदाताओं ने खुलकर ममता का समर्थन किया, जबकि हिंदू, सिख, जैन और बौद्ध समुदायों ने उन्हें जीत दिलाई। उन्होंने इसे “हिंदुत्व की जीत” बताया।

इस बीच कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने भी हार स्वीकार करते हुए कहा कि “बंगाल में भगवा लहर साफ दिख रही है।” उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने मुर्शिदाबाद, मालदा, दिनाजपुर और पुरुलिया जैसे क्षेत्रों में पार्टी को बचाने की कोशिश की, लेकिन अपेक्षित सफलता नहीं मिल सकी।

इन नतीजों के साथ ही बंगाल की राजनीति में एक नए दौर की शुरुआत होती दिख रही है, जहां भाजपा ने लंबे समय से सत्ता में रही TMC को कड़ी चुनौती देते हुए सत्ता के करीब पहुंच बना ली है।

Prem Upadhyay

प्रेम उपाध्याय न्यूज प्लस लाइव में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे मार्च 2026 से संगठन की डिजिटल विंग के साथ जुड़े हुए हैं और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कंटेंट रणनीति व निष्पादन में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में 18 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, प्रेम ने लाइव इंडिया, 4 रियल न्यूज और फोकस टीवी जैसे विभिन्न न्यूज चैनलों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाली हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने क्राइम, बिजनेस, डिफेंस, राजनीति और मनोरंजन जैसे विविध बीट्स पर गहन रिपोर्टिंग और विश्लेषण किया है। वे तथ्य-आधारित पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध हैं और खबरों की विश्वसनीयता सुनिश्चित करने के लिए स्रोतों की गहन जांच व तथ्यों के सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं।

Related Posts

दिल्ली में बरसे बदरा, तेज हवाओं के साथ दिन में छाया अंधेरा; बारिश से उमस से मिली राहत

Delhi NCR Weather: राजधानी दिल्ली और NCR में गुरुवार (2 जुलाई) को मौसम ने अचानक करवट ले ली। सुबह से ही कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश शुरू हो…

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपी के घर 20 लाख कैश, 1,121 डॉलर और ‘रामराज्य कोष’ वाला संदूक मिला

Ram Mandir Donation Scam: अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में जांच लगातार तेज होती जा रही है। बुधवार को पुलिस ने आरोपी लवकुश मिश्रा और अनुकल्प मिश्रा के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

तीन भारतीय बल्लेबाजों ने इंग्लैंड को धोया, लेकिन बारिश ने भारत की जीत पर फेरा पानी; पहला टी20 रद्द

तीन भारतीय बल्लेबाजों ने इंग्लैंड को धोया, लेकिन बारिश ने भारत की जीत पर फेरा पानी; पहला टी20 रद्द

दिल्ली में बरसे बदरा, तेज हवाओं के साथ दिन में छाया अंधेरा; बारिश से उमस से मिली राहत

दिल्ली में बरसे बदरा, तेज हवाओं के साथ दिन में छाया अंधेरा; बारिश से उमस से मिली राहत

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपी के घर 20 लाख कैश, 1,121 डॉलर और ‘रामराज्य कोष’ वाला संदूक मिला

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपी के घर 20 लाख कैश, 1,121 डॉलर और ‘रामराज्य कोष’ वाला संदूक मिला

दोहा समझौते के बाद ईरान को राहत, 6 अरब डॉलर के फ्रीज फंड से खरीदेगा जरूरी सामान; अमेरिका पर समझौता तोड़ने का आरोप

दोहा समझौते के बाद ईरान को राहत, 6 अरब डॉलर के फ्रीज फंड से खरीदेगा जरूरी सामान; अमेरिका पर समझौता तोड़ने का आरोप

राजस्थान के दौसा में दर्दनाक हादसा: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रेलर से टकराई ऋषिकेश-इंदौर स्लीपर बस, 8 की मौत, कई यात्री जिंदा जले

राजस्थान के दौसा में दर्दनाक हादसा: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रेलर से टकराई ऋषिकेश-इंदौर स्लीपर बस, 8 की मौत, कई यात्री जिंदा जले

1 जुलाई से बदल गए 6 बड़े नियम: कॉमर्शियल सिलेंडर ₹180 सस्ता, पासपोर्ट महंगा, ट्रेन में बिना टिकट पर दोगुना जुर्माना

1 जुलाई से बदल गए 6 बड़े नियम: कॉमर्शियल सिलेंडर ₹180 सस्ता, पासपोर्ट महंगा, ट्रेन में बिना टिकट पर दोगुना जुर्माना
× नोएडा दिल्ली झारखंड गुजरात ओडिशा उत्तर प्रदेश आंध्र प्रदेश पश्चिम बंगाल बिहार मध्य प्रदेश हिमाचल प्रदेश महाराष्ट्र उत्तराखंड पंजाब हरियाणा राजस्थान जम्मू-कश्मीर