IPL 2026, MI vs LSG: रोहित की धमाकेदार वापसी, मुंबई की जीत से ‘Playoff Race’ में जान – लखनऊ की लगातार छठी हार

IPL 2026, MI vs LSG: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 47वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस (MI) ने लखनऊ सुपर जायंट्स  (LSG) को 6 विकेट से हराकर जोरदार वापसी की। Indian Premier League के इस हाई-स्कोरिंग मुकाबले में वानखेड़े में रन बरसे और अंत में मुंबई ने बाज़ी मार ली।

लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 228 रन बनाए। टीम के लिए निकोलस पूरन ने तूफानी अंदाज़ में सिर्फ 21 गेंदों पर 63 रन ठोक दिए, उनका स्ट्राइक रेट 300 के करीब रहा। मिशेल मार्श (44 रन), एडेन मार्कराम (नाबाद 31) और हिम्मत सिंह (नाबाद 40) ने भी अहम योगदान दिया।

जवाब में मुंबई इंडियंस ने 18.4 ओवर में 4 विकेट पर 229 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। पांच मैच बाद चोट से वापसी करने वाले रोहिक शर्मा ने 44 गेंदों पर 84 रन की कप्तानी पारी खेली और मैच का रुख बदल दिया। उनके साथ रयान रिकेलटन ने 32 गेंदों में 83 रन ठोककर जीत की नींव रखी।

अंत में नमन धीर (नाबाद 23) और विल जैक्स (नाबाद 10) ने मैच फिनिश किया। हालांकि सुर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा जल्दी आउट हो गए थे।

गेंदबाजी में मुंबई के लिए कॉर्बिन बॉश ने 2 विकेट झटके, जबकि विल जैक्स और गजनफर को 1-1 सफलता मिली। लखनऊ की ओर से मणिमारन सिद्धार्थ ने 2 विकेट लिए।

मैच का टर्निंग पॉइंट:

रोहित शर्मा और रिकल्टन की विस्फोटक साझेदारी, जिसने 200+ टारगेट को आसान बना दिया।

पॉइंट्स टेबल पर असर:

इस जीत के साथ मुंबई इंडियंस के 6 अंक हो गए हैं और प्लेऑफ की उम्मीदें जिंदा हैं। वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स की लगातार छठी हार ने उनकी स्थिति को और कमजोर कर दिया है।

Spread the love

Related Posts

गॉल टेस्ट का चौथा दिन आज, भारत 178 रन आगे; श्रीलंका 284 पर ऑलआउट, बारिश डाल सकती है खलल

India Vs Sri Lanka Galle Test: भारत और श्रीलंका के बीच गॉल में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच का आज चौथा दिन है। तीसरे दिन भारतीय गेंदबाजों ने शानदार…

Spread the love

कॉमनवेल्थ गेम्स: 15 मिनट में भारत के 2 गोल्ड, जूडो में अस्मिता-हर्ष बने चैंपियन; अब तक 19 मेडल

Commonwealth Games 2026: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत ने महज 15 मिनट के भीतर दो स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया। जूडो में अस्मिता डे और हर्ष सिंह ने अपने-अपने वर्ग…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: SIT की फाइनल रिपोर्ट में चंपत राय और डॉ. अनिल मिश्रा का नाम नहीं, 8 आरोपी पहले से जेल में

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: SIT की फाइनल रिपोर्ट में चंपत राय और डॉ. अनिल मिश्रा का नाम नहीं, 8 आरोपी पहले से जेल में

जेल से बाहर आने के 2 साल बाद AAP नेता सत्येंद्र जैन फिर गिरफ्तार, ACB बोली- खास कंपनी को फायदा पहुंचाने के लिए बदली गईं टेंडर की शर्तें

जेल से बाहर आने के 2 साल बाद AAP नेता सत्येंद्र जैन फिर गिरफ्तार, ACB बोली- खास कंपनी को फायदा पहुंचाने के लिए बदली गईं टेंडर की शर्तें

भारत की वोटर ID व्यवस्था की ट्रंप ने की तारीफ, SAVE America Act पर जोर; बोले- बिना फोटो ID अमेरिका में चुनाव कैसे?

भारत की वोटर ID व्यवस्था की ट्रंप ने की तारीफ, SAVE America Act पर जोर; बोले- बिना फोटो ID अमेरिका में चुनाव कैसे?

गॉल टेस्ट का चौथा दिन आज, भारत 178 रन आगे; श्रीलंका 284 पर ऑलआउट, बारिश डाल सकती है खलल

गॉल टेस्ट का चौथा दिन आज, भारत 178 रन आगे; श्रीलंका 284 पर ऑलआउट, बारिश डाल सकती है खलल

ईरान-अमेरिका की 60 दिन की डेडलाइन खत्म, फिर भी ट्रंप ने क्यों रोका हमला?

ईरान-अमेरिका की 60 दिन की डेडलाइन खत्म, फिर भी ट्रंप ने क्यों रोका हमला?

ABVP से सियासत की शुरुआत, दो बार सांसद रहे हरीश द्विवेदी अब BJP के राष्ट्रीय महामंत्री बने

ABVP से सियासत की शुरुआत, दो बार सांसद रहे हरीश द्विवेदी अब BJP के राष्ट्रीय महामंत्री बने
× नोएडा दिल्ली झारखंड गुजरात ओडिशा उत्तर प्रदेश आंध्र प्रदेश पश्चिम बंगाल बिहार मध्य प्रदेश हिमाचल प्रदेश महाराष्ट्र उत्तराखंड पंजाब हरियाणा राजस्थान जम्मू-कश्मीर