तमिलनाडु में नई सरकार का रास्ता साफ, विजय कल ले सकते हैं CM पद की शपथ

Tamil Nadu New Govt: तमिलनाडु में सरकार गठन को लेकर जारी सियासी सस्पेंस आखिरकार खत्म हो गया है। विजय ने शुक्रवार को राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया। इसके बाद राज्यपाल ने विजय को सरकार बनाने की मंजूरी दे दी। सूत्रों के मुताबिक, विजय शनिवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं।

विजय ने लगातार तीसरे दिन राजभवन पहुंचकर राज्यपाल से मुलाकात की और उन्हें 118 विधायकों के समर्थन पत्र सौंपे। TVK के अलावा कांग्रेस, CPI, CPI(M) और VCK के विधायकों ने भी विजय सरकार को समर्थन दिया है।

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में TVK ने 234 में से 108 सीटों पर जीत दर्ज की। वहीं कांग्रेस के 5 और CPI, CPI(M), VCK के 2-2 विधायकों के समर्थन से विजय ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया। इसके बाद राज्यपाल ने उन्हें सरकार गठन के लिए आमंत्रित कर दिया।

ये भी पढ़ेंः

पश्चिम बंगाल में फिर हिंसा: RG कर पीड़िता की मां के घर के पास बम हमला, चुनावी तनाव चरम पर

इससे पहले 6 और 7 मई को भी विजय ने सरकार बनाने का दावा पेश किया था, लेकिन उस समय राज्यपाल ने स्पष्ट कहा था कि बिना 118 विधायकों का समर्थन दिखाए सरकार गठन की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ाई जा सकती। अब जरूरी समर्थन मिलने के बाद तमिलनाडु में नई सरकार बनने का रास्ता साफ हो गया है।

राजनीतिक जानकारों के मुताबिक, यह तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा बदलाव माना जा रहा है, क्योंकि पहली बार तमिलगा वेट्री कजगम (TVK) सत्ता के करीब पहुंची है। अभिनेता से नेता बने विजय की यह जीत राज्य की पारंपरिक राजनीति के लिए बड़ा संदेश मानी जा रही है।

ये भी पढ़ेंः 

तमिलनाडु में क्या दोहराएगा यूपी वाला फॉर्मूला? विजय को रोकने के लिए साथ आ सकते हैं DMK-AIADMK
Spread the love

Related Posts

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: SIT की फाइनल रिपोर्ट में चंपत राय और डॉ. अनिल मिश्रा का नाम नहीं, 8 आरोपी पहले से जेल में

Ram Mandir Donation Scam: अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की रकम और गहनों की कथित चोरी के मामले में उत्तर प्रदेश सरकार की विशेष जांच टीम (SIT) ने अपनी…

Spread the love

जेल से बाहर आने के 2 साल बाद AAP नेता सत्येंद्र जैन फिर गिरफ्तार, ACB बोली- खास कंपनी को फायदा पहुंचाने के लिए बदली गईं टेंडर की शर्तें

Satyendar Jain Arrested Again: दिल्ली के पूर्व मंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) नेता सत्येंद्र जैन की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने सीवेज…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: SIT की फाइनल रिपोर्ट में चंपत राय और डॉ. अनिल मिश्रा का नाम नहीं, 8 आरोपी पहले से जेल में

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: SIT की फाइनल रिपोर्ट में चंपत राय और डॉ. अनिल मिश्रा का नाम नहीं, 8 आरोपी पहले से जेल में

जेल से बाहर आने के 2 साल बाद AAP नेता सत्येंद्र जैन फिर गिरफ्तार, ACB बोली- खास कंपनी को फायदा पहुंचाने के लिए बदली गईं टेंडर की शर्तें

जेल से बाहर आने के 2 साल बाद AAP नेता सत्येंद्र जैन फिर गिरफ्तार, ACB बोली- खास कंपनी को फायदा पहुंचाने के लिए बदली गईं टेंडर की शर्तें

भारत की वोटर ID व्यवस्था की ट्रंप ने की तारीफ, SAVE America Act पर जोर; बोले- बिना फोटो ID अमेरिका में चुनाव कैसे?

भारत की वोटर ID व्यवस्था की ट्रंप ने की तारीफ, SAVE America Act पर जोर; बोले- बिना फोटो ID अमेरिका में चुनाव कैसे?

गॉल टेस्ट का चौथा दिन आज, भारत 178 रन आगे; श्रीलंका 284 पर ऑलआउट, बारिश डाल सकती है खलल

गॉल टेस्ट का चौथा दिन आज, भारत 178 रन आगे; श्रीलंका 284 पर ऑलआउट, बारिश डाल सकती है खलल

ईरान-अमेरिका की 60 दिन की डेडलाइन खत्म, फिर भी ट्रंप ने क्यों रोका हमला?

ईरान-अमेरिका की 60 दिन की डेडलाइन खत्म, फिर भी ट्रंप ने क्यों रोका हमला?

ABVP से सियासत की शुरुआत, दो बार सांसद रहे हरीश द्विवेदी अब BJP के राष्ट्रीय महामंत्री बने

ABVP से सियासत की शुरुआत, दो बार सांसद रहे हरीश द्विवेदी अब BJP के राष्ट्रीय महामंत्री बने
× नोएडा दिल्ली झारखंड गुजरात ओडिशा उत्तर प्रदेश आंध्र प्रदेश पश्चिम बंगाल बिहार मध्य प्रदेश हिमाचल प्रदेश महाराष्ट्र उत्तराखंड पंजाब हरियाणा राजस्थान जम्मू-कश्मीर