कतर के एयरस्पेस में अमेरिकी KC-135 विमान लापता, ईरान बोला- इसमें हमारा कोई हाथ नहीं, जांच जारी

KC-135 Stratotanker: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी वायुसेना का KC-135 स्ट्रैटोटैंकर विमान कतर के एयरस्पेस में उड़ान के दौरान अचानक रडार से गायब हो गया। इस घटना के बाद अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसियों में हलचल तेज हो गई है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

फ्लाइट ट्रैकिंग डेटा के मुताबिक, विमान ने उड़ान के दौरान ‘7700’ इमरजेंसी कोड भेजा था, जो किसी गंभीर तकनीकी खराबी या आपात स्थिति का संकेत माना जाता है। इसके कुछ ही समय बाद विमान का संपर्क ग्राउंड कंट्रोल से टूट गया और वह रडार स्क्रीन से गायब हो गया।

रिपोर्ट्स के अनुसार, यह विमान संयुक्त अरब अमीरात के अल धाफरा हवाई अड्डा, UAE से ऑपरेट कर रहा था और फारस की खाड़ी क्षेत्र में नियमित सैन्य मिशन पर था। बताया जा रहा है कि विमान कुछ समय तक हवा में चक्कर लगाता रहा और फिर उसकी ऊंचाई में गिरावट देखी गई, जिसके बाद उसका सिग्नल पूरी तरह खो गया।

इस घटना को लेकर ईरान की फार्स न्यूज एजेंसी ने दावा किया है कि इस मामले में ईरान की किसी भी तरह की भूमिका नहीं है। ईरानी पक्ष ने स्पष्ट किया है कि लगाए जा रहे आरोप पूरी तरह निराधार हैं।

फिलहाल न तो अमेरिकी वायुसेना की ओर से किसी तरह की आधिकारिक पुष्टि की गई है और न ही यह स्पष्ट हो पाया है कि विमान के साथ वास्तव में क्या हुआ। यह भी तय नहीं है कि यह तकनीकी खराबी का मामला है, किसी आपात स्थिति का परिणाम है या कोई अन्य कारण।

सुरक्षा विशेषज्ञों के अनुसार, KC-135 स्ट्रैटोटैंकर जैसे विमान का अचानक संपर्क टूटना गंभीर स्थिति की ओर संकेत करता है, क्योंकि यह विमान हवा में दूसरे लड़ाकू विमानों को ईंधन उपलब्ध कराने जैसे महत्वपूर्ण मिशन में इस्तेमाल होता है।

अधिकारियों ने कहा है कि पूरे क्षेत्र की निगरानी बढ़ा दी गई है और विमान की लोकेशन और स्थिति का पता लगाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

Spread the love

Varun Srivastava

वरुण श्रीवास्तव वर्तमान में न्यूज प्लस लाइव में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर डिजिटल टीम के सक्रिय सदस्य हैं। उनके पास डिजिटल, वेब और ब्रॉडकास्ट पत्रकारिता में 13 वर्षों का अनुभव है। न्यूज प्लस लाइव से पहले, उन्होंने 4Real News, Network18, Sun Star और लोकतंत्र मीडिया जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए अपनी पत्रकारिता की पहचान बनाई।

Related Posts

पाकिस्तान भारत में फैलाता है आतंकवाद, अमेरिका में बोले राहुल गांधी- हमारे निर्दोष लोगों की हत्या हो रही है और हम उससे बातचीत करें, यह असंभव है

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने अमेरिका में पाकिस्तान और भारत के रिश्तों को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान भारत में आतंकवाद को बढ़ावा देता है। ऐसे में…

Spread the love

Continue reading
एक मंच पर आए ट्रंप, जिनपिंग और पुतिन, परमाणु हथियारों का खतरा कम करने पर बनी सहमति

दुनिया की तीन बड़ी परमाणु शक्तियों अमेरिका, रूस और चीन के राष्ट्राध्यक्ष पहली बार एक साथ त्रिपक्षीय बैठक में शामिल हुए। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति…

Spread the love

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पाकिस्तान भारत में फैलाता है आतंकवाद, अमेरिका में बोले राहुल गांधी- हमारे निर्दोष लोगों की हत्या हो रही है और हम उससे बातचीत करें, यह असंभव है

पाकिस्तान भारत में फैलाता है आतंकवाद, अमेरिका में बोले राहुल गांधी- हमारे निर्दोष लोगों की हत्या हो रही है और हम उससे बातचीत करें, यह असंभव है

‘जितना खिलाओ, पेट नहीं भरता’, उद्योगपतियों पर भड़के PM मोदी, पूछा- टैक्स में छूट दी तो आपने कर्मचारियों को क्या दिया?

‘जितना खिलाओ, पेट नहीं भरता’, उद्योगपतियों पर भड़के PM मोदी, पूछा- टैक्स में छूट दी तो आपने कर्मचारियों को क्या दिया?

गोरखपुर हादसे पर सियासी घमासान, मां बोलीं- ‘बेटे की मौत के जिम्मेदार अखिलेश’, योगी ने सपा को घेरा, अखिलेश बोले- ‘सर्वोच्च स्तरीय जांच हो’

गोरखपुर हादसे पर सियासी घमासान, मां बोलीं- ‘बेटे की मौत के जिम्मेदार अखिलेश’, योगी ने सपा को घेरा, अखिलेश बोले- ‘सर्वोच्च स्तरीय जांच हो’

2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, भारत में घटेगी हिंदुओं की हिस्सेदारी: प्यू रिसर्च रिपोर्ट में अनुमान

2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, भारत में घटेगी हिंदुओं की हिस्सेदारी: प्यू रिसर्च रिपोर्ट में अनुमान

एक मंच पर आए ट्रंप, जिनपिंग और पुतिन, परमाणु हथियारों का खतरा कम करने पर बनी सहमति

एक मंच पर आए ट्रंप, जिनपिंग और पुतिन, परमाणु हथियारों का खतरा कम करने पर बनी सहमति

बंगाल की खाड़ी में चक्रवात अकवान ने पकड़ी रफ्तार, आंध्र-ओडिशा समेत 8 राज्यों में भारी बारिश का खतरा; NDRF की टीमें तैनात

बंगाल की खाड़ी में चक्रवात अकवान ने पकड़ी रफ्तार, आंध्र-ओडिशा समेत 8 राज्यों में भारी बारिश का खतरा; NDRF की टीमें तैनात