जो देश मदद नहीं कर रहे वो NATO में क्यों? अमेरिकी विदेश मंत्री बोले- NATO के रवैये से ट्रंप नाराज

US NATO controversy: ईरान युद्ध को लेकर अमेरिका और NATO देशों के बीच तनाव बढ़ता नजर आ रहा है। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने गुरुवार को कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप NATO देशों के रवैये से बेहद नाराज हैं। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि अगर कोई देश संकट के समय अमेरिका की मदद नहीं करता और अपने सैन्य ठिकानों के इस्तेमाल की अनुमति नहीं देता, तो फिर वह NATO में क्यों है?

रूबियो ने खास तौर पर स्पेन का जिक्र किया। उन्होंने आरोप लगाया कि ईरान युद्ध के दौरान स्पेन ने अमेरिकी सेना को अपने सैन्य बेस इस्तेमाल करने की इजाजत नहीं दी। रूबियो ने कहा कि अमेरिका NATO का हिस्सा इसलिए है ताकि जरूरत पड़ने पर यूरोप और मिडिल ईस्ट में मौजूद सहयोगी देशों के सैन्य ठिकानों का इस्तेमाल कर सके।

https://x.com/i/status/2057484894205562921

उन्होंने कहा कि ट्रंप प्रशासन NATO देशों से ज्यादा सहयोग की उम्मीद कर रहा था, लेकिन कई देशों का रवैया निराशाजनक रहा। अमेरिकी विदेश मंत्री ने साफ कहा कि वॉशिंगटन अब NATO सहयोगियों की भूमिका की गंभीर समीक्षा कर सकता है।

रूबियो ने यह भी कहा कि अमेरिका अपने सहयोगी देशों से सिर्फ राजनीतिक समर्थन नहीं बल्कि वास्तविक सैन्य और रणनीतिक सहयोग चाहता है। उनके बयान के बाद NATO देशों के भीतर भी नई बहस शुरू हो गई है कि गठबंधन के सदस्य देशों की जिम्मेदारियां क्या होनी चाहिए।

इसी बीच रूबियो ने भारत-अमेरिका संबंधों पर भी बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि अमेरिका भारत को जितनी जरूरत हो उतनी ऊर्जा बेचने को तैयार है। उन्होंने बताया कि दोनों देशों के बीच तेल और गैस निर्यात को लेकर बातचीत जारी है और अमेरिका चाहता है कि भारत उसके ऊर्जा निर्यात का बड़ा साझेदार बने।

रूबियो 23 से 26 मई तक भारत दौरे पर रहेंगे। इस दौरान व्यापार, ऊर्जा सुरक्षा, रक्षा सहयोग और क्वाड देशों की बैठक जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।

https://x.com/i/status/2057486952233144818

उधर ईरान ने अमेरिका के साथ यूरेनियम संवर्धन और बातचीत को लेकर चल रही खबरों को खारिज कर दिया है। वहीं इजरायल ने दक्षिणी सीरिया में आर्टिलरी हमला किया है, जिससे मिडिल ईस्ट का तनाव और बढ़ गया है।

Spread the love

Varun Srivastava

वरुण श्रीवास्तव वर्तमान में न्यूज प्लस लाइव में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर डिजिटल टीम के सक्रिय सदस्य हैं। उनके पास डिजिटल, वेब और ब्रॉडकास्ट पत्रकारिता में 13 वर्षों का अनुभव है। न्यूज प्लस लाइव से पहले, उन्होंने 4Real News, Network18, Sun Star और लोकतंत्र मीडिया जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए अपनी पत्रकारिता की पहचान बनाई।

Related Posts

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

IND vs PAK Final: एशियन गेम्स में मेंस क्रिकेट का फाइनल आज भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमें पहली बार एशियन गेम्स के फाइनल में आमने-सामने होंगी। मुकाबला जापान के…

Spread the love

Continue reading
हाईजैक होता विमान तो क्या करता इजराइल? 174 यात्रियों वाले प्लेन को मार गिराने की थी तैयारी

Israel Plane Hijacking Plan Failed: दुबई से उड़ान भरने वाले 174 यात्रियों से भरे एक विमान के हाईजैक होने का अलर्ट मिलने के बाद इजराइल ने संभावित बड़े आतंकी हमले को रोकने के…

Spread the love

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी

जंतर-मंतर के 68 दिन बाद मुंबई में CJP का प्रदर्शन, SIR का विरोध; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

जंतर-मंतर के 68 दिन बाद मुंबई में CJP का प्रदर्शन, SIR का विरोध; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग