48 घंटे में खत्म हो सकता है ईरान-अमेरिका तनाव, अमेरिकी वेबसाइट की रिपोर्ट में 14 सूत्रीय समझौते पर सहमति का दावा

Report by the American website Axios: ईरान और अमेरिका के बीच लंबे समय से चला आ रहा तनाव अब निर्णायक मोड़ पर पहुंचता दिख रहा है। अमेरिकी वेबसाइट Axios की रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों देशों के बीच चल रही गुप्त और उच्चस्तरीय बातचीत में बड़ा ब्रेकथ्रू हुआ है और 14 सूत्रीय समझौते (MoU) पर सहमति बनने के बेहद करीब पहुंच गई है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि आने वाले 48 घंटों के भीतर युद्धविराम (सीजफायर) की औपचारिक घोषणा हो सकती है।

सूत्रों के अनुसार, यह समझौता फिलहाल ड्राफ्ट स्टेज में है, लेकिन बातचीत पहले से कहीं ज्यादा आगे बढ़ चुकी है और राजनीतिक स्तर पर लगभग सहमति बनती दिख रही है।

14 सूत्रीय समझौते के अहम बिंदु

प्रस्तावित समझौते में सबसे पहले युद्ध समाप्त करने की औपचारिक घोषणा शामिल है। इसके बाद दोनों देशों के बीच 30 दिनों की विस्तृत वार्ता का प्रस्ताव है, जिसमें स्थायी समाधान की रूपरेखा तैयार की जाएगी।

इन वार्ताओं में तीन प्रमुख मुद्दों पर फोकस रहेगा

  • ईरान का परमाणु कार्यक्रम
  • अमेरिका द्वारा लगाए गए आर्थिक प्रतिबंध
  • होर्मुज स्ट्रेट से जुड़ी रणनीतिक और व्यापारिक पाबंदियां

परमाणु कार्यक्रम पर बड़ा विवाद

सबसे संवेदनशील मुद्दा ईरान के न्यूक्लियर प्रोग्राम की अवधि को लेकर है। ईरान इसे 5 साल के लिए सीमित करने पर सहमत बताया जा रहा है, जबकि अमेरिका लंबे समय तक रोक चाहता है। अब दोनों पक्षों के बीच 12 से 15 साल की मध्यवर्ती अवधि पर सहमति बनाने की कोशिश चल रही है।

आर्थिक राहत और फंड रिलीज का प्रस्ताव

डील के तहत अमेरिका द्वारा ईरान पर लगाए गए प्रतिबंधों में चरणबद्ध ढील देने की बात भी सामने आई है। साथ ही, ईरान के फ्रीज किए गए अरबों डॉलर को धीरे-धीरे रिलीज करने पर भी विचार किया जा रहा है, जिससे ईरानी अर्थव्यवस्था को राहत मिल सकती है।

होर्मुज स्ट्रेट पर राहत

होर्मुज स्ट्रेट, जो वैश्विक तेल आपूर्ति के लिए बेहद अहम माना जाता है, वहां दोनों देशों द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों में ढील देने पर भी चर्चा चल रही है। इसका असर अंतरराष्ट्रीय तेल बाजार पर भी पड़ सकता है।

अगर यह समझौता अंतिम रूप लेता है, तो यह न सिर्फ ईरान-अमेरिका तनाव को खत्म करने की दिशा में ऐतिहासिक कदम होगा, बल्कि पश्चिम एशिया की भू-राजनीति और वैश्विक ऊर्जा बाजार पर भी बड़ा प्रभाव डालेगा। फिलहाल सभी की नजर अगले 48 घंटों पर टिकी है, जब इस डील पर औपचारिक ऐलान संभव माना जा रहा है।

Spread the love

Prem Upadhyay

प्रेम उपाध्याय न्यूज प्लस लाइव में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे मार्च 2026 से संगठन की डिजिटल विंग के साथ जुड़े हुए हैं और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कंटेंट रणनीति व निष्पादन में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में 18 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, प्रेम ने लाइव इंडिया, 4 रियल न्यूज और फोकस टीवी जैसे विभिन्न न्यूज चैनलों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाली हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने क्राइम, बिजनेस, डिफेंस, राजनीति और मनोरंजन जैसे विविध बीट्स पर गहन रिपोर्टिंग और विश्लेषण किया है। वे तथ्य-आधारित पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध हैं और खबरों की विश्वसनीयता सुनिश्चित करने के लिए स्रोतों की गहन जांच व तथ्यों के सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं।

Related Posts

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

IND vs PAK Final: एशियन गेम्स में मेंस क्रिकेट का फाइनल आज भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमें पहली बार एशियन गेम्स के फाइनल में आमने-सामने होंगी। मुकाबला जापान के…

Spread the love

Continue reading
हाईजैक होता विमान तो क्या करता इजराइल? 174 यात्रियों वाले प्लेन को मार गिराने की थी तैयारी

Israel Plane Hijacking Plan Failed: दुबई से उड़ान भरने वाले 174 यात्रियों से भरे एक विमान के हाईजैक होने का अलर्ट मिलने के बाद इजराइल ने संभावित बड़े आतंकी हमले को रोकने के…

Spread the love

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी

जंतर-मंतर के 68 दिन बाद मुंबई में CJP का प्रदर्शन, SIR का विरोध; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

जंतर-मंतर के 68 दिन बाद मुंबई में CJP का प्रदर्शन, SIR का विरोध; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग