बद्रीनाथ हाईवे पर बड़ा हादसा: तीर्थयात्रियों से भरी बस पलटी, कई घायल

Badrinath Highway Bus Accident: उत्तराखंड के बद्रीनाथ हाईवे पर रविवार शाम बड़ा सड़क हादसा हो गया। शिवपुरी के कलथरी डंपिंग प्वाइंट के पास तीर्थयात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के वक्त बस में ड्राइवर और कंडक्टर समेत कुल 27 लोग सवार थे। बस बदरीनाथ धाम से हरिद्वार लौट रही थी।

खिड़की बंद करने के दौरान बिगड़ा संतुलन

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक बस की ड्राइवर साइड की खिड़की अचानक खुल गई थी। ड्राइवर खिड़की बंद करने की कोशिश कर रहा था, तभी उसका बस से नियंत्रण हट गया और बस सड़क पर पलट गई। हादसे के तुरंत बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। कई यात्री बस के अंदर फंस गए और मदद के लिए चिल्लाने लगे।

पुलिस और राहत टीम ने चलाया रेस्क्यू

सूचना मिलते ही उत्तराखंड पुलिस और मुनिकीरेती थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। घायलों को 108 एंबुलेंस की सहायता से राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश भेजा गया।

7 यात्री गंभीर रूप से घायल

हादसे में 7 तीर्थयात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जबकि अन्य यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं। सभी यात्री उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं। ये सभी बदरीनाथ धाम के दर्शन कर वापस लौट रहे थे।

घायलों के नाम

घायलों में सोनम गुप्ता (28), मुन्नी देवी (56), चंद्र प्रकाश गुप्ता (62), संजय चौरसिया (59), सीता देवी (38), कुमारी शबनम (32) और मनीष गिरी (44) शामिल हैं।

प्रशासन ने कहा हालत स्थिर

कोतवाल प्रदीप चौहान और टिहरी गढ़वाल जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी बृजेश भट्ट के अनुसार सभी घायलों की हालत फिलहाल स्थिर है। बाकी यात्रियों को दूसरी बस से उनके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया है। वहीं पुलिस ने क्षतिग्रस्त बस को हटाकर हाईवे पर यातायात भी सुचारू करा दिया।

Spread the love

Related Posts

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: SIT की फाइनल रिपोर्ट में चंपत राय और डॉ. अनिल मिश्रा का नाम नहीं, 8 आरोपी पहले से जेल में

Ram Mandir Donation Scam: अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की रकम और गहनों की कथित चोरी के मामले में उत्तर प्रदेश सरकार की विशेष जांच टीम (SIT) ने अपनी…

Spread the love

जेल से बाहर आने के 2 साल बाद AAP नेता सत्येंद्र जैन फिर गिरफ्तार, ACB बोली- खास कंपनी को फायदा पहुंचाने के लिए बदली गईं टेंडर की शर्तें

Satyendar Jain Arrested Again: दिल्ली के पूर्व मंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) नेता सत्येंद्र जैन की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने सीवेज…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: SIT की फाइनल रिपोर्ट में चंपत राय और डॉ. अनिल मिश्रा का नाम नहीं, 8 आरोपी पहले से जेल में

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: SIT की फाइनल रिपोर्ट में चंपत राय और डॉ. अनिल मिश्रा का नाम नहीं, 8 आरोपी पहले से जेल में

जेल से बाहर आने के 2 साल बाद AAP नेता सत्येंद्र जैन फिर गिरफ्तार, ACB बोली- खास कंपनी को फायदा पहुंचाने के लिए बदली गईं टेंडर की शर्तें

जेल से बाहर आने के 2 साल बाद AAP नेता सत्येंद्र जैन फिर गिरफ्तार, ACB बोली- खास कंपनी को फायदा पहुंचाने के लिए बदली गईं टेंडर की शर्तें

भारत की वोटर ID व्यवस्था की ट्रंप ने की तारीफ, SAVE America Act पर जोर; बोले- बिना फोटो ID अमेरिका में चुनाव कैसे?

भारत की वोटर ID व्यवस्था की ट्रंप ने की तारीफ, SAVE America Act पर जोर; बोले- बिना फोटो ID अमेरिका में चुनाव कैसे?

गॉल टेस्ट का चौथा दिन आज, भारत 178 रन आगे; श्रीलंका 284 पर ऑलआउट, बारिश डाल सकती है खलल

गॉल टेस्ट का चौथा दिन आज, भारत 178 रन आगे; श्रीलंका 284 पर ऑलआउट, बारिश डाल सकती है खलल

ईरान-अमेरिका की 60 दिन की डेडलाइन खत्म, फिर भी ट्रंप ने क्यों रोका हमला?

ईरान-अमेरिका की 60 दिन की डेडलाइन खत्म, फिर भी ट्रंप ने क्यों रोका हमला?

ABVP से सियासत की शुरुआत, दो बार सांसद रहे हरीश द्विवेदी अब BJP के राष्ट्रीय महामंत्री बने

ABVP से सियासत की शुरुआत, दो बार सांसद रहे हरीश द्विवेदी अब BJP के राष्ट्रीय महामंत्री बने
× नोएडा दिल्ली झारखंड गुजरात ओडिशा उत्तर प्रदेश आंध्र प्रदेश पश्चिम बंगाल बिहार मध्य प्रदेश हिमाचल प्रदेश महाराष्ट्र उत्तराखंड पंजाब हरियाणा राजस्थान जम्मू-कश्मीर