मोदी ने घटाया अपना काफिला, सिर्फ 2 गाड़ियों के साथ निकले PM; शाह-नड्डा समेत कई राज्यों ने शुरू की ईंधन बचत पहल

Narendra Modi: प्रधानंमत्री नरेंद्र मोदी Modi ने बुधवार को बड़ा संदेश देते हुए अपने काफिले की गाड़ियों की संख्या घटा दी। आमतौर पर प्रधानमंत्री के काफिले में 12 से 15 वाहन शामिल रहते हैं, लेकिन अब वे सिर्फ 2 गाड़ियों के साथ बाहर निकले। एक गाड़ी में प्रधानमंत्री मौजूद रहे, जबकि दूसरी में SPG और सुरक्षा कर्मी तैनात थे।

प्रधानमंत्री पिछले कुछ दिनों से लगातार लोगों से पेट्रोल-डीजल और बिजली की बचत करने की अपील कर रहे हैं। इसी अभियान के तहत अब केंद्र और राज्यों की सरकारों ने भी सादगी और ईंधन बचत को लेकर कदम उठाने शुरू कर दिए हैं।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने भी अपने काफिलों में गाड़ियों की संख्या कम कर दी है। सरकार इसे ऊर्जा संरक्षण और संसाधनों के संयमित उपयोग की दिशा में बड़ा कदम मान रही है।

राजस्थान में CM भजनलाल का छोटा काफिला

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने भी अपने काफिले में वाहनों की संख्या घटाने का आदेश दिया है। पहले उनके काफिले में 14 से 16 गाड़ियां शामिल रहती थीं, लेकिन बुधवार को दिल्ली दौरे के दौरान उनके साथ सिर्फ 5 गाड़ियां ही चलीं। राज्य सरकार का कहना है कि यह फैसला ईंधन बचत और प्रशासनिक सादगी को बढ़ावा देने के लिए लिया गया है।

जयपुर में एयरपोर्ट रवाना होते वक्त सीएम भजनलाल शार्म के काफिले में सिर्फ 5 वाहन दिखाई दिए।

मध्य प्रदेश में VIP काफिलों पर नियंत्रण

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव सरकार ने मंत्रियों और वीआईपी काफिलों में गाड़ियों की संख्या सीमित करने का फैसला लिया है। इसके साथ ही सरकारी दौरों, रैलियों और बड़े प्रशासनिक आयोजनों में भी कटौती की जाएगी।

मुख्यमंत्री मोहन यादव को Z+ सुरक्षा प्राप्त है, जिसके कारण अब तक उनके काफिले में करीब 13 वाहन चलते थे। नए निर्देशों के बाद भोपाल में स्थानीय दौरों के दौरान अब सिर्फ 8 वाहन ही शामिल होंगे।

ये भी पढ़ेंः

क्या देश में लगेगा लॉकडाउन? पीएम मोदी की अपील पर पेट्रोलियम मंत्री का बड़ा बयान

उत्तर प्रदेश में वर्चुअल मीटिंग और वर्क फ्रॉम होम

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार ने ऊर्जा बचत को लेकर 7 बड़े फैसले लिए हैं। मुख्यमंत्री, मंत्री, विधायक और अफसरों के काफिलों में 50% तक गाड़ियां कम की जाएंगी। सरकार ने तय किया है कि सभी सरकारी बैठकें, सेमिनार, कॉन्फ्रेंस और वर्कशॉप अब वर्चुअल मोड में आयोजित होंगी, जबकि सचिवालय की आधी बैठकें भी ऑनलाइन होंगी।

इसके अलावा बड़ी कंपनियों के लिए हफ्ते में 2 दिन वर्क फ्रॉम होम लागू करने को लेकर एडवाइजरी जारी की जाएगी। सीएम योगी ने लोगों से हफ्ते में एक दिन “नो व्हीकल डे” मनाने, पेट्रोल-डीजल और बिजली बचाने तथा सजावटी लाइटों का कम इस्तेमाल करने की अपील भी की है।

दिल्ली में मंत्री ने किया मेट्रो और ई-रिक्शा से सफर

दिल्ली सरकार में मंत्री आशीष सूद ने भी ईंधन बचत का संदेश देते हुए सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल किया। वे INA से कड़कड़डूमा कोर्ट तक मेट्रो से पहुंचे और वहां से सूरजमल विहार स्थित CM श्री स्कूल तक ई-रिक्शा में गए। उन्होंने स्कूल प्रमुखों के साथ बैठक में हिस्सा लिया और लोगों से सार्वजनिक परिवहन अपनाने की अपील की।

दिल्ली सरकार में मंत्री आशीष सूद मेट्रो के बाद ई-रिक्शा में बैठे।

महाराष्ट्र में मंत्री ने छोड़ा फ्रांस दौरा

महाराष्ट्र सरकार में मंत्री आशीष शेलार ने घोषणा की कि वे इस साल फ्रांस में होने वाले कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 में शामिल नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि मौजूदा परिस्थितियों में राष्ट्रीय हित और संसाधनों की बचत को प्राथमिकता दी जा रही है।

उन्होंने बताया कि विभागीय खर्चों में कटौती की जाएगी और बैठकों व सरकारी कामकाज के लिए वर्चुअल प्लेटफॉर्म का ज्यादा इस्तेमाल किया जाएगा। हालांकि, कांस फिल्म फेस्टिवल में शामिल मराठी फिल्मों को सरकार का सहयोग और समन्वय जारी रहेगा।

ये भी पढ़ेंः

अखिलेश यादव के भाई प्रतीक का लखनऊ में निधन, मौत की वजह अब तक साफ नहीं; सिविल अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
Spread the love

Varun Srivastava

वरुण श्रीवास्तव वर्तमान में न्यूज प्लस लाइव में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर डिजिटल टीम के सक्रिय सदस्य हैं। उनके पास डिजिटल, वेब और ब्रॉडकास्ट पत्रकारिता में 13 वर्षों का अनुभव है। न्यूज प्लस लाइव से पहले, उन्होंने 4Real News, Network18, Sun Star और लोकतंत्र मीडिया जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए अपनी पत्रकारिता की पहचान बनाई।

Related Posts

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

Drishyam 3 Box Office Collection: अजय देवगन की मचअवेटेड फिल्म ‘दृश्यम 3’ ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की है। फिल्म ने पहले ही दिन कमाई के मामले में बड़ा…

Spread the love

Continue reading
पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

Narendra Modi Talks to Captain Smith Machchhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को विमान हादसा टालकर 174 लोगों की जान बचाने वाले भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Spread the love

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी

जंतर-मंतर के 68 दिन बाद मुंबई में CJP का प्रदर्शन, SIR का विरोध; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

जंतर-मंतर के 68 दिन बाद मुंबई में CJP का प्रदर्शन, SIR का विरोध; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग