उत्तर भारत में फिर बिगड़ेगा मौसम, 16 राज्यों में आंधी-तूफान का अलर्ट

IMD Weather Update: मौसम विभाग ने उत्तर भारत के कई राज्यों में 16 से 17 मई के बीच तेज आंधी, बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब और हरियाणा समेत 16 राज्यों में 30 से 60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।

यूपी और बिहार के कई इलाकों में 70 किमी प्रति घंटा तक की रफ्तार से आंधी और भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। बिहार के पश्चिमी और पूर्वी चंपारण, गया, मुजफ्फरपुर, भागलपुर और पूर्णिया में मौसम खराब रहने की आशंका है। वहीं उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर, मेरठ, आगरा और मथुरा समेत कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है।

दिल्ली-NCR में धूल भरी आंधी, गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। कई इलाकों में 30 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। 16 मई को हल्की बारिश होने का भी अनुमान है।

तूफान की वजह क्या है?

मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ कमजोर पड़ रहा है, लेकिन उसका असर अभी भी बना हुआ है। असम और झारखंड के ऊपर चक्रवाती सर्कुलेशन सक्रिय है, जबकि राजस्थान और मध्य प्रदेश के आसपास भी एक चक्रवाती सिस्टम बना हुआ है। इसके साथ ही मानसूनी ट्रफ धीरे-धीरे उत्तर की ओर शिफ्ट हो रही है।

हालांकि उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के कई हिस्सों में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप जारी रहेगा। कुछ इलाकों में तापमान 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। मौसम का दोहरा असर देखने को मिलेगा। कहीं आंधी और बारिश से राहत मिलेगी, तो कहीं गर्मी लोगों की परेशानी बढ़ाएगी।

मौसम विभाग के अनुसार मई की शुरुआत से सक्रिय यह सिस्टम अगले 1-2 दिन तक असर दिखाएगा। इसके बाद इसकी तीव्रता धीरे-धीरे कम हो सकती है। वहीं 16 मई के आसपास मानसून की शुरुआती हलचल भी देखने को मिल सकती है।

Spread the love

Related Posts

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

Drishyam 3 Box Office Collection: अजय देवगन की मचअवेटेड फिल्म ‘दृश्यम 3’ ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की है। फिल्म ने पहले ही दिन कमाई के मामले में बड़ा…

Spread the love

Continue reading
गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

Guwahati Nightclub Viral Video: असम के गुवाहाटी के खानापारा इलाके में एक नाइटक्लब में महिला के साथ मारपीट और बदसलूकी का मामला सामने आया है। आरोप है कि क्लब में विवाद के बाद महिला…

Spread the love

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

वैभव सूर्यवंशी का ऐतिहासिक गोल्ड, अभिषेक शर्मा ने भी बनाया रिकॉर्ड; एशियाड फाइनल में पाकिस्तान को 19 रन से हराया

वैभव सूर्यवंशी का ऐतिहासिक गोल्ड, अभिषेक शर्मा ने भी बनाया रिकॉर्ड; एशियाड फाइनल में पाकिस्तान को 19 रन से हराया

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी