IPL 2026, SRH vs PBKS: पंजाब को 33 रन से हराकर टेबल टॉपर बनी हैदराबाद, क्लासेन-किशन ने मचाया धमाल

IPL 2026, SRH vs PBKS: आईपीएल 2026 के 49वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पंजाब किंग्स (PBKS) को 33 रन से हराकर अंक तालिका में पहला स्थान हासिल कर लिया। बुधवार को खेले गए इस हाईस्कोरिंग मुकाबले में हैदराबाद के बल्लेबाजों ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया और पंजाब के गेंदबाजों पर जमकर हमला बोला। जवाब में पंजाब की टीम ने संघर्ष जरूर किया, लेकिन लक्ष्य से काफी दूर रह गई।

अभिषेक-हेड ने दिलाई तूफानी शुरुआत

टॉस जीतकर पंजाब किंग्स ने पहले गेंदबाजी चुनी, लेकिन यह फैसला टीम पर भारी पड़ गया। हैदराबाद की ओर से अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड ने पारी की शुरुआत की और पहले ही ओवरों से बड़े शॉट लगाने शुरू कर दिए।

अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 13 गेंदों में 35 रन ठोक दिए, जिसमें 4 लंबे छक्के शामिल रहे। उनकी तेज पारी की बदौलत हैदराबाद ने पावरप्ले में ही मैच पर पकड़ बना ली। अभिषेक के आउट होने के बाद ट्रैविस हेड ने मोर्चा संभाला और तेजी से रन बटोरे। हेड ने 38 रनों की अहम पारी खेली।

ईशान किशन और क्लासेन का विस्फोट

मध्यक्रम में इशान किशन और हेनरिक क्लासेन ने पंजाब के गेंदबाजों की जमकर खबर ली। ईशान किशन ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए शानदार अर्धशतक जड़ा। उन्होंने 55 रन बनाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।

इसके बाद हेनरिक क्लासेन ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए 43 गेंदों में 69 रन ठोक दिए। क्लासेन ने मैदान के चारों ओर शॉट लगाए और अंतिम ओवरों में रनगति को लगातार तेज रखा। उनकी पारी की बदौलत हैदराबाद ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 235 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।

पंजाब की खराब शुरुआत बनी हार की वजह

236 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स की शुरुआत बेहद खराब रही। प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्य जल्दी-जल्दी लौट गए। कैप्टन श्रेयस अय्यर भी सिर्फ 5 रन बनाकर आउट हो गए, जिससे टीम दबाव में आ गई।

मार्कस स्टोइनिस और अन्य बल्लेबाज ने बड़ी साझेदारी नहीं बना सके। हालांकि, कूपर कोनोली ने अकेले संघर्ष जारी रखा।

ये भी पढ़ेंः IPL 2026, CSK vs DC: चेन्नई सुपर किंग्स की शानदार जीत, दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट से हराया

कोनली का शतक भी नहीं दिला सका जीत

कूपर कोनली ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 59 गेंदों में नाबाद 107 रन बनाए। अपनी इस पारी में उन्होंने 8 छक्के और 7 चौके लगाए। उन्होंने आखिरी तक मैच में पंजाब की उम्मीदें जिंदा रखीं, लेकिन दूसरे बल्लेबाजों का साथ नहीं मिलने के कारण टीम 20 ओवर में 202 रन ही बना सकी।

हैदराबाद ने यह मुकाबला 33 रन से जीत लिया और दो अहम अंक अपने नाम कर लिए।

अंक तालिका में बड़ा उलटफेर

इस जीत के बाद हैदराबाद के 11 मैचों में 14 अंक हो गए हैं और टीम आईपीएल 2026 की अंक तालिका में टॉप पर पहुंच गई है। वहीं पंजाब किंग्स 10 मैचों में 13 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर खिसक गई है।

सनराइजर्स हैदराबाद प्लेइंग इलेवन

अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, स्मरण रविचंद्रन, नीतीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन।

पंजाब किंग्स प्लेइंग इलेवन

प्रभसिमरन सिंह, कूपर कोनली, श्रेयस अय्यर, शशांक सिंह, सूर्यांश शेडगे, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसन, लॉकी फर्ग्यूसन, विजयकुमार विशाक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।

ये भी पढ़ेंः IPL 2026, GT vs PBKS: गुजरात टाइटंस ने पंजाब किंग्स को 4 विकेट से हराया, आखिरी ओवर में रोमांचक जीत

Spread the love

Related Posts

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

IND vs PAK Final: एशियन गेम्स में मेंस क्रिकेट का फाइनल आज भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमें पहली बार एशियन गेम्स के फाइनल में आमने-सामने होंगी। मुकाबला जापान के…

Spread the love

Continue reading
2027 वनडे वर्ल्ड कप का शेड्यूल जारी, 10 अक्टूबर को भारत-पाकिस्तान की टक्कर; 14 टीमें और 57 मैच

ICC ODI World Cup 2027: ICC ने वनडे वर्ल्ड कप 2027 का शेड्यूल जारी कर दिया है। टूर्नामेंट की शुरुआत 2 अक्टूबर 2027 से होगी, जबकि फाइनल 21 नवंबर 2027 को खेला जाएगा।…

Spread the love

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी

जंतर-मंतर के 68 दिन बाद मुंबई में CJP का प्रदर्शन, SIR का विरोध; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

जंतर-मंतर के 68 दिन बाद मुंबई में CJP का प्रदर्शन, SIR का विरोध; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग