बंगाल में ‘कमल’ की बढ़त, लेकिन ममता के गढ़ में कड़ा मुकाबला! भाजपा 173 सीटों पर आगे, 30 पर जीत का दावा

Assembly Election Results 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की मतगणना के बीच सियासी तस्वीर बेहद रोचक होती जा रही है। राज्य की 293 सीटों पर जारी काउंटिंग में शुरुआती रुझानों ने बड़ा उलटफेर दिखाया है। एक सीट फालता पर 21 मई को दोबारा मतदान होना है।

रुझानों के मुताबिक, भाजपा 173 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, जबकि तृणमूल कांग्रेस (TMC) 75 सीटों पर आगे चल रही है। अब तक भाजपा 30 सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी है, जबकि TMC ने 9 सीटें अपने नाम की हैं। सबसे ज्यादा चर्चा नंदीग्राम और भवानीपुर सीट को लेकर है।

नंदीग्राम में कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है, जहां भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी सिर्फ करीब 3000 वोटों से आगे चल रहे हैं। यह सीट पहले से ही हाई-प्रोफाइल मानी जाती रही है और यहां हर राउंड के साथ तस्वीर बदलती नजर आ रही है।

वहीं भवानीपुर सीट पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भाजपा प्रत्याशी से आगे चल रही हैं। यह सीट ममता बनर्जी का पारंपरिक गढ़ मानी जाती है और यहां मुकाबला बेहद करीबी बना हुआ है।

काउंटिंग के हर चरण के साथ पश्चिम बंगाल की सियासी हवा बदलती दिख रही है। जहां एक तरफ भाजपा बहुमत की ओर बढ़ती नजर आ रही है, वहीं TMC अपने मजबूत गढ़ों में वापसी की कोशिश कर रही है।

अब सभी की निगाहें अंतिम नतीजों पर टिकी हैं, क्योंकि बंगाल की यह जंग अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुई है।

Related Posts

दिल्ली में बरसे बदरा, तेज हवाओं के साथ दिन में छाया अंधेरा; बारिश से उमस से मिली राहत

Delhi NCR Weather: राजधानी दिल्ली और NCR में गुरुवार (2 जुलाई) को मौसम ने अचानक करवट ले ली। सुबह से ही कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश शुरू हो…

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपी के घर 20 लाख कैश, 1,121 डॉलर और ‘रामराज्य कोष’ वाला संदूक मिला

Ram Mandir Donation Scam: अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में जांच लगातार तेज होती जा रही है। बुधवार को पुलिस ने आरोपी लवकुश मिश्रा और अनुकल्प मिश्रा के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

तीन भारतीय बल्लेबाजों ने इंग्लैंड को धोया, लेकिन बारिश ने भारत की जीत पर फेरा पानी; पहला टी20 रद्द

तीन भारतीय बल्लेबाजों ने इंग्लैंड को धोया, लेकिन बारिश ने भारत की जीत पर फेरा पानी; पहला टी20 रद्द

दिल्ली में बरसे बदरा, तेज हवाओं के साथ दिन में छाया अंधेरा; बारिश से उमस से मिली राहत

दिल्ली में बरसे बदरा, तेज हवाओं के साथ दिन में छाया अंधेरा; बारिश से उमस से मिली राहत

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपी के घर 20 लाख कैश, 1,121 डॉलर और ‘रामराज्य कोष’ वाला संदूक मिला

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपी के घर 20 लाख कैश, 1,121 डॉलर और ‘रामराज्य कोष’ वाला संदूक मिला

दोहा समझौते के बाद ईरान को राहत, 6 अरब डॉलर के फ्रीज फंड से खरीदेगा जरूरी सामान; अमेरिका पर समझौता तोड़ने का आरोप

दोहा समझौते के बाद ईरान को राहत, 6 अरब डॉलर के फ्रीज फंड से खरीदेगा जरूरी सामान; अमेरिका पर समझौता तोड़ने का आरोप

राजस्थान के दौसा में दर्दनाक हादसा: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रेलर से टकराई ऋषिकेश-इंदौर स्लीपर बस, 8 की मौत, कई यात्री जिंदा जले

राजस्थान के दौसा में दर्दनाक हादसा: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रेलर से टकराई ऋषिकेश-इंदौर स्लीपर बस, 8 की मौत, कई यात्री जिंदा जले

1 जुलाई से बदल गए 6 बड़े नियम: कॉमर्शियल सिलेंडर ₹180 सस्ता, पासपोर्ट महंगा, ट्रेन में बिना टिकट पर दोगुना जुर्माना

1 जुलाई से बदल गए 6 बड़े नियम: कॉमर्शियल सिलेंडर ₹180 सस्ता, पासपोर्ट महंगा, ट्रेन में बिना टिकट पर दोगुना जुर्माना
× नोएडा दिल्ली झारखंड गुजरात ओडिशा उत्तर प्रदेश आंध्र प्रदेश पश्चिम बंगाल बिहार मध्य प्रदेश हिमाचल प्रदेश महाराष्ट्र उत्तराखंड पंजाब हरियाणा राजस्थान जम्मू-कश्मीर