होर्मुज में अमेरिका बैकफुट पर! ट्रंप ने अचानक रोका ‘प्रोजेक्ट फ्रीडम’

US Iran Tension: मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका ने बड़ा कदम उठाते हुए होर्मुज स्ट्रेट से जहाजों को सुरक्षित निकालने के अपने ऑपरेशन ‘प्रोजेक्ट फ्रीडम’ को अचानक रोक दिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार देर रात इस फैसले का ऐलान किया, जिसने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई बहस छेड़ दी है।

2 दिन में सिर्फ 3 जहाज, मिशन पर सवाल

अमेरिका ने सोमवार सुबह यह ऑपरेशन शुरू किया था, लेकिन 48 घंटे के भीतर सिर्फ 3 जहाज ही सुरक्षित निकाले जा सके। जबकि होर्मुज स्ट्रेट से आमतौर पर हर दिन करीब 130 जहाज गुजरते हैं। ऐसे में ऑपरेशन की सीमित सफलता पर सवाल उठने लगे थे।

पाकिस्तान की अपील और ईरान से बातचीत

न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक, ट्रम्प ने बताया कि Pakistan की ओर से ऑपरेशन रोकने की अपील की गई थी। साथ ही Iran के साथ समझौते को लेकर बातचीत में प्रगति भी इस फैसले की बड़ी वजह बनी।

ईरान का पलटवार और चेतावनी

ऑपरेशन शुरू होते ही ईरान ने कड़ा विरोध जताया था। उसने साफ कहा कि उसकी इजाजत के बिना कोई भी जहाज इस मार्ग से नहीं गुजर सकता। इसके बाद ईरान ने एक साउथ कोरियाई जहाज पर हमला किया और United Arab Emirates में मिसाइल स्ट्राइक भी की, जिससे हालात और ज्यादा तनावपूर्ण हो गए।

ईरान ने बताया अपनी जीत

ईरान के सरकारी मीडिया ने अमेरिका के इस कदम को अपनी रणनीतिक जीत करार दिया। उनका दावा है कि अमेरिका होर्मुज जैसे अहम समुद्री रास्ते को खुला रखने में नाकाम रहा और उसे पीछे हटना पड़ा।

पहले क्या बोला था अमेरिका?

फैसले से कुछ घंटे पहले ही मार्को रुबियो ने कहा था कि ईरान के खिलाफ अमेरिकी सैन्य कार्रवाई पूरी हो चुकी है और अब फोकस सिर्फ ‘प्रोजेक्ट फ्रीडम’ पर है। लेकिन हालात तेजी से बदले और ऑपरेशन को रोकना पड़ा। होर्मुज स्ट्रेट में अमेरिका का यह कदम सिर्फ सैन्य रणनीति नहीं, बल्कि कूटनीतिक दबाव और क्षेत्रीय ताकतों के प्रभाव को भी दर्शाता है।
ईरान की आक्रामक प्रतिक्रिया, पाकिस्तान की अपील और सीमित सफलता इन तीनों ने मिलकर अमेरिका को बैकफुट पर ला खड़ा किया है। अब नजर इस बात पर है कि क्या यह तनाव किसी समझौते में बदलेगा या फिर मध्य-पूर्व में टकराव और बढ़ेगा।

Spread the love

Varun Srivastava

वरुण श्रीवास्तव वर्तमान में न्यूज प्लस लाइव में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर डिजिटल टीम के सक्रिय सदस्य हैं। उनके पास डिजिटल, वेब और ब्रॉडकास्ट पत्रकारिता में 13 वर्षों का अनुभव है। न्यूज प्लस लाइव से पहले, उन्होंने 4Real News, Network18, Sun Star और लोकतंत्र मीडिया जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए अपनी पत्रकारिता की पहचान बनाई।

Related Posts

वैभव सूर्यवंशी का ऐतिहासिक गोल्ड, अभिषेक शर्मा ने भी बनाया रिकॉर्ड; एशियाड फाइनल में पाकिस्तान को 19 रन से हराया

IND vs PAK Final: भारत ने एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में पाकिस्तान को 19 रन से हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया। निसिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेले गए मुकाबले…

Spread the love

Continue reading
एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

IND vs PAK Final: एशियन गेम्स में मेंस क्रिकेट का फाइनल आज भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमें पहली बार एशियन गेम्स के फाइनल में आमने-सामने होंगी। मुकाबला जापान के…

Spread the love

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

वैभव सूर्यवंशी का ऐतिहासिक गोल्ड, अभिषेक शर्मा ने भी बनाया रिकॉर्ड; एशियाड फाइनल में पाकिस्तान को 19 रन से हराया

वैभव सूर्यवंशी का ऐतिहासिक गोल्ड, अभिषेक शर्मा ने भी बनाया रिकॉर्ड; एशियाड फाइनल में पाकिस्तान को 19 रन से हराया

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी