IPL 2026, CSK vs DC: चेन्नई सुपर किंग्स की शानदार जीत, दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट से हराया

IPL 2026, CSK vs DC: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 48वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने दमदार प्रदर्शन करते हुए (DC) को 8 विकेट से हरा दिया। अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस मैच में दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी और 20 ओवर में 7 विकेट पर 155 रन बनाए।

दिल्ली की ओर से समीर रिजवी ने 24 गेंदों में 40 रन बनाकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। वहीं ट्रिस्टन स्टब्स ने 38 रनों की पारी खेली। अन्य बल्लेबाजों में पथुम निसांका (19), नितीश राणा (15), आशुतोष शर्मा (14) और करुण नायर (13) ने छोटे-छोटे योगदान दिए।

लक्ष्य का पीछा करते हुए चेन्नई के लिए संजू सैमसन और कार्तिक शर्मा ने मैच विनिंग साझेदारी की। दोनों के बीच 66 गेंदों में 114 रन की शतकीय साझेदारी हुई। सैमसन ने 52 गेंदों पर 87 रन बनाए, जबकि कार्तिक शर्मा 41 रन बनाकर नाबाद रहे। इस शानदार बल्लेबाजी के दम पर चेन्नई ने 17.3 ओवर में ही 159 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया।

गेंदबाजी में चेन्नई के लिएनूर अहमद ने 2 विकेट झटके, जबकि अकील होसेन, मुकेश चौधरी, गुरजापनीत सिंह और जेमी ओवरटन ने 1-1 विकेट लिया।

इस जीत के साथ चेन्नई सुपर किंग्स के 10 मैचों में 10 अंक हो गए हैं और टीम पॉइंट्स टेबल में छठे स्थान पर पहुंच गई है। वहीं दिल्ली कैपिटल्स के 10 मैचों में 8 अंक हैं और टीम सातवें स्थान पर खिसक गई है।

Spread the love

Related Posts

गॉल टेस्ट का चौथा दिन आज, भारत 178 रन आगे; श्रीलंका 284 पर ऑलआउट, बारिश डाल सकती है खलल

India Vs Sri Lanka Galle Test: भारत और श्रीलंका के बीच गॉल में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच का आज चौथा दिन है। तीसरे दिन भारतीय गेंदबाजों ने शानदार…

Spread the love

कॉमनवेल्थ गेम्स: 15 मिनट में भारत के 2 गोल्ड, जूडो में अस्मिता-हर्ष बने चैंपियन; अब तक 19 मेडल

Commonwealth Games 2026: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत ने महज 15 मिनट के भीतर दो स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया। जूडो में अस्मिता डे और हर्ष सिंह ने अपने-अपने वर्ग…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: SIT की फाइनल रिपोर्ट में चंपत राय और डॉ. अनिल मिश्रा का नाम नहीं, 8 आरोपी पहले से जेल में

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: SIT की फाइनल रिपोर्ट में चंपत राय और डॉ. अनिल मिश्रा का नाम नहीं, 8 आरोपी पहले से जेल में

जेल से बाहर आने के 2 साल बाद AAP नेता सत्येंद्र जैन फिर गिरफ्तार, ACB बोली- खास कंपनी को फायदा पहुंचाने के लिए बदली गईं टेंडर की शर्तें

जेल से बाहर आने के 2 साल बाद AAP नेता सत्येंद्र जैन फिर गिरफ्तार, ACB बोली- खास कंपनी को फायदा पहुंचाने के लिए बदली गईं टेंडर की शर्तें

भारत की वोटर ID व्यवस्था की ट्रंप ने की तारीफ, SAVE America Act पर जोर; बोले- बिना फोटो ID अमेरिका में चुनाव कैसे?

भारत की वोटर ID व्यवस्था की ट्रंप ने की तारीफ, SAVE America Act पर जोर; बोले- बिना फोटो ID अमेरिका में चुनाव कैसे?

गॉल टेस्ट का चौथा दिन आज, भारत 178 रन आगे; श्रीलंका 284 पर ऑलआउट, बारिश डाल सकती है खलल

गॉल टेस्ट का चौथा दिन आज, भारत 178 रन आगे; श्रीलंका 284 पर ऑलआउट, बारिश डाल सकती है खलल

ईरान-अमेरिका की 60 दिन की डेडलाइन खत्म, फिर भी ट्रंप ने क्यों रोका हमला?

ईरान-अमेरिका की 60 दिन की डेडलाइन खत्म, फिर भी ट्रंप ने क्यों रोका हमला?

ABVP से सियासत की शुरुआत, दो बार सांसद रहे हरीश द्विवेदी अब BJP के राष्ट्रीय महामंत्री बने

ABVP से सियासत की शुरुआत, दो बार सांसद रहे हरीश द्विवेदी अब BJP के राष्ट्रीय महामंत्री बने
× नोएडा दिल्ली झारखंड गुजरात ओडिशा उत्तर प्रदेश आंध्र प्रदेश पश्चिम बंगाल बिहार मध्य प्रदेश हिमाचल प्रदेश महाराष्ट्र उत्तराखंड पंजाब हरियाणा राजस्थान जम्मू-कश्मीर