मकान सूचीकरण जनगणना-2027 शुरू, आप खुद कर सकते हैं जनगणना में नाम शामिल

Self Enumeration: भारत में जनगणना-2027 के पहले चरण “मकान सूचीकरण एवं मकान गणना” की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस बार जनगणना पूरी तरह डिजिटल माध्यम से की जा रही है और पहली बार नागरिकों को “स्वगणना” (Self Enumeration) की सुविधा दी गई है। इसके तहत लोग घर बैठे ऑनलाइन पोर्टल पर अपने मकान और परिवार की जानकारी स्वयं दर्ज कर सकेंगे।

प्रशासन के अनुसार जनगणना प्रक्रिया को दो चरणों में बांटा गया है। पहले चरण में 7 मई से 21 मई तक नागरिक स्वयं ऑनलाइन पोर्टल पर अपनी जानकारी भर सकेंगे। इसके बाद 22 मई से 20 जून तक गणनाकर्मी घर-घर जाकर डेटा का सत्यापन और मकान सूचीकरण करेंगे।

स्वगणना के लिए नागरिक आधिकारिक पोर्टल https://se.census.gov.in/ पर जाकर मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी के माध्यम से पंजीकरण कर सकते हैं। ओटीपी सत्यापन के बाद राज्य, जिला और भाषा का चयन करना होगा। इसके बाद मैप पर अपने घर की लोकेशन मार्क करनी होगी और मकान व परिवार से जुड़े सवालों के जवाब भरने होंगे। फॉर्म सबमिट करने के बाद नागरिकों को 11 अंकों की स्वगणना आईडी मिलेगी, जिसे क्षेत्रीय प्रगणक को दिखाना होगा।

सरकार का कहना है कि डिजिटल जनगणना से प्रक्रिया अधिक पारदर्शी, तेज और सटीक बनेगी। जनगणना के जरिए केवल आबादी की गिनती ही नहीं, बल्कि आयु, लिंग, शिक्षा, रोजगार, आवास और सामाजिक-आर्थिक स्थिति से जुड़े महत्वपूर्ण आंकड़े भी जुटाए जाएंगे। इन्हीं आंकड़ों के आधार पर भविष्य की सरकारी योजनाएं और नीतियां तय की जाती हैं।

ये भी पढ़ेंः

तमिलनाडु में सरकार गठन पर सस्पेंस, राज्यपाल ने विजय से मांगा 118 विधायकों का समर्थन
Spread the love

Prem Upadhyay

प्रेम उपाध्याय न्यूज प्लस लाइव में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे मार्च 2026 से संगठन की डिजिटल विंग के साथ जुड़े हुए हैं और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कंटेंट रणनीति व निष्पादन में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में 18 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, प्रेम ने लाइव इंडिया, 4 रियल न्यूज और फोकस टीवी जैसे विभिन्न न्यूज चैनलों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाली हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने क्राइम, बिजनेस, डिफेंस, राजनीति और मनोरंजन जैसे विविध बीट्स पर गहन रिपोर्टिंग और विश्लेषण किया है। वे तथ्य-आधारित पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध हैं और खबरों की विश्वसनीयता सुनिश्चित करने के लिए स्रोतों की गहन जांच व तथ्यों के सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं।

Related Posts

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

Drishyam 3 Box Office Collection: अजय देवगन की मचअवेटेड फिल्म ‘दृश्यम 3’ ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की है। फिल्म ने पहले ही दिन कमाई के मामले में बड़ा…

Spread the love

Continue reading
गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

Guwahati Nightclub Viral Video: असम के गुवाहाटी के खानापारा इलाके में एक नाइटक्लब में महिला के साथ मारपीट और बदसलूकी का मामला सामने आया है। आरोप है कि क्लब में विवाद के बाद महिला…

Spread the love

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी

जंतर-मंतर के 68 दिन बाद मुंबई में CJP का प्रदर्शन, SIR का विरोध; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

जंतर-मंतर के 68 दिन बाद मुंबई में CJP का प्रदर्शन, SIR का विरोध; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग