विजय बने तमिलनाडु के 9वें मुख्यमंत्री: शपथ के दौरान ज्यादा बोले तो राज्यपाल ने टोका, CM बनते ही लिए बड़े फैसले

Tamil Nadu CM Oath Ceremony: तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) प्रमुख और अभिनेता से नेता बने सी. जोसेफ विजय ने रविवार को तमिलनाडु के 9वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। चेन्नई में आयोजित भव्य समारोह में उन्होंने सुबह करीब 10:15 बजे तमिल भाषा में पद और गोपनीयता की शपथ ली। इस मौके पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत कई बड़े राजनीतिक और फिल्मी चेहरे मौजूद रहे।

शपथ के दौरान राज्यपाल ने बीच में टोका

शपथ ग्रहण के दौरान एक दिलचस्प पल तब देखने को मिला, जब विजय तय प्रारूप से आगे बढ़कर अतिरिक्त बातें बोलने लगे। इस पर मंच पर मौजूद राज्यपाल ने उन्हें बीच में टोकते हुए कहा कि वे वही पढ़ें जो आधिकारिक तौर पर लिखा गया है। इसके बाद विजय ने मुस्कुराते हुए शपथ प्रक्रिया पूरी की। यह दृश्य सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

संविधान और न्याय की बात

शपथ के दौरान विजय ने कहा कि वह भारत के संविधान के प्रति सच्ची आस्था और निष्ठा रखेंगे, देश की एकता और अखंडता को बनाए रखेंगे तथा बिना किसी भय या पक्षपात के सभी लोगों के साथ न्याय करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि वे अपने विवेक और कानून के अनुसार तमिलनाडु की जनता की सेवा करेंगे।

9 मंत्रियों ने भी ली शपथ

मुख्यमंत्री विजय के साथ 9 मंत्रियों ने भी शपथ ली। इनमें एन आनंद, आधव अर्जुन, डॉ. केजी अरुणराज, केए सेंगोट्टैयन, पी वेंकटरमणन, आर निर्मलकुमार, राजमोहन, डॉ. टीके प्रभु और सेल्वी एस कीर्तना शामिल हैं। खास बात यह रही कि मंत्रिमंडल में सहयोगी दलों के किसी विधायक को शामिल नहीं किया गया और सभी मंत्री TVK से ही बनाए गए।

तमिलनाडु में 9 मंत्रियों ने भी ली शपथ

मुख्यमंत्री बनते ही एक्शन मोड में विजय

मुख्यमंत्री पद संभालते ही विजय एक्शन मोड में नजर आए। शपथ लेने के तुरंत बाद उन्होंने दस्तावेजों के पहले सेट पर हस्ताक्षर किए। सरकार के पहले बड़े फैसले के तहत राज्य में 200 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने की घोषणा की गई। इसके अलावा महिला सुरक्षा को मजबूत करने के लिए विशेष महिला सुरक्षा दल बनाने और युवाओं में बढ़ते नशे के खिलाफ एंटी-ड्रग्स स्क्वॉड गठित करने के आदेश भी जारी किए गए।

शुरुआती फैसलों से दिया बड़ा संदेश

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि विजय ने अपने शुरुआती फैसलों के जरिए जनता को यह संदेश देने की कोशिश की है कि उनकी सरकार जनकल्याण और कानून व्यवस्था को प्राथमिकता देगी। अभिनेता से मुख्यमंत्री बने विजय की इस नई राजनीतिक पारी पर अब पूरे देश की नजर टिकी हुई है।

ये भी पढ़ेंः

विजय आज तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे, 60 साल बाद गैर-द्रविड़ दल की वापसी
Spread the love

Varun Srivastava

वरुण श्रीवास्तव वर्तमान में न्यूज प्लस लाइव में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर डिजिटल टीम के सक्रिय सदस्य हैं। उनके पास डिजिटल, वेब और ब्रॉडकास्ट पत्रकारिता में 13 वर्षों का अनुभव है। न्यूज प्लस लाइव से पहले, उन्होंने 4Real News, Network18, Sun Star और लोकतंत्र मीडिया जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए अपनी पत्रकारिता की पहचान बनाई।

Related Posts

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: SIT की फाइनल रिपोर्ट में चंपत राय और डॉ. अनिल मिश्रा का नाम नहीं, 8 आरोपी पहले से जेल में

Ram Mandir Donation Scam: अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की रकम और गहनों की कथित चोरी के मामले में उत्तर प्रदेश सरकार की विशेष जांच टीम (SIT) ने अपनी…

Spread the love

जेल से बाहर आने के 2 साल बाद AAP नेता सत्येंद्र जैन फिर गिरफ्तार, ACB बोली- खास कंपनी को फायदा पहुंचाने के लिए बदली गईं टेंडर की शर्तें

Satyendar Jain Arrested Again: दिल्ली के पूर्व मंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) नेता सत्येंद्र जैन की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने सीवेज…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: SIT की फाइनल रिपोर्ट में चंपत राय और डॉ. अनिल मिश्रा का नाम नहीं, 8 आरोपी पहले से जेल में

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: SIT की फाइनल रिपोर्ट में चंपत राय और डॉ. अनिल मिश्रा का नाम नहीं, 8 आरोपी पहले से जेल में

जेल से बाहर आने के 2 साल बाद AAP नेता सत्येंद्र जैन फिर गिरफ्तार, ACB बोली- खास कंपनी को फायदा पहुंचाने के लिए बदली गईं टेंडर की शर्तें

जेल से बाहर आने के 2 साल बाद AAP नेता सत्येंद्र जैन फिर गिरफ्तार, ACB बोली- खास कंपनी को फायदा पहुंचाने के लिए बदली गईं टेंडर की शर्तें

भारत की वोटर ID व्यवस्था की ट्रंप ने की तारीफ, SAVE America Act पर जोर; बोले- बिना फोटो ID अमेरिका में चुनाव कैसे?

भारत की वोटर ID व्यवस्था की ट्रंप ने की तारीफ, SAVE America Act पर जोर; बोले- बिना फोटो ID अमेरिका में चुनाव कैसे?

गॉल टेस्ट का चौथा दिन आज, भारत 178 रन आगे; श्रीलंका 284 पर ऑलआउट, बारिश डाल सकती है खलल

गॉल टेस्ट का चौथा दिन आज, भारत 178 रन आगे; श्रीलंका 284 पर ऑलआउट, बारिश डाल सकती है खलल

ईरान-अमेरिका की 60 दिन की डेडलाइन खत्म, फिर भी ट्रंप ने क्यों रोका हमला?

ईरान-अमेरिका की 60 दिन की डेडलाइन खत्म, फिर भी ट्रंप ने क्यों रोका हमला?

ABVP से सियासत की शुरुआत, दो बार सांसद रहे हरीश द्विवेदी अब BJP के राष्ट्रीय महामंत्री बने

ABVP से सियासत की शुरुआत, दो बार सांसद रहे हरीश द्विवेदी अब BJP के राष्ट्रीय महामंत्री बने
× नोएडा दिल्ली झारखंड गुजरात ओडिशा उत्तर प्रदेश आंध्र प्रदेश पश्चिम बंगाल बिहार मध्य प्रदेश हिमाचल प्रदेश महाराष्ट्र उत्तराखंड पंजाब हरियाणा राजस्थान जम्मू-कश्मीर