ऑपरेशन सिंदूर पर सेना का बड़ा खुलासा: 100+ पाकिस्तानी जवान और 100+ आतंकी ढेर, “अभी खत्म नहीं हुआ अभियान”

Operation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर भारतीय सेना ने गुरुवार को बड़ा बयान देते हुए कहा कि इस अभियान ने पाकिस्तान को साफ संदेश दे दिया है कि अब वहां कोई भी आतंकी ठिकाना सुरक्षित नहीं है। सेना ने स्पष्ट किया कि ऑपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं हुआ, बल्कि यह आतंकवाद के खिलाफ भारत की लगातार चलने वाली कार्रवाई की शुरुआत है।

जयपुर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में सेना के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान के 100 से ज्यादा जवान मारे गए, जबकि आतंकी कैंपों में 100 से अधिक आतंकियों को ढेर किया गया।

“पहलगाम जैसा हमला दोबारा नहीं होने देंगे”

एयर मार्शल अवधेश कुमार भारती ने कहा कि पहलगाम हमले में मारे गए लोगों को वापस नहीं लाया जा सकता, लेकिन भारत यह सुनिश्चित करेगा कि भविष्य में ऐसा हमला दोबारा न हो। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन के लिए सेना को पूरी छूट दी गई थी और लक्ष्य बिल्कुल स्पष्ट था।

उन्होंने कहा,

“जब हमारी शांति की इच्छा को कमजोरी समझा जाता है, तब कार्रवाई करना जरूरी हो जाता है। और जब भारत कार्रवाई करता है, तो उसमें कोई नरमी नहीं होती।”

DGMO राजीव घई बोले- ‘आत्मनिर्भर भारत’ बनी ताकत

डायरेक्टर जनरल ऑफ मिलिट्री ऑपरेशन और डिप्टी चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने साबित कर दिया कि ‘आत्मनिर्भर भारत’ सिर्फ नारा नहीं, बल्कि देश की सैन्य ताकत है। उन्होंने बताया कि सेना अब 65% से ज्यादा स्वदेशी रक्षा उपकरणों का इस्तेमाल कर रही है।

घई ने कहा,

“हम अपना संदेश दे चुके हैं। आतंकवादी गतिविधियों की कीमत चुकानी पड़ेगी।”

उन्होंने मशहूर शायर दुष्यंत कुमार का शेर भी पढ़ा—

“सिर्फ हंगामा करना मेरा मकसद नहीं, मेरी कोशिश है कि ये सूरत बदलनी चाहिए।”

7 मई 2025 को शुरू हुआ था ऑपरेशन

सेना के मुताबिक ऑपरेशन सिंदूर की शुरुआत 7 मई 2025 को हुई थी। इस दौरान भारतीय सेना ने 7 और भारतीय वायु सेना ने 2 बड़े लक्ष्यों पर सटीक कार्रवाई की। अभियान के तहत पाकिस्तान और पीओके में मौजूद कुल 9 आतंकी ठिकानों को पूरी तरह तबाह कर दिया गया।

सेना ने दावा किया कि इस ऑपरेशन में दुश्मन के 11 एयर फील्ड नष्ट किए गए और 13 विमान मार गिराए गए। साथ ही पाकिस्तान की ओर से किए गए सभी हमलों को भारतीय सेना ने सफलतापूर्वक न्यूट्रलाइज कर दिया। सेना का कहना है कि पूरे ऑपरेशन के दौरान भारत के किसी भी सैन्य या नागरिक ढांचे को कोई नुकसान नहीं पहुंचा।

सेना के वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद

प्रेस कॉन्फ्रेंस में लेफ्टिनेंट जनरल जुबिन ए मिनवाला, लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई, एयर मार्शल अवधेश कुमार भारती और वाइस एडमिरल ए एन प्रमोद समेत सेना के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। सेना ने साफ कहा कि भारत आतंकवाद के खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखेगा और किसी भी दुस्साहस का करारा जवाब दिया जाएगा।

Varun Srivastava

वरुण श्रीवास्तव वर्तमान में न्यूज प्लस लाइव में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर डिजिटल टीम के सक्रिय सदस्य हैं। उनके पास डिजिटल, वेब और ब्रॉडकास्ट पत्रकारिता में 13 वर्षों का अनुभव है। न्यूज प्लस लाइव से पहले, उन्होंने 4Real News, Network18, Sun Star और लोकतंत्र मीडिया जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए अपनी पत्रकारिता की पहचान बनाई।

Related Posts

दिल्ली में बरसे बदरा, तेज हवाओं के साथ दिन में छाया अंधेरा; बारिश से उमस से मिली राहत

Delhi NCR Weather: राजधानी दिल्ली और NCR में गुरुवार (2 जुलाई) को मौसम ने अचानक करवट ले ली। सुबह से ही कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश शुरू हो…

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपी के घर 20 लाख कैश, 1,121 डॉलर और ‘रामराज्य कोष’ वाला संदूक मिला

Ram Mandir Donation Scam: अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में जांच लगातार तेज होती जा रही है। बुधवार को पुलिस ने आरोपी लवकुश मिश्रा और अनुकल्प मिश्रा के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

तीन भारतीय बल्लेबाजों ने इंग्लैंड को धोया, लेकिन बारिश ने भारत की जीत पर फेरा पानी; पहला टी20 रद्द

तीन भारतीय बल्लेबाजों ने इंग्लैंड को धोया, लेकिन बारिश ने भारत की जीत पर फेरा पानी; पहला टी20 रद्द

दिल्ली में बरसे बदरा, तेज हवाओं के साथ दिन में छाया अंधेरा; बारिश से उमस से मिली राहत

दिल्ली में बरसे बदरा, तेज हवाओं के साथ दिन में छाया अंधेरा; बारिश से उमस से मिली राहत

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपी के घर 20 लाख कैश, 1,121 डॉलर और ‘रामराज्य कोष’ वाला संदूक मिला

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपी के घर 20 लाख कैश, 1,121 डॉलर और ‘रामराज्य कोष’ वाला संदूक मिला

दोहा समझौते के बाद ईरान को राहत, 6 अरब डॉलर के फ्रीज फंड से खरीदेगा जरूरी सामान; अमेरिका पर समझौता तोड़ने का आरोप

दोहा समझौते के बाद ईरान को राहत, 6 अरब डॉलर के फ्रीज फंड से खरीदेगा जरूरी सामान; अमेरिका पर समझौता तोड़ने का आरोप

राजस्थान के दौसा में दर्दनाक हादसा: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रेलर से टकराई ऋषिकेश-इंदौर स्लीपर बस, 8 की मौत, कई यात्री जिंदा जले

राजस्थान के दौसा में दर्दनाक हादसा: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रेलर से टकराई ऋषिकेश-इंदौर स्लीपर बस, 8 की मौत, कई यात्री जिंदा जले

1 जुलाई से बदल गए 6 बड़े नियम: कॉमर्शियल सिलेंडर ₹180 सस्ता, पासपोर्ट महंगा, ट्रेन में बिना टिकट पर दोगुना जुर्माना

1 जुलाई से बदल गए 6 बड़े नियम: कॉमर्शियल सिलेंडर ₹180 सस्ता, पासपोर्ट महंगा, ट्रेन में बिना टिकट पर दोगुना जुर्माना
× नोएडा दिल्ली झारखंड गुजरात ओडिशा उत्तर प्रदेश आंध्र प्रदेश पश्चिम बंगाल बिहार मध्य प्रदेश हिमाचल प्रदेश महाराष्ट्र उत्तराखंड पंजाब हरियाणा राजस्थान जम्मू-कश्मीर