यूपी में दोबारा लगेगा लॉकडाउन! सीएम योगी ने अधिकारियों संग की बैठक,

Lockdown to Return in UP Again? उत्तर प्रदेश में एक बार फिर लॉकडाउन को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार शाम लखनऊ स्थित अपने आवास पर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अहम बैठक की, जिसमें ऊर्जा बचत, ईंधन खपत कम करने और प्रशासनिक तैयारियों पर चर्चा हुई।

सूत्रों के मुताबिक, सरकार ऑनलाइन क्लासेस, वर्क फ्रॉम होम और सरकारी कार्यालयों में सीमित संसाधन उपयोग जैसे विकल्पों पर विचार कर सकती है। हालांकि, राज्य सरकार की ओर से फिलहाल लॉकडाउन को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि केंद्र सरकार की अपील को गंभीरता से लागू किया जाए। जिलों में ऊर्जा बचत अभियान चलाने, पेट्रोल पंपों की मॉनिटरिंग बढ़ाने और सरकारी दफ्तरों में अनावश्यक बिजली व ईंधन खर्च रोकने के लिए एक्शन प्लान तैयार करने को कहा गया है।

दरअसल, ईरान-इजराइल तनाव के चलते वैश्विक ऊर्जा संकट की आशंका के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस के संयमित उपयोग, अनावश्यक खर्च कम करने और वर्क फ्रॉम होम जैसे विकल्प अपनाने की अपील की थी।

सरकार फिलहाल संसाधनों के बेहतर प्रबंधन और ऊर्जा बचत पर फोकस कर रही है। हालांकि, केंद्र या राज्य सरकार की ओर से लॉकडाउन लागू करने संबंधी कोई घोषणा नहीं की गई है।

ये भी पढ़ेंः

बंगाल के पूर्व मंत्री सुजीत बोस गिरफ्तार, नगर निगम भर्ती घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई

Prem Upadhyay

प्रेम उपाध्याय न्यूज प्लस लाइव में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे मार्च 2026 से संगठन की डिजिटल विंग के साथ जुड़े हुए हैं और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कंटेंट रणनीति व निष्पादन में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में 18 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, प्रेम ने लाइव इंडिया, 4 रियल न्यूज और फोकस टीवी जैसे विभिन्न न्यूज चैनलों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाली हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने क्राइम, बिजनेस, डिफेंस, राजनीति और मनोरंजन जैसे विविध बीट्स पर गहन रिपोर्टिंग और विश्लेषण किया है। वे तथ्य-आधारित पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध हैं और खबरों की विश्वसनीयता सुनिश्चित करने के लिए स्रोतों की गहन जांच व तथ्यों के सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं।

Related Posts

दिल्ली में बरसे बदरा, तेज हवाओं के साथ दिन में छाया अंधेरा; बारिश से उमस से मिली राहत

Delhi NCR Weather: राजधानी दिल्ली और NCR में गुरुवार (2 जुलाई) को मौसम ने अचानक करवट ले ली। सुबह से ही कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश शुरू हो…

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपी के घर 20 लाख कैश, 1,121 डॉलर और ‘रामराज्य कोष’ वाला संदूक मिला

Ram Mandir Donation Scam: अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में जांच लगातार तेज होती जा रही है। बुधवार को पुलिस ने आरोपी लवकुश मिश्रा और अनुकल्प मिश्रा के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

तीन भारतीय बल्लेबाजों ने इंग्लैंड को धोया, लेकिन बारिश ने भारत की जीत पर फेरा पानी; पहला टी20 रद्द

तीन भारतीय बल्लेबाजों ने इंग्लैंड को धोया, लेकिन बारिश ने भारत की जीत पर फेरा पानी; पहला टी20 रद्द

दिल्ली में बरसे बदरा, तेज हवाओं के साथ दिन में छाया अंधेरा; बारिश से उमस से मिली राहत

दिल्ली में बरसे बदरा, तेज हवाओं के साथ दिन में छाया अंधेरा; बारिश से उमस से मिली राहत

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपी के घर 20 लाख कैश, 1,121 डॉलर और ‘रामराज्य कोष’ वाला संदूक मिला

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपी के घर 20 लाख कैश, 1,121 डॉलर और ‘रामराज्य कोष’ वाला संदूक मिला

दोहा समझौते के बाद ईरान को राहत, 6 अरब डॉलर के फ्रीज फंड से खरीदेगा जरूरी सामान; अमेरिका पर समझौता तोड़ने का आरोप

दोहा समझौते के बाद ईरान को राहत, 6 अरब डॉलर के फ्रीज फंड से खरीदेगा जरूरी सामान; अमेरिका पर समझौता तोड़ने का आरोप

राजस्थान के दौसा में दर्दनाक हादसा: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रेलर से टकराई ऋषिकेश-इंदौर स्लीपर बस, 8 की मौत, कई यात्री जिंदा जले

राजस्थान के दौसा में दर्दनाक हादसा: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रेलर से टकराई ऋषिकेश-इंदौर स्लीपर बस, 8 की मौत, कई यात्री जिंदा जले

1 जुलाई से बदल गए 6 बड़े नियम: कॉमर्शियल सिलेंडर ₹180 सस्ता, पासपोर्ट महंगा, ट्रेन में बिना टिकट पर दोगुना जुर्माना

1 जुलाई से बदल गए 6 बड़े नियम: कॉमर्शियल सिलेंडर ₹180 सस्ता, पासपोर्ट महंगा, ट्रेन में बिना टिकट पर दोगुना जुर्माना
× नोएडा दिल्ली झारखंड गुजरात ओडिशा उत्तर प्रदेश आंध्र प्रदेश पश्चिम बंगाल बिहार मध्य प्रदेश हिमाचल प्रदेश महाराष्ट्र उत्तराखंड पंजाब हरियाणा राजस्थान जम्मू-कश्मीर